फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi Case Live: सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक जमानत दी; दिल्ली वापस लौटे पूर्व सांसद

Mon, 03 Apr 2023 08:01 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 03 Apr 2023 08:01 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi Case Live News in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' से जुड़े मानहानि मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ आज सूरत में याचिका दायर करेंगे। राहुल इसके लिए खुद सूरत जाएंगे। बताया जाता है कि उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। पढ़िए पल-पल के अपडेट्स... 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Defamation Case Live Updates: Rahul To Challenge Conviction in Surat Court News in Hindi
फ्लाइट में बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:00 PM, 03-Apr-2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर 2019 के मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ सूरत जिला अदालत में अपील दायर करने के बाद दिल्ली में अपने आवास लौट आए।
04:47 PM, 03-Apr-2023
राहुल गांधी पहुंचे सूरत हवाई अड्डे
2019 में 'मोदी उपनाम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में अपनी सजा के खिलाफ सूरत जिला अदालत में अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी दिल्ली जाने के लिए सूरत हवाई अड्डे पहुंच गए हैं। यहां से राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी हैं। 
 
विज्ञापन
04:29 PM, 03-Apr-2023
राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए सूरत जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को गुजरात पुलिस ने रोका 
राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए सूरत जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहनों को गुजरात पुलिस ने रोक दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने सोमवार को यह दावा किया है। थोराट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें समर्थन देने और यह दिखाने के लिए कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुजरात शहर का रुख किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोक दिया गया था। इस दौरान पुलिस यह सुनिश्चित कर रही थी कि वे वीडियो न बनाएं। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है। 
04:24 PM, 03-Apr-2023
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!'
03:32 PM, 03-Apr-2023
मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के बाद राहुल गांधी सुरत की ज़िला अदालत से निकले।

 
03:13 PM, 03-Apr-2023
सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसी दिन राहुल की जमानत पर सुनवाई होगी। इसके साथ कांग्रेस नेता ने अपनी सजा को भी चुनौती दी है, जिस पर तीन मई को सुनवाई होगी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:28 PM, 03-Apr-2023
सूरत पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सूरत पहुंच चुके हैं। यहां उनके समर्थन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं। 
   
02:16 PM, 03-Apr-2023
गहलोत बोले- हमें न्यायपालिका पर भरोसा 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए 'सत्याग्रह' कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।'
01:42 PM, 03-Apr-2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा और अयोग्यता के खिलाफ तमिलनाडु में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 
 
12:36 PM, 03-Apr-2023
बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी सूरत के लिए उड़ान भर चुके हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed