Akvan Live: ओडिशा की ओर बढ़ा 'अकवान', 1.20 लाख लोग निकाले गए; 39 ट्रेनें रद्द, 28 के समय बदले; कहां लैंडफॉल?
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अकवान’ के आज यानी की 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर तीन ट्रेनों का समय बदला गया है। ओडिशा के छह जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। चक्रवात अकवान से जुड़े सभी ताजा अपडेट यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
ओडिशा के गंजम में भी 'अकवान' का प्रभाव
ओडिशा के गंजम में भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से आर्यपल्ली में समुद्र की स्थिति बेहद खराब हो गई।#WATCH | Ganjam, Odisha: Rough sea conditions lashed Aryapalli under the influence of Severe Cyclonic Storm 'Akvan'. https://t.co/Hn8fbzxARK
— ANI (@ANI) November 19, 2026
मणिपुर में भी चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर
बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से आज शाम मणिपुर के चुराचंदपुर में हल्की बारिश हुई।#WATCH | Churachandpur, Manipur: Light rain lashed Churachandpur this evening due to the impact of Severe Cyclonic Storm 'Akvan' over the Bay of Bengal. https://t.co/G2147jM9B3
— ANI (@ANI) November 19, 2026
बालासोर में चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर
बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव के कारण आज शाम बालासोर में मौसम में बदलाव आया।#WATCH | Balasore: Weather changed in Balasore earlier this evening due to the impact of Severe Cyclonic Storm 'Akvan' over the Bay of Bengal. https://t.co/wFiURBIjN1
— ANI (@ANI) November 19, 2026
आंध्र प्रदेश के लिए मौसम विभाग की क्या चेतावनी?
आंध्र प्रदेश के लिए, आईएमडी ने श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीतारामाराजू और अनाकापल्ली जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' है। काकीनाडा के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 'रेड अलर्ट' का अर्थ 24 घंटों में 20.44 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी वर्षा है। 'ऑरेंज अलर्ट' 11.56 सेंटीमीटर से 20.44 सेंटीमीटर तक बहुत भारी वर्षा को दर्शाता है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने उत्तरी आंध्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।चक्रवाती तूफान 'अकवान' ओडिशा की ओर, 1.20 लाख लोग निकाले गए
गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' शुक्रवार दोपहर को पुरी और गोपालपुर के बीच ओडिशा तट से टकरा सकता है। इसके मद्देनजर राज्य में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1.20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में 300 से अधिक बचाव दल तैनात किए गए हैं। ओडिशा सरकार ने संभावित प्रभावित जिलों में 9,299 चक्रवात आश्रय स्थल स्थापित किए हैं। पिछले 24 घंटों में तूफान ने अपनी दिशा बदली है। पहले इसके आंध्र प्रदेश में टकराने का अनुमान था। गुरुवार को ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 41 ट्रेनें रद कीं और 29 को पुनर्निर्धारित किया। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने भी 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद की हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि 'अकवान' 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम को यह गोपालपुर से करीब 410 किलोमीटर और पुरी से 470 किलोमीटर दूर था। ईरान ने उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों के नामकरण प्रणाली के तहत 'अकवान' नाम सुझाया है।#WATCH | Balugaon, Odisha: Residents from low-lying areas and kutcha houses have been evacuated to the shelter ahead of Cyclone Akvan. https://t.co/B2WqEQ6sfe
— ANI (@ANI) November 19, 2026
बचाव और तैयारी
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 'अकवान' 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति के साथ तट पार करेगा। चक्रवात का केंद्र ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से गुजरेगा। दक्षिणी आंध्र प्रदेश में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे और ओडिशा में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बताया कि राज्य ने 1.20 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला है। गंजाम में 45,364 और गजपति में 18,000 लोगों को हटाया गया है। ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की 60, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 14 और अग्निशमन व आपातकालीन सेवाओं की 131 टीमें तैनात की गई हैं। सरकार ने भारतीय तटरक्षक बल से हेलीकॉप्टर और जहाजों को तैयार रखने का अनुरोध किया है।
#WATCH | Balugaon, Odisha: On preparedness for Cyclone Akvan, SDM Sankalp Swastik Sahoo says, "Currently, the district administration has geared up all resources; we have evacuated almost 3000 people in the three blocks...they have been shifted to multipurpose cyclone shelters and schools, wherein we have also provided all facilities for food, accommodation, electric backup and all...we are hoping that we'll again ensure that it is a zero-casualty cyclone..."
