फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Live: महाराष्ट्र में 8992 नए मामले और 200 की मौत, मुंबई में 600 नए मरीज

Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
खास बातें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नए मामले सामने आए हैं और 911 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 44,459 लोग स्वस्थ भी हो गए। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर आ रही है कि यहां आज कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही भीड़ और नियमों के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी कोरोना रोधी टीका लगवाना बहुत जरूरी है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
 

विज्ञापन
coronavirus delta plus variant cases today in india latest news update on july 9, health ministry pc, covid19 in maharashtra
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:43 PM, 09-Jul-2021

गुजरात में कोरोना वायरस के 56 नए मामले आए, एक मौत हुई; 196 ठीक हुए

गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 196 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक और मरीज की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,073 हो गई। 56 नए मामले आने से राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 8,24,147 हो गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 196 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,12,718 हो गई। विभाग ने कहा कि गुजरात में अब 1,356 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.61 प्रतिशत है।

11:07 PM, 09-Jul-2021

झारखंड: 52 नए मामले, सक्रिय मरीज 449 बचे

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए और 76 लोग ठीक हुए। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 449 रह गई है।
विज्ञापन
10:54 PM, 09-Jul-2021

उत्तर प्रदेश: कोरोना से 13 और मरीजों की मौत, 90 नए मामले

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से पीड़ित 13 और लोगों मौत होने के साथ ही अब तक इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22,689 हो गई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख सात हजार 127 हो गई है।
10:40 PM, 09-Jul-2021

मध्यप्रदेश: कोरोना के 29 नए मामले, एक मरीज की मौत

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या सात लाख 90 हजार 125 पहुंच गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से और एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके बाद अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9024 हो गई।
10:11 PM, 09-Jul-2021

तीसरी लहर की तैयारी, पंजाब ने मंजूर किए 380 करोड़

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को 380 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए और ऑक्सीजन संयंत्र और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा स्वीकृत राशि पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐडसॉर्प्शन) ऑक्सीजन संयंत्र, क्रायोजेनिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन टैंक, एम्बुलेंस आदि पर खर्च की जाएगी।
09:57 PM, 09-Jul-2021

महाराष्ट्र: 8992 नए मामले, 200 संक्रमितों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 8992 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 10,458 मरीज ठीक हुए तो 200 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 12 हजार 231 हो गई है। वहीं, राज्य की राजधानी मुंबई में आज कोविड के 600 नए मामले सामने आए और 13 की मौत हो गई। शहर में कोरोना के सक्रिय मामले अब 7731 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:47 PM, 09-Jul-2021

गोवा: 220 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 220 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक लाख 68 हजार 430 हो गई। इसके साथ ही 188 मरीजों को छुट्टी मिली, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख 63 हजार 347 हो गई, जबकि दिन में संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 3088 हो गई है। तटीय राज्य में अब 1995 मरीजों का इलाज चल रहा है।
09:31 PM, 09-Jul-2021

हरियाणा में कोरोना से नौ और मौतें, 57 नए मामले आए

हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 से नौ और मौतें होने से मृतकों की संख्या 9534 हो गई, जबकि संक्रमण के 57 नए मामले आने से राज्य में कुल मामले बढ़कर सात लाख 69 हजार 205 हो गए। राज्य में अब 993 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि सात लाख 58 हजार 678 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने की दर 98.63 फीसदी है।

09:20 PM, 09-Jul-2021

चंडीगढ़ में मिले कोरोना के आठ नए मामले

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले दर्ज किए गए। अब केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 101 हो गई है।
09:03 PM, 09-Jul-2021

कर्नाटक: अभी तक टीके की 2.5 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 टीकों की 2.5 करोड़ से ज्यादा खुराकें अभी तक लोगों को दी जा चुकी हैं जो एक ‘मील का पत्थर’ है। सुधाकर ने स्वास्थ्य विभाग की यह सूचना ट्वीट की। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 2.5 करोड़ से भी ज्यादा कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed