फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18767 नए मामले, 104 लोगों की मौत

Mon, 24 May 2021 01:19 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 24 May 2021 01:19 AM IST
खास बातें

देश अभी कोरोना की दूसरी लहर ही झेल रहा था कि अब ब्लैक फंगस भी एक और महामारी बनकर सामने उभर आई है। बीते 24 घंटे कोरोना वायरस के 2.40 लाख दैनिक मामले सामने आए तो वहीं 3741 मरीजों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी देखी गई, जिसके बाद सक्रिय मामले घटकर 84,800 हो गई है। दिल्ली में एक और हफ्ते लॉकडाउन बढ़ गया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर तंज कसा है। कोरोना से संबंधित सभी जरूरी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Death Lockdown Today in India Live Updates News on May 23rd 2021 black fungus
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

01:15 AM, 24-May-2021

तेलंगाना में 2242 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में रविवार को कोरोना के 2242 नए मामले सामने आए, 4693 ठीक हुए और 19 लोगों की मौतें हुईं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,53,277 है।


01:05 AM, 24-May-2021

हरियाणा में 4400 नए मामले दर्ज किए गए

हरियाणा में रविवार को कोरोना के 4,400 नए मामले दर्ज किए गए, 9480 ठीक हुए और 97 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामले 7,38,028 और सक्रिय मामले 42,816 हैं।
विज्ञापन
12:33 AM, 24-May-2021

पुणे में पिछले 24 घंटे में 3088 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटे में 3,088 नए मामले सामने आए, 7918 ठीक हुए और 94 मौतें हुईं। पुणे शहर में कुल मामले 9,95,524 और सक्रिय मामले 46,505 हैं।
12:23 AM, 24-May-2021

झारखंड में 1345 नए मामले सामने आए

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,345 नए मामले सामने आए, 4375 ठीक हुए और 37 मौतें हुईं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 3,29,072 और सक्रिय मामले 19,499 हैं।
12:11 AM, 24-May-2021

आंध्र प्रदेश में 18767 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,767 नए मामले सामने आए और 104 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में कुल सकारात्मक मामले 15,80,827 और सक्रिय मामले 2,09,237 हैं।
11:45 PM, 23-May-2021

असम में 3563 नए मामले सामने आए

असम में पिछले 24 घंटे में 3,563 नए मामले सामने आए, 5,785 ठीक हुए और 72 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल सकारात्मक मामले 3,69,183 और सक्रिय मामले 51,764 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 PM, 23-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25820 मामले 

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25820 मामले सामने आए हैं और 188 लोगों की मौत हो गई।


 
10:51 PM, 23-May-2021

पंजाब में कोरोना के 5094 नए मामले

पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5094 नए मामले सामने आए हैं और 172 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8527 लोग स्वस्थ भी हुए।

 
10:47 PM, 23-May-2021

एलोपैथी चिकित्सा के खिलाफ दिए गए बयान पर बाबा रामदेव ने जताया खेद

एलोपैथी चिकित्सा के खिलाफ दिए गए बयान पर बाबा रामदेव ने खेद जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का पत्र मिला, इस संबंध में मैं इस पूरे विवाद पर खेद जताते हुए अपना बयान वापस लेता हूं।
10:17 PM, 23-May-2021

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,587 लोग डिस्चार्ज हुए और 75 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed