Corona Live : असम में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3948 नए मामले, 43 लोगों की मौत
मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले पहली बार एक लाख से कम दर्ज हुए। वहीं बीते 24 घंटे में 2123 मरीजों की मौत हुई। वहीं सोमवार को पीएम मोदी ने वैक्सीन को लेकर बड़े-बड़े एलान किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब राज्यों को केंद्र की ओर से मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी और 21 जून के बाद से 18-44 साल के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी दोबारा शुरू होगी। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 535 नए मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू। बिहार में लॉकडाउन खत्म हो गया है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
पंजाब में 1273 और हरियाणा में 635 नए मामले सामने आए
कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को पंजाब में 1,273 और हरियाणा में 635 नए मामले सामने आए आए। एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि पंजाब में संक्रमण के 1,273 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,82,081 हो गई, जबकि 60 और लोगों की बीमारी से मौत हो जाने के बाद कुल मृतकों की संख्या 15,219 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 18,546 रह गई है और अब तक कुल 5,48,316 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इस बीच, चंडीगढ़ में संक्रमण के 71 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 60,778 हो गई तथा पांच और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 779 हो गई।
असम में 3948 नए मामले सामने आए
तेलंगाना में 19 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को रोजाना सुबह छह से शाम छह बजे तक ढील के साथ मंगलवार को अगले 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। अब यह लॉकडाउन 19 जून तक चलेगा। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार खम्मम, नलगोंडा और नागार्जुन सागर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड के रोजाना मामलों के मद्देनजर पूर्वाह्न दो बजे तक ही छूट रहेगी ।
झारखंड में 603 नए मामले आए
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9808 मामले
Karnataka reports 9808 new #COVID19 cases, 23,449 recoveries and 179 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 8, 2021
Total cases 27,17,289
Total recoveries 24,60,165
Death toll 32,099
Active cases 2,25,004 pic.twitter.com/qYByeVYPpr
प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत तय
Union Health Ministry caps charges for administration of Covishield at Rs 780, Covaxin at Rs 1,410, and Sputnik V at Rs 1,145 in private hospitals, based on the prices currently declared by vaccine manufacturers.
— ANI (@ANI) June 8, 2021
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,891 नए मामले
Maharashtra reports 10,891 new #COVID19 cases, 16,577 recoveries and 295 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 8, 2021
Total cases 58,52,891
Total recoveries 55,80,925
Death toll 1,01,172
Active cases 1,67,927 pic.twitter.com/RkeD9whtnR
भारत बायोटेक के परिसर की सुरक्षा संभालेगा सीआईएसएफ
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5427 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज #COVID19 के 5,427 नए मामले, 12,290 डिस्चार्ज और 98 मौतें हुई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2021
कुल मामले- 14,37,446
कुल डिस्चार्ज - 14,01,061
कुल मुत्यु- 16,460
सक्रिय मामले- 19,925 pic.twitter.com/NfS7CgASPP
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18023 मामले
Tamil Nadu reports 18,023 new #COVID19 cases, 31,045 recoveries and 409 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 8, 2021
Total cases 22,74,704
Total recoveries 20,28,344
Death toll 27,765
Active cases 2,18,595 pic.twitter.com/JZ8LuUyD6C