— ANI (@ANI) November 19, 2026
एहतियाती उपाय और प्रतिबंध
आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने भूस्खलन रोकने पर जोर दिया। पांच जिलों में भूस्खलन संभावित कई स्थानों की पहचान की गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शून्य-हताहत मिशन बनाए रखने पर जोर दिया। पर्यटकों को तटीय क्षेत्रों में जाने से रोका गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। राज्य सरकार ने चेतावनी वाले जिलों में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं। पुरी में गुंडिचा मंदिर 19 से 21 नवंबर तक बंद रहेगा, जबकि जगन्नाथ मंदिर खुला है। नंदनकानन प्राणी उद्यान और अन्य राष्ट्रीय उद्यान भी एहतियात के तौर पर बंद किए गए हैं।
#WATCH | Cuttack, Odisha: Regarding the impact of Cyclone 'Akvan', Central Range Fire Officer T.K. Babu says, "133 of our fire stations across 10 districts are on high alert, and 17 additional teams have been deployed throughout Odisha." https://t.co/04Y2b4PwD9
— ANI (@ANI) November 19, 2026
20 नवंबर को आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच टकराने की आशंका
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' पिछले छह घंटों में 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है। 19 नवंबर शाम 5:30 बजे यह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में 16.1° उत्तरी अक्षांश और 85.2° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह कलिंगपट्टनम से 270 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 350 किमी दक्षिण और पुरी से 420 किमी दक्षिण में था। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 20 नवंबर को दोपहर तक गोपालपुर के पास उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटा और झोंकों की गति 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
The Severe Cyclonic Storm “Akvan” [Pronunciation: Akvan] over the westcentral Bay of Bengal moved northwards with the speed of 13 kmph during past 06 hours and lay centered at 1730 hours IST of today, the 19th November, 2026 over the same region, near Latitude 16.1°N and Longitude 85.2°E, about 270 km south-southeast of Kalingapatnam (Andhra Pradesh), 350 km south of Gopalpur (Odisha), 380 km east of Narsapur (Andhra Pradesh), 420 km south of Puri (Odisha) and 640 km east-northeast of Chennai (Tamil Nadu). It is likely to move north-northwestward and cross North Andhra Pradesh and South Odisha coasts close to Gopalpur, by noon of 20th November, 2026 with the maximum sustained wind speed of 90-100 kmph gusting to 110 kmph.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 19, 2026
ओडिशा में 39 ट्रेनें रद्द, 28 के समय बदले
चक्रवात अकवान के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने एहतियात के तौर पर 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली 39 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस, वंदे भारत, यात्री और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें ओडिशा को पड़ोसी राज्यों से जोड़ती हैं। इसके अलावा 28 अन्य ट्रेनों का समय भी बदला गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुक्रवार के लिए कम से कम 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें पुरी जाने वाली या वहां से गुजरने वाली हैं।#WATCH | Rayagada, Odisha: Regarding the impact of Cyclone 'Akvan', Rayagada District Collector Ashutosh Kulkarni says, "Cyclone Akvan is going to make landfall somewhere on the Ganjam-Puri coast, and Rayagada has been given an orange warning. Accordingly, our preparations started the day before yesterday. Currently, about 2,000 people have been shifted into various cyclone shelters. We have 3 permanent and 131 temporary cyclone shelters. We have got a specific list of those villages which are prone to landslides, which are in the very hilly, sloping areas. They have been evacuated on priority. In some cases, even vulnerable villages around the Vansadhara River have been evacuated. About 210 pregnant ladies have finally been shifted, after which about 50 deliveries have already happened. We have three ODRAF teams and one NDRF team, and all are in readiness. We have 11 fire teams, and they are also in readiness. And all the line departments, especially those which are engineering departments, have been kept in readiness. We have about 45 JCBs in Rayagada district; because of this, in any vulnerable place where there is a landslide, we have repositioned them at specific vulnerable hotspots..."
— ANI (@ANI) November 19, 2026
चक्रवात 'अक्वान' गोपालपुर के 410 किमी दक्षिण में
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान 'अक्वान' पिछले छह घंटों में 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा में आगे बढ़ा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 15.6° उत्तरी अक्षांश और 85.2° पूर्वी देशांतर के आसपास केंद्रित था। तूफान इस समय आंध्र प्रदेश के नरसापुर से करीब 390 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, कलिंगपट्टनम से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, ओडिशा के गोपालपुर से 410 किमी दक्षिण और पुरी से 470 किमी दक्षिण में स्थित है। वहीं, यह चेन्नई से करीब 610 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर की दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के करीब उत्तरी आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। तट पार करते समय इसकी अधिकतम स्थायी हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे रहने और झोंके 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर इंडिगो ने जारी किया निर्देश
इंडिगो ने चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर यात्रियों को लिए सूचना जारी किया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में एयरलाइंस ने लिखा- 'यात्रा संबंधी सलाह: चक्रवात अकवान से संबंधित प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और कोलकाता से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बुकिंग के समय दिए गए मोबाइल नंबर पर प्रभावित यात्रियों को सूचित किया जा रहा है। यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है'।Travel Advisory Due to adverse weather conditions associated with Cyclone Akvan, flight operations to and from Bhubaneswar, Visakhapatnam and Kolkata are impacted. We are notifying affected customers on the mobile number provided at the time of booking. Customers are advised to check their flight status before proceeding to the airport. We remain in close coordination with the relevant authorities and continue to closely monitor the situation. The safety and well-being of our customers and crew remain our highest priority.
— IndiGo (@IndiGo6E) November 19, 2026
15 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात 'अकवान'
आंध्र प्रदेश में गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है। मौसम विभाग की निदेशक के. नागरत्ना के अनुसार, तूफान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ा है। तूफान फिलहाल 14.9 डिग्री अक्षांश और 85.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है। यह नरसापुर से करीब 410 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और कलिंगपट्टनम से 400 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों और यानम की ओर बढ़ सकता है। इसके 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के पूर्व में तट पार करने की संभावना है। तट पार करते समय तूफान के प्रभाव से 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।VIDEO | Andhra Pradesh: IMD Director K Nagaratna says, "The severe cyclonic storm 'Akvan' now lies over west-central Bay and its adjoining areas, and it is moving northwards at the speed of 15 kilometers per hour during the past six hours. And its location at present is 14.9 degrees and 85.4 degrees East longitude, and approximately 410 kilometers southeast of Narsapur and 400 kilometers south-southeast of Kalingapatnam. And it is now likely to move in a north-northwestward direction towards the north Andhra Pradesh and south Odisha coasts and Yanam, and is likely to cross the coast by noon of 20th November east of Gopalpur. And under its impact, there is likelihood of strong winds of 90 to 100, gusting to 110 kilometers per hour, at the time of crossing the coast." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026
