Corona Live: महाराष्ट्र में कोरोना के 26133 नए मामले, 682 लोगों की मौत
देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2.57 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि 4194 मरीजों की जान गई। डॉक्टर के एक शोध में खुलासा किया गया है कि ब्लैक फंगस का सबसे ज्यादा खतरा पुरुषो और मधुमेह के रोगियों में पाया गया है। उत्तराखंड में दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। मध्यप्रदेश में एक जून से धीरे-धीरे अनलॉक होना शुरू होगा। एम्स के डॉक्टर ने बताया कि हवा के जरिए भी ब्लैक फंगस फैल सकता है। दिल्ली में 18+ लोगों के लिए वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बिहार में कोविड-19 से एक दिन में 103 लोगों की मौत
बिहार में शनिवार को कोविड-19 से 103 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4439 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब राज्य में संक्रमण से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को सबसे ज्यादा 111 लोगों की मौत हुई थी जबकि बुधवार को 104 लोगों की मौत हुई थी।
पिछले 10 दिनों में राज्य में करीब 1,000 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है। हालांकि, राज्य में पिछले एक महीने से लागू लॉकडाउन के कारण नये मामलों में कुछ कमी जरूर आई है।
पिछले 24 घंटों में 4375 नये मामले आए हैं जो इस महीने की शुरुआत में आ रहे 10 हजार से ज्यादा नये मामलों के मुकाबले स्थिति में सुधार दर्शाते हैं। राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 92 प्रतिशत से ज्यादा है और फिलहाल 44,907 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक सप्ताह पहले इनकी संख्या एक लाख से ज्यादा थी।
बंगलूरू में सेना ने स्थापित किया 100 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र
देश में कोविड-19 की भयावह लहर के खिलाफ जारी लड़ाई में अहम भूमिका निभा रही सेना ने यहां उलसूर इलाके में 100 बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केन्द्र का निर्माण किया है। सेना ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।
सेना ने वक्तव्य में कहा कि कर्नाटक राज्य प्रशासन ने कोविड देखभाल केन्द्र में चिकित्सा दल और उपकरण मुहैया कराने की जिम्मेदारी उठाई है। सेना ने प्रशासनिक मदद के जरिए केन्द्र में उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 4328 मामले
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 4328 मामले आए सामने, 9631 हुए स्वस्थ और 103 लोगों की हुई मौत।कर्नाटक में एक ही थाने के 10 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26133 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26133 नए मामले सामने आए हैं और 682 लोगों की मौत हुई है।Maharashtra's COVID-19 tally rises to 55,53,225 with 26,133 new cases, death toll reaches 87,300 after 682 more people succumb to the disease; recoveries surge to 51,11,095: State Health Department
— Press Trust of India (@PTI_News) May 22, 2021
कोरोना की कृष्णापटनम मेडिसिन’ नाम की आयुर्वेदिक दवा के वितरण पर रोक
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3844 नए मामले
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,844 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9,327 लोग स्वस्थ भी हुए।मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 3,844 नए #COVID19 मामले, 9327 रिकवरी और 89 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2021
कुल मामले- 7,60,963
कुल रिकवरी- 6,91,427
कुल मुत्यु- 7,483
सक्रिय मामले- 62,053
गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4205 मामले
Gujarat reports 4205 new #COVID19 cases, 8445 recoveries and 54 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 22, 2021
Total cases 7,84,676
Total recoveries 6,95,026
Death toll 9523
Active cases 80,127
बिहार में ब्लैक फंगस महामारी घोषित
Bihar Chief Minister Nitish Kumar announced black fungus as an epidemic: CMO
— ANI (@ANI) May 22, 2021
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 18863 नए मामले
पश्चिं बंगाल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,863 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हो गई है।West Bengal reports 18,863 new #COVID19 cases, 19,202 recoveries and 154 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 22, 2021
Total cases 12,48,668
Total recoveries 11,02,772
Death toll 14,208
Active cases 1,31,688 pic.twitter.com/DqDVrrPNEZ