फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus LIVE: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले, कोई मौत नहीं

Mon, 19 Jul 2021 12:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Jul 2021 12:10 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर शुरू हो गया है।देश में बीते 24 घंटे में 41,157 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 518 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को देश में 38,112 नए केस मिले थे और 560 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज इस जानलेवा बीमारी के चलते किसी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
 

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today on june 18th 2021 LIVE: new corona cases and death, vaccine vaccination, lockdown, black fungus
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:08 AM, 19-Jul-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7,91,658 हो गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है, वर्तमान में 219 मरीजों का इलाज चल रहा है।
11:53 PM, 18-Jul-2021

केरल: बकरीद पर कोविड-19 पाबंदियों में छूट दिए जाने के फैसले की आलोचना

केरल में 21 जुलाई को बकरीद त्योहार के मद्देनजर कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देने के सरकार के फैसले की रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने आलोचना की। आईएमए ने सरकार के फैसले को कानूनी चुनौती देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
11:32 PM, 18-Jul-2021

झारखंड: 32 नए मामले सामने आए, 42 ठीक हुए

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए और 42 कुल मरीज ठीक हुए। वहीं शून्य मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 327 हो गई है।
 
11:03 PM, 18-Jul-2021

असम: 1329 नए मामले 2277 ठीक हुए

असम में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1329 नए मामले सामने आए। इसी दौरान यहां 2277 मरीज ठीक हुए और 15 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 16,468 हो गई है। यहां अब तक कुल पांच लाख 24 हजार 369 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4999 की जान जा चुकी है।
10:55 PM, 18-Jul-2021

गोवा में 26 जुलाई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू कर्फ्यू को रविवार को 26 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है । मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रदेश में नौ मई को राज्य सरकार ने पहली बार कर्फ्यू लगाया था जिसे समय-समय पर विस्तार दिया गया है।
09:36 PM, 18-Jul-2021

भारत ने नेपाल को सौंपे 150 आईसीयू बिस्तर

भारत ने रविवार को नेपाल सरकार को 150 से ज्यादा आईसीयू बिस्तर सौंपे। भारत का यह कदम कोविड-19के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी मुल्क के साथ एकजुटता और निकट सहयोग दर्शाने वाला है। महामारी की शुरुआत के बाद से भारत ने नेपाल को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, आरटी-पीसीआर परीक्षण, वेंटिलेटर की आपूर्ति के माध्यम से लगभग 65 लाख अमेरिकी डालर की सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:17 PM, 18-Jul-2021

सिक्किम में कोविड के 155 नए मामले, तीन की मौत

सिक्किम में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 155 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,392 हो गई। वहीं, तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 324 पर पहुंच गई। राज्य में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 2308 हो गई है। अब तक कुल 20,498 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। 
08:39 PM, 18-Jul-2021

तमिलनाडु: 2079 नए मामले, 2743 ठीक हुए

तमिलनाडु में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2079 नए मामले सामने आए, 2743 मरीज ठीक हुए और 29 संक्रमितों की मौत हुई। यहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 27,897 रह गई है। यहां अब तक कोविड के 23 लाख 35 हजार 402 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 24 लाख 73 हजार 781 लोग ठीक हो चुके हैं और 33,724 की जान गई है। 
07:56 PM, 18-Jul-2021

दिल्ली: पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए और 80 मरीज ठीक हुए। इस दौरान यहां इस बीमारी से एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 592 रह गई है। यहां अब तक कोरोना के चलते 25,027 लोगों की जान जा चुकी है और 14 लाख नौ हजार 910 लोग ठीक हो चुके हैं।
07:22 PM, 18-Jul-2021

मणिपुर: 963 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

मणिपुर में आज कोविड-19 के 963 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 723 मरीज ठीक हुए और 11 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 9676 हो गई है। यहां इस बीमारी के चलते अब तक 1376 लोगों की मौत हो चुकी है और 73,770 लोग ठीक हो चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed