फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus India Live: महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव जारी, एक ही दिन में ले ली 985 लोगों की जान, 63309 संक्रमित

Wed, 28 Apr 2021 10:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 28 Apr 2021 10:16 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप से चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है।देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3.60 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, वहीं पहली बार एक दिन में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इधर बिहार में आज लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है। इधर दिल्ली में पुलिस ने दो लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इधर पुडुचेरी में तीन मई तक कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है और गोवा में कल से तीन मई तक लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। कनाडा, सिंगापुर के बाद अब कोरिया भी करेगा भारत की मदद। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
India Coronavirus Covid 19 Cases Today Live Updates News on 28th April 2021 night curfew and lockdown covid 19 news
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:15 PM, 28-Apr-2021

रिलायंस फाउंडेशन जामनगर में 1,000 बेड वाली सुविधाएं स्थापित करेगा

रिलायंस फाउंडेशन जामनगर में ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ कोरोना के इलाज के लिए 1,000 बेड वाली सुविधाएं स्थापित कर रहा है। नागरिकों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी और सुविधाओं को स्थापित करने और चलाने की पूरी लागत रिलायंस द्वारा वहन की जाएगी।
10:10 PM, 28-Apr-2021

देश में कुल 14,98,77,121 वैक्सीनेशन की खुराक

आज देशभर में वैक्सीन की 20 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई, जिससे कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,98,77,121 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।  
विज्ञापन
09:58 PM, 28-Apr-2021

बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 17207 मामले

बंगाल में चुनाव के बीच कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 17207 मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। वहीं बंगाल में कुल संक्रमितों की संख्या 7,93,552 हो गई है।
09:24 PM, 28-Apr-2021

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 63,309 नए मामले सामने आए हैं और 985 लोगों की मौत हो गई। वहीं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 44,73,394 हो गई है।


 
09:13 PM, 28-Apr-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक 105 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 105 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 12,758 नए मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 105 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,424 हो गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश में 24 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।
09:08 PM, 28-Apr-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,120 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,120 नए मामले सामने आए हैं और 174 लोगों की मृत्यु हो गई। इस दौरान 8,595 लोग स्वस्थ भी हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:37 PM, 28-Apr-2021

बिहार में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

बिहार में लॉकडाउन को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है लेकिन पाबंदिया बढ़ाने जा रहे हैं। इसके तहत राज्य में अब नाइट कर्फ्यू को शाम छह बजे से ही लगाने तथा दुकानों को शाम चार बजे ही बंद करने का फैसला किया गया है। बता दें कि बिहार में बीते 24 घंटे में 13,374 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब भी सक्रिय मामले 98,747 हो गए हैं।
08:31 PM, 28-Apr-2021

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 39,047 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 39,047 नए मामले सामने आए हैं और 229 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,833 लोग स्वस्थ भी हुए। 


 
08:26 PM, 28-Apr-2021

चुनाव आयोग के शीर्ष अफसरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत

कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार की विधवा ने बुधवार को पुलिस में शिकायत देकर भारत निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किये जाने की मांग की है । महिला ने आरोप लगाया है कि आयोग के अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने में विफल रहे हैं और इसी वजह से उनके पति की मौत हुई है ।
08:21 PM, 28-Apr-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35013 मामले

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35013 नये मामले सामने आये जो एक दिन का सर्वाधिक है । प्रदेश में 2.66 लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 41 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 5,211 हो गयी है । प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी ।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed