फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipin Rawat Chopper Crash: घटनास्थल पर पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, हादसे वाली जगह का मुआयना किया

Thu, 09 Dec 2021 06:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Dec 2021 06:44 AM IST
खास बातें

तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की जान चली गई है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash Live: Indian Army Helicopter Carrying CDS Bipin Rawat Crashes in Coonoor Tamil Nadu News Updates in Hindi
सीडीएस रावत - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:21 AM, 09-Dec-2021

कुन्नूर पहुंचे एयरफोर्स प्रमुख

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के एक दिन बाद एयरफोर्स चीफ वीआर चौधरी घटनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे इलाके का मुआयना किया और अधिकारियों से घटनाक्रम पर बात की। 
08:05 AM, 09-Dec-2021

शुक्रवार को होगा जनरल रावत का अंतिम संस्कार

हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 10 दिसंबर को किया जा सकता है. गुरुवार शाम विशेष उड़ान से सभी के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जाना है।

विज्ञापन
07:40 AM, 09-Dec-2021

सेना के उप प्रमुख कतर की यात्रा कम कर के लौटेंगे

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के कल निधन के बाद सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने कतर की अपनी दो दिवसीय यात्रा को कम कर दिया है और वो दिल्ली लौट रहे हैं।
06:43 AM, 09-Dec-2021

राजनाथ आज संसद में देंगे वक्तव्य

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे लोकसभा और 12 बजे राज्यसभा में विमान हादसे पर वक्तव्य देंगे।
03:35 AM, 09-Dec-2021

अमेरिका : पेंटागन ने जताई शोक संवेदना

पेंटागन में प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर उनके और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। 
03:28 AM, 09-Dec-2021

सीडीएस रावत, उनकी पत्नी समेत सभी के शव आज दिल्ली आएंगे

सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य 11 मृतकों के शव बृहस्पतिवार को तमिलनाडु से दिल्ली आएंगे। 

सोनिया नहीं मनाएंगी जन्मदिन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस हादसे के बाद अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। बुधवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 AM, 09-Dec-2021

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों ने भी जताया दुख

तमिलनाडु में हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जनरल रावत के योगदान को याद किया। शोक जताने वालों में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, त्रिपुरा के राज्यपाल, एसएन आर्या, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह शामिल हैं।
02:48 AM, 09-Dec-2021

ओडिशा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तमिलनाडु में हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर शोक जताया है। दोनों ने ही इसे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
02:21 AM, 09-Dec-2021

नवंबर में ड्रोन देखने नागपुर गए थे जनरल रावत

सीडीएस रावत बीते माह महाराष्ट्र के नागपुर शहर की यात्रा पर गए थे। यहां 15 नवंबर को उन्होंने एक कंपनी द्वारा बनाए गए और प्रदर्शित किए गए हथियारयुक्त ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) के प्रोटोटाइप और अन्य युद्ध सामग्री, गोला-बारूद का मुआयना किया था। इस दौरान उन्होंने नॉन कॉन्टेक्ट वारफेयर और सशस्त्र बलों के पुनर्गठन के बारे में भी बात की थी।
02:18 AM, 09-Dec-2021

हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री ने जातया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सीडीएस रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। चन्नी ने ट्वीट करके सीडीएस व अन्य सैन्य कर्मियों के परिवारों के लिए प्रार्थना की। एक अन्य ट्वीट में सीएम चन्नी ने तरण तारण के डोडे गांव के रहने वाले और दुर्घटना के शहीद हुए एनके गुरसेवक सिंह की शहादत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के कार्यालय से भी संवेदना जताते हुए ट्वीट किया गया है। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और सांसद सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा ने भी सीडीएस रावत के निधन पर शोक जताया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed