फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalu Yadav News Live: जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में लालू से CBI ने की पूछताछ, करीब पांच घंटे तक पूछे सवाल

Tue, 07 Mar 2023 05:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 07 Mar 2023 05:23 PM IST
खास बातें

Lalu Yadav Questioning by CBI Team Live: जमीन के बदले नौकरी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की। लालू सिंगापुर में किडनी का इलाज कराने के बाद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे हैं। सीबीआई की टीम यहीं उनसे पूछताछ करने पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई के पांच अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को इंडिया गेट के पास पंडारा पार्क में मीसा भारती के आवास पर सुबह करीब 10.40 बजे दो कारों में पहुंची। टीम दोपहर करीब 12.55 बजे लंच के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब सवा दो बजे फिर से पूछताछ शुरू हुई।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Questioning by CBI At Misa Bharti House In Land For Job Scam Case Rabri Devi News In Hindi
लालू से पूछताछ के लिए मीसा के घर पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

05:22 PM, 07-Mar-2023
सीबीआई की टीम ने लालू यादव से करीब पांच घंटे पूछताछ की। लंच से पहले दो घंटे से ज्यादा और इसके बाद करीब तीन घंटे तक टीम ने राजद सुप्रीमो से सवाल पूछे।
03:55 PM, 07-Mar-2023
लालू यादव से सीबीआई की टीम एक बार फिर से पूछताछ कर रही है। इससे पहले टीम ने सुबह करीब दो घंटे लालू से सवाल पूछे थे।
विज्ञापन
01:02 PM, 07-Mar-2023

लालू यादव से सीबीआई की पूछताछ खत्म

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सीबीआई की पूछताछ खत्म हो गई। सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम ने उनसे दो घंटे से भी ज्यादा पूछताछ की। सीबीआई की पूरी टीम इस दौरान लगातार लालू की बेटी मीसा के घर पर मौजूद रही।
11:55 AM, 07-Mar-2023

लालू से पूछताछ को लेकर भड़कीं बेटी रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा। दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।

11:07 AM, 07-Mar-2023

एक दिन पहले राबड़ी देवी से भी हुई पूछताछ

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव का पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह CBI की टीम पहुंची। करीब पांच घंटे तक राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद टीम राबड़ी आवास से बाहर निकली। CBI अधिकारियों ने मीडियो बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और चले गए। टीम ने जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ की। उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

10:47 AM, 07-Mar-2023

Lalu Yadav News Live: जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में लालू से CBI ने की पूछताछ, करीब पांच घंटे तक पूछे सवाल


नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है? 

 

  • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
  • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
  • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
  • सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed