Bypoll Results Live: राजस्थान-छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस, बिहार में BJP, जानें उपचुनाव के क्या रहे नतीजे?
{"_id":"63914c33828d050a0349e753","slug":"bypoll-election-results-2022-live-updates-vote-counting-today-for-6-assembly-and-mainpuri-lok-sabha","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bypoll Results Live: राजस्थान-छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस, बिहार में BJP, जानें उपचुनाव के क्या रहे नतीजे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 08 Dec 2022 05:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:22 PM IST
खास बातें
ByPoll Election Results 2022 Live News in Hindi: देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने प्रचंड जीत हासिल की है। उपचुनाव वाले पांच राज्यों में यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है। अमर उजाला के साथ यहां देखिए उपचुनाव के नतीजे...
विज्ञापन
उपचुनाव 2022 नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:17 PM, 08-Dec-2022
उपचुनाव के क्या रहे नतीजे?
कुढ़नी(बिहार)- भाजपापदमपुर(ओडिशा)- बीजद
सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस
रामपुर (यूपी)- भाजपा
खतौली(यूपी)- रालोद
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा
03:41 PM, 08-Dec-2022
रामपुर में भाजपा की जीत
रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की है। यहां भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद असीम रजा को बड़े अंतर से हरा दिया है।
विज्ञापन
02:19 PM, 08-Dec-2022
बिहार में महागठबंधन को झटका
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां सभी चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। भजापा प्रत्याशी को 76648 वोट मिले हैं तो जदयू को 73016 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।
12:58 PM, 08-Dec-2022
बिहार के कुढ़नी में कांटे का मुकाबला
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां जदयू प्रत्याशी अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंदी से महज 1143 वोटों से आगे चल रहे हैं।
12:38 PM, 08-Dec-2022
डिंपल यादव एक लाख वोट से आगे
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, डिंपल यादव 110245 वोटों से आगे चल रही हैं।
11:57 AM, 08-Dec-2022
छत्तीसगढ़: कांग्रेस की सावित्री चल रहीं आगे
छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सावित्री मंडावी