Constitution Day 2021: बिना नाम लिए पीएम का कांग्रेस पर तंज, फॉर द फैमिली, बाय द फैमिली... आगे कहने की जरूरत नहीं
{"_id":"61a07364b20b0b339a7a38f1","slug":"constitution-day-2021-pm-modi-participated-an-event-organized-in-the-parliament-house","type":"live","status":"publish","title_hn":"Constitution Day 2021: बिना नाम लिए पीएम का कांग्रेस पर तंज, फॉर द फैमिली, बाय द फैमिली... आगे कहने की जरूरत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 26 Nov 2021 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Nov 2021 03:05 PM IST
खास बातें
Sanvidhan Divas 2021 Live Updates: Preamble of Indian Constitution (भारतीय संविधान दिवस) PM Modi Speech on National Law Day: संविधान दिवस के मौके पर संसद में आयोजित कार्यक्रम में विपक्षी दलों द्वारा शामिल न होने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी दल का नहीं था। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमले किए। इस कार्यक्रम को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व लोकसभा स्पीकर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
भारतीय संविधान दिवस 2021 लाइव अपडेट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:05 PM, 26-Nov-2021
व्यवस्था थी पर वो नहीं आए- ओम बिरला
संविधान दिवस के अवसर पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के न पहुंचने के सवाल पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि दोनों के मंच पर बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसकी सूचना भी उन्हें दी गई थी, फिर भी वे नहीं आए और कह रहे हैं कि उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी।03:00 PM, 26-Nov-2021
नागरिकता का उत्सव बनाने का दिन- सीजेआई
संविधान दिवस पर आयोजित एक दूसरे कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि मैं भारत के वीर सेनानियों, संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह आजाद भारत की नागरिकता का उत्सव मनाने का दिन है।
विज्ञापन
12:18 PM, 26-Nov-2021
संसद लोकतंत्र का मंदिर- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सांसदों से उनके संसदीय आचरण के बारे में कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है। पूजा-गृहों, इबादत-गाहों जैसा ही आचरण वे यहां करें।11:37 AM, 26-Nov-2021
यह कार्यक्रम राजनैतिक दल का नहीं था-पीएम
पीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनैतिक दल का नहीं था। किसी प्रधानमंत्री का नहीं था। यह कार्यक्रम स्पीकर पद की गरिमा थी। हम संविधान की गरिमा बनाए रखें। हम कर्त्तव्य पथ पर चलते रहें।
11:34 AM, 26-Nov-2021
कर्त्तव्य पर बल दिया गया होता, तो अधिकारों की रक्षा होती- पीएम
महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में अधिकारों के लिए लड़ते हुए भी देश को कर्त्तव्यों के लिए तैयार करने की कोशिश की थी। वे स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत का विचार लाए थे। महात्मा गांधी देश को तैयार कर रहे थे। उन्होंने जो बीज बोए थे वे वटवृक्ष बन जाने चाहिए थे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अच्छा होता देश आजाद होने के बाद कर्त्तव्य पर बल दिया गया होता तो अधिकारों की अपने आप रक्षा होती।11:27 AM, 26-Nov-2021
बिना नाम लिए कांग्रेस पर साधा निशाना
संविधान की भावना को चोट पहुंची है। इसकी एक-एक धारा को चोट पहुंची है। तब जब राजनैतिक धर्म लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों। जो दल लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।एक राजनीतिक दल, पार्टी- फॉर द फैमिली, पार्टी- बाय द फैमिली... आगे कहने की जरूरत नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:18 AM, 26-Nov-2021
महान परंपरा, अखंड धारा की अभिव्यक्ति हमारा संविधान-पीएम
हमारा संविधान सहस्त्रों वर्षों की महान परंपरा, अखंड धारा की अभिव्यक्ति है। इसलिए हमारे लिए संविधान के प्रति समर्पण और जब हम इस संवैधानिक व्यवस्था से जन प्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक जो भी दायित्व निभाते हैं, हमें संविधान के भाव से अपने आप को सज्ज रखना होगा। संविधान को कहां चोट पहुंच रही है उसे भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।
11:15 AM, 26-Nov-2021
पीएम मोदी: अंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद जैसे लोगों को नमन करने का दिन
आज डॉ. अंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद, पूज्य बापू को नमन करने का दिन है। आजादी के लिए जिन्होंने अपने आपको खपाया, उन सबको नमन करने का दिन है। आज 26/11 ऐसा दुखद दिन है। जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में ऐसी आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। भारत के संविधान में सूचित देश के सामान्य मानवीय की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत हमारे वीर जवानों ने आतंकियों से लोहा लेते-लेते सर्वोच्च बलिदान दिया। आज उन बलिदानियों को भी आदर पूर्वक नमन करता हूं।
11:14 AM, 26-Nov-2021
ओम बिरला: संसद में मर्यादापूर्ण आचरण की आवश्यकता
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि हमारे प्रगतिशील संविधान को देश विदेश हर जगह सम्मान की दृष्टि व प्रेरणा के श्रोत के रूप में देखा जाता है। हमारे संविधान ने नागरिकों के लिए न्याय की व्यवस्था की है। संसद में हम देश की 135 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां पर होने वाले चिंतन से जो अमृत निकलेगा, उसे आमजन के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है, लेकिन जरूरी है कि संसद में हम मर्यादापूर्ण आचरण करें। हम राष्ट्रहित में सामूहिकता से काम करें।
10:59 AM, 26-Nov-2021
संविधान दिवस समारोह : बिना नाम लिए पीएम का कांग्रेस पर तंज, फॉर द फैमिली, बाय द फैमिली...आगे कहने की जरूरत नहीं
संविधान दिवस पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी मौजूद हैं। कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।