फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live : मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 4384 मामले आए सामने, 79 की मौत, 9405 लोग स्वस्थ 

Sat, 22 May 2021 12:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 22 May 2021 12:25 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जल्दी निजात मिलना मुश्किल लग रहा है। इस संकट के दौर कोरोना वायरस के साथ-साथ एक और नई बीमारी सामने आई है, जिसका नाम है ब्लैक फंगस। हालांकि ब्लैक फंगस के मामले देश के कई राज्यों में फैल रहे हैं। इतना ही नहीं ब्लैक फंगस के अलावा अब व्हाइट फंगस नाम की भी एक बीमारी फैलने लगी है।  कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Death Lockdown Today in India Live Updates News on May 21st 2021 black fungus is also emerging
डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:24 AM, 22-May-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 4384 मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 4384 मामले आए सामने, 79 की मौत, 9405 लोग हुए स्वस्थ। 

 
11:58 PM, 21-May-2021

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 4943 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,41,366 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 1414 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 8453 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 96 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 4943 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 348, दुर्ग से 127, राजनांदगांव से 92, बालोद से 97, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 85, धमतरी से 142, बलौदाबाजार से 192, महासमुंद से 134, गरियाबंद से 72, बिलासपुर से 162, रायगढ़ से 358, कोरबा से 199, जांजगीर चांपा से 318, मुंगेली से 141, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 79, सरगुजा से 315, कोरिया से 431, सूरजपुर से 414, बलरामपुर से 368, जशपुर से 267, बस्तर से 184, कोंडागांव से 117, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 58, कांकेर से 80, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 40 और अन्य राज्य से एक मामला है।

विज्ञापन
10:36 PM, 21-May-2021

डॉ. हर्षवर्धन बोले- वर्ष 2021 के अंत तक सभी वयस्कों को टीका लगाने की स्थिति में होगा भारत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत वर्ष 2021 के अंत तक कम से कम अपनी पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा।

 
10:22 PM, 21-May-2021

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3626 नए मामले

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,626 नए मामले सामने आए हैं और 70 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8731 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
10:19 PM, 21-May-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,251 मामले सामने आए

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,251 मामले सामने आए हैं और 65 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 8,783 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं।

 
10:15 PM, 21-May-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36184 मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,184 मामले सामने आए हैं और 467 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 24,478 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 PM, 21-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 29644 मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,644 नए मामले सामने आए हैं। और 555 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 44,493 लोग स्वस्थ भी हो गए।


पुणे नगर निगम क्षेत्र में 22 मई को टीकाकरण बंद रहेगा
 पुणे नगर निगम क्षेत्र के सभी केंद्रों में वैक्सीन की कमी की वजह से 22 मई को टीकाकरण बंद रहेगा।
08:47 PM, 21-May-2021

भोपाल में अब 31 मई तक रहेगी कड़ी पाबंदी

मध्यप्रदेश की भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट टीम की बैठक में भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
07:50 PM, 21-May-2021

कर्नाटक में 7 जून तक के लिए लॉकडाउन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठकर हमने लॉकडाउन पर फैसला लिया है। विशेषज्ञों की राय के अनुसार हम 7 जून सुबह 6 बजे तक सख्त प्रतिबंध बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी जिला अस्पतालों में म्यूकोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस) मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने का फैसला लिया है।  
07:25 PM, 21-May-2021

देश एवं दुनिया में प्रतिष्ठित पत्रकार राजकुमार केसवानी का कोरोना से निधन

देश एवं दुनिया में प्रतिष्ठित पत्रकार राजकुमार केसवानी का कोरोना से निधन हो गया है। केसवानी का जन्म 26 नवंबर 1950 में भोपाल में हुआ था। केसवानी पहले पत्रकार थे जिन्होंने भोपाल त्रासदी में सुरक्षा चूक की ओर ध्यान आकर्षित किया था।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed