Coronavirus: बिहार में कोविड-19 के 432 नए मामले, 18 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी व्याप्त है, हालांकि इसकी रफ्तार पहले के मुकाबले बहुत धीमी और हल्की हो चुकी है। इतना ही नहीं मंगलवार से लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमित मामले एक लाख से कम आ रहे हैं, हालांकि दैनिक मौत के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। 21 जून से 18 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी एक बार फिर शुरू हो जाएगी। हालांकि कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते कई वैक्सीनेशन केंद्र को बंद कर दिया गया है। आज से केरल में वीकेंड लॉकडाउन जारी कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामले 90,000 से भी कम आए हैं लेकिन मौत का आंकड़ा चार हजार के पार चला गया है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
बिहार में कोविड-19 के 432 नए मामले, 18 मरीजों की मौत
बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 432 नये मामले सामने आये और इस महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 432 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 716728 हो गयी जबकि 18 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9484 हो गई।
बिहार में अब तक 701543 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं और ठीक होने की दर बढ़कर 97.88 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है और यह संख्या कम होकर 5700 पर पहुंच गई है।
बिहार में बीते 24 घंटे में 1.11 लाख लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गयी। अब तक 1.20 करोड़ लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष के अंत तक राज्य के छह करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
मेघालय में कोविड-19 के 501 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत
मेघालय में शनिवार को कोविड-19 के 501 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां संक्रमण से अब तक 727 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में 501 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,601 हो गई।
उन्होंने बताया कि मेघालय में अभी 4,871 मरीजों का उपचार चल रहा है और 36,003 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शुक्रवार तक कुल 4.92 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है।
गोवा में 21 जून तक बढ़ा कर्फ्यू
गोवा सरकार ने राज्य में 21 जून सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया है।Government has decided to extend state-level curfew till 7am of June 21, says Goa CM Pramod Sawant pic.twitter.com/o4XhrYNp8E
— ANI (@ANI) June 12, 2021
मेघालय: 501 नए मामले, 13 मरीजों की मौत
बंगाल: 4286 नए मामले, 3149 ठीक हुए
टीके की अब तक 25 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं
देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 25 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गई हैं। इनमें से 31 लाख से ज्यादा खुराकें शनिवार को दी गयीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया।मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत पहली खुराक देने के मामले में 20 करोड़ का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर गया है। देश में 20 करोड़ 46 लाख एक हजार 176 लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। बयान में कहा गया कि शनिवार को 18से 44 वर्ष के उम्र समूह में 18 लाख 45 हजार 201 लोगों को पहली खुराक और एक लाख 12 हजार 633 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।