फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live : महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले, 156 लोगों की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:18 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 26 Jun 2021 12:18 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी थमी नहीं है कि जानकारों ने छह से आठ हफ्तों में कोविड की तीसरी लहर के आने की चेतावनी जारी कर दी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मोर्चे पर राहत की खबर है, क्योंकि कोविड के दैनिक संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इसके अलावा देश में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आ गए हैं। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 51,667 नए मामले सामने आए, जबकि 1329 मरीजों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई है। इधर डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से तीन सवाल किए हैं। देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
covid Vaccine Cases India Live Delta Variant News Updates today as on june 25th 2021
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:18 AM, 26-Jun-2021

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 293 नए मामले आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 293 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 9,92,684 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 151 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 559 मरीजों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित आठ मरीजों की इस दौरान मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के 293 मामले आए हैं, जिनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से 15, राजनांदगांव से चार, बालोद से छह, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से एक, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से 14, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से पांच, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 18, मुंगेली से पांच, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 23, कोरिया से नौ, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 18, कोंडागांव से सात, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 23, कांकेर से पांच, नारायणपुर से पांच, बीजापुर से 23 और अन्य राज्य से एक मामला है।

10:14 PM, 25-Jun-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3310 मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,310 मामले सामने आए हैं और 114 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 26,84,997 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
09:34 PM, 25-Jun-2021

महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के 9,677 नए मामले सामने आए हैं और 156 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10,138 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
08:25 PM, 25-Jun-2021

तमिलनाडु में 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु सरकार ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर के सभी चार जिलों में निजी कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर सकती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। चर्च, मंदिर और मस्जिद खोले जा सकते हैं लेकिन किसी त्योहार की अनुमति नहीं होगी।  
05:20 PM, 25-Jun-2021

देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 48 मरीज

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ एस.के सिंह ने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले हमारे देश में अभी बहुत कम पाए गए हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट की संख्या पूरे देश में अब तक 48 है।
05:15 PM, 25-Jun-2021

रिकवरी दर में जबरदस्त सुधार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि रिकवरी दर बढ़कर 96.7 फीसदी हो गई है। हम रोज 17.58 लाख कोविड टेस्ट कर रहे हैं। देश में अब तक 31,13,18,355 वैक्सीन की डोज दी गई है। पिछले कुछ घंटे में ही देश में 34 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 25-Jun-2021

देश में 125 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 100 से अधिक मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 51,666 कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे। पिछले एक हफ्ते में कोरोना मामलों में 24 फीसदी की कमी आई हैं। देश में 125 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 100 से अधिक मामले आ रहे हैं। 
03:02 PM, 25-Jun-2021

महाराष्ट्र: अबतक राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मामले

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में अबतक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं और इन मामलों में से एक 80 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इस मरीज को कोविड के अलावा पहले की कोई बीमारी थी।
 
02:42 PM, 25-Jun-2021

ओडिशा: 2,912 नए मामले, 40 लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 2,912 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 8,93,508 हो गई। वहीं 40 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,801 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
02:01 PM, 25-Jun-2021

कोलकाता में हुए फर्जी वैक्सीनेशन की सीबीआई जांच हो- भाजपा महासचिव

पश्चिम बंगाल के भाजपा महासचिव ने कोलकाता में हुए फर्जी कोविड वैक्सीनेशन की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पहले से हो रही है लेकिन इसमें सीबीआई की दखलअंदाजी जरूरी है क्योंकि इसमें अधिकारी शामिल हैं। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करें।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed