Corona Live : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 34,848 नए मामले, 960 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हालात बहुत बुरे किए हुए हैं। हर दिन लाखों संक्रमित मामले सामने आने के बाद देश का स्वास्थ्य सिस्टम चरमरा गया है। इधर रोजाना चार हजार के आस-पास मौत के आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे कब्रिस्तान और श्मशान घाट पर बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना की स्थिति और टीकाकरण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इधर ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
महाराष्ट्र में 960 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 53,44,063 हो गई जबकि 960 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 80,512 पर पहुंच गई।
वहीं, शनिवार को कोरोना वायरस के पंजाब में 6,867 नए मरीज, कर्नाटक में 41664, जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,073 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 47,67,053 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,94,032 मरीज उपचाराधीन हैं।
विभाग के मुताबिक, मुंबई में संक्रमण के 1450 नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,295 तक पहुंच गई जबकि शहर में कोविड-19 के 62 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,164 हो गई। महाराष्ट्र में शनिवार को 2,37,264 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 3,08,39,404 नमूनों की जांच की गई है।
ऑक्सीजन सिलिंडर के आयात को जल्द मंजूरी देने के नियमों में ढील
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार यह निर्णय अगले छह महीने या उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) के अगले आदेश तक जारी रहेगा। सरकार द्वारा यह निर्णय लेने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर और कंटेनरों की खेप आयात करने से पहले पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) का प्रमाणन अनिवार्य नहीं होगा।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18 करोड़ से अधिक पहुंचा
असम सरकार ने लॉकडाउन को लेकर जारी किए नए दिशानिर्देश
Assam government issues fresh lockdown guidelines for urban & adjoining areas to come into effect from 5 am tomorrow.
— ANI (@ANI) May 15, 2021
All shops & commercial establishments shall shut down by 11 am on all days, reads the guidelines. pic.twitter.com/42eFL4RhHZ
गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,061 नए मामले
केरल के चार शहरों में सख्त प्रतिबंध: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
केरल के तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में रविवार आधी रात से सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। इन शहर में ट्रिपल लॉकडाउन लागू होगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसकी जानकारी दी है।महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,848 मामले
Maharashtra reports 34,848 new #COVID19 cases, 59,073 discharges and 960 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 15, 2021
Total cases 53,44,063
Death toll 80,512
Total discharges 47,67,053
Active cases 4,94,032 pic.twitter.com/CUsl3PhxXo
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7571 नए मामले
मध्य प्रदेश में आज 7,571 नए #COVID19 मामले, 72 मौतें और 11,973 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2021
सक्रिय मामले 99,970
कुल मामले 7,24,279
मृत्यु 6,913
कुल रिकवरी 6,17,396 pic.twitter.com/nzCs0DJZLB
तमिलनाडु में कोरोना के 33658 नए मामले, 303 लोगों की मौत
Tamil Nadu records 33,658 new #COVID19 cases, 303 fatalities and 20,905 discharges today
— ANI (@ANI) May 15, 2021
Active cases 2,07,789
Total cases 15,65,035
Death toll 17,359
Total discharges 13,39,887 pic.twitter.com/cdCjBS7EbW
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 41,664 नए मामले
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 41,664 नए मामले सामने आए हैं और 349 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 34,425 लोग स्वस्थ भी हुए।Karnataka reports 41,664 new COVID-19 cases, 34,425 discharges, and 349 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) May 15, 2021
Active cases: 6,05,494
Total recoveries: 15,44,982
Death toll: 21,434 pic.twitter.com/sQvlAhutu1