Corona Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20295 नए मामले, 443 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले दो लाख से कम दर्ज किए गए हैं। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 1.73 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर की पीक अब जा चुकी है लेकिन कोरोना से होने वाली रोजाना मौतों का आंकड़ा तीन हजार के पार बना हुआ है। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। अब दिल्ली ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सात जून तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। इधर सपा नेता आजम खान की हालत नाजुक बताई जा रही है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बिहार में कोविड-19 के 1491 नए मामले, 48 मरीजों की मौत
बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1491 नए मामले सामने आए तथा 48 और मरीजों की मौत हो गयी। बिहार में धीरे-धीरे कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 48 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,052 बढ़कर हो गई। विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 7.04 लाख के पार हो गई है।
बिहार में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,084 हो गयी है। अब तक 6.78 लाख लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।
गृह मंत्रालय ने किया कोरोना प्रबंधन स्थिति की निगरानी के लिए समूह का पुनर्गठन
भारत में वैक्सीन की 21 लाख खुराक दी गई : स्वास्थ्य मंत्रालय
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20295 मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,295 मामले सामने आए हैं और 443 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 31,964 लोग स्वस्थ भी हुए।Maharashtra reports 20,295 new COVID cases, 31,964 discharges, and 443 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 29, 2021
Active cases: 2,76,573
Total cases: 57,13, 215
Total discharges: 53,39,838 pic.twitter.com/cFTHCoghrU
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,628 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,628 नए मामले सामने आए हैं और 492 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 42,444 लोग स्वस्थ भी हुए।COVID19 | Karnataka reports 20,628 new positive cases, 492 deaths and, 42,444 recoveries in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 29, 2021
Active cases: 3,50,066
Total positive cases: 25,67,449 pic.twitter.com/X2FhlchLAY
#Kerala govt extends lockdown till June 9
— Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2021
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23513 नए मामले
23,513 new #COVID19 cases, 28,100 recoveries, and 198 deaths reported in the last 24 hours in Kerala. Active cases stand at 2,33,034, death toll at 8,456. A total of 1,41,759 samples tested in the last 24 hours: Kerala CM Pinarayi Vijayan pic.twitter.com/5iYXA9ZkLE
— ANI (@ANI) May 29, 2021
कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री
पीएमओ ने बताया कि इन बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण प्राप्त करने में सहायता की जाएगी और इस ऋण पर ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स फंड से होगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 साल तक के बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स फंड द्वारा किया जाएगा।
Prime Minister announced that all children who have lost both parents or guardian due to #COVID19 will be supported under ‘PM-CARES for Children’ scheme. Such children to get a monthly stipend once they turn 18 and a fund of Rs 10 lakh when they turn 23 from PM CARES: PMO
— ANI (@ANI) May 29, 2021
गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगे : प्रियंका चतुर्वेदी
Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi writes to Union Health Minister Dr Harsh Vardhan requesting him to include pregnant women in vaccination ambit. She wrote, "Theoretical benefits of India's vaccines outweigh risk of disease & WHO has also recommended vaccinating pregnant women." pic.twitter.com/zIGQUJUTt1
— ANI (@ANI) May 29, 2021