Coronavirus Live: देश में अब तक कोरोना टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराकें लगीं
{"_id":"60c030d83fe0f0446565d865","slug":"coronavirus-cases-in-india-covid-19-cases-on-june-9th-new-covid-cases-death-vaccine-black-fungus-vaccination-new-corona-strain","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Live: देश में अब तक कोरोना टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराकें लगीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 10 Jun 2021 12:22 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:22 AM IST
खास बातें
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। देश में आज लगातार दूसरे दिन नए कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से कम रही है। देश में बीते 24 घंटे में 92,596 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2,219 की संक्रमण से जान चली गई। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 664 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लागू पाबंदियों में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस से जुड़ी पल पल की खबरें यहां पढ़ें...
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
12:21 AM, 10-Jun-2021
झारखंड में दो सप्ताह में छह लाख लोगों को लगा टीका
झारखंड सरकार ने विशेष अभियान चलाकर पिछले दो सप्ताह में ही कोरोना वायरस संक्रमण से रक्षा के लिए लगभग छह लाख लोगों का टीकाकरण कर दिया और राज्य में टीके की बर्बादी भी साढ़े चार प्रतिशत से घटाकर डेढ़ प्रतिशत तक लाने में सफलता प्राप्त की है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को रांची में एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
11:38 PM, 09-Jun-2021
झारखंड में 302 नए मामले दर्ज किए
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 302 नए मामले दर्ज किए, 615 ठीक हुए और 3 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामले 4,783 हैं अब तक कुल 3,32,622 लोग ठीक हुए हैं और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,076 है।
विज्ञापन
11:09 PM, 09-Jun-2021
हरियाणा: 528 नए मामले, 940 ठीक हुए
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 528 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में राज्य में 940 कोरोना मरीज ठीक हुए और 40 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या सात लाख 64 हजार 94 हो गई है। इनमें से 7079 सक्रिय मामले हैं।
10:40 PM, 09-Jun-2021
बच्चों में कोरोना: उपचार संबंधी दिशा-निर्देश जारी
सरकार ने बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रबंधन के लिए समग्र दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें रेमडेसिविर के इस्तेमाल का सुझाव नहीं दिया गया है और सीटी स्कैन के तार्किक इस्तेमाल का सुझाव दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ओर से जारी दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि संक्रमण के लक्षणमुक्त और हल्के मामलों में स्टेरॉयड दवाओं का इस्तेमाल हानिकारक है। डीजीएचएस ने केवल अस्पताल में भर्ती गंभीर और अत्यंत गंभीर मामलों के रोगियों के उपचार में ही कड़ी निगरानी के तहत स्टेरॉयड दवाओं के इस्तेमाल का सुझाव दिया है।
10:26 PM, 09-Jun-2021
अब तक टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि बुधवार को 18-44 आयु वर्ग के 19 लाख 24 हजार 924 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 86,450 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के तीन करोड़ 38 लाख आठ हजार 845 लोगों को टीके की पहली खुराक और चार लाख पांच हजार 114 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
10:13 PM, 09-Jun-2021
मध्यप्रदेश: कोरोना के 453 नए मामले, 36 मरीजों की मौत
मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 453 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या सात लाख 86 हजार 755 हो गई। पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 36 और व्यक्तियों की मौत हुई, जिसके बाद यहां इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 8441 हो गई। राज्य में अब तक सात लाख 71 हजार 243 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 7071 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:56 PM, 09-Jun-2021
पंजाब: 1407 नए मामले, 2521 ठीक हुए
पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1407 नए मामले सामने आए, 66 लोगों की मौत हुई और 2521 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 17,344 हो गई है।
09:46 PM, 09-Jun-2021
तमिलनाडु: 17321 नए मामले, 405 की मौत
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 17,321 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 405 लोगों की मौत हो गई और 31,253 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख चार हजार 258 हो गई है।
09:37 PM, 09-Jun-2021
जम्मू-कश्मीर: 1098 नए मामले, 3046 ठीक हुए
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1098 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान यहां 3046 मरीज ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख तीन हजार 749 हो गई है। इनमें से दो लाख 79 हजार 779 लोग ठीक हो चुके हैं और 19,852 सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक कोरोना के चलते कुल 4118 लोगों की जान जा चुकी है।
09:27 PM, 09-Jun-2021
उत्तर प्रदेश: कोविड से 89 और मरीजों की मौत, 709 नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों दौरान कोविड-19 से कोविड-19 से 89 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 21,516 हो गई है। वहीं, इस अवधि में 709 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या 17 लाख 476 तक पहुंच गई है। इस दौरान प्रदेश में 1706 रोगी ठीक हुए जिन्हें मिलाकर अब तक 16 लाख 66 हजार एक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय 12,959 मरीजों का इलाज चल रहा है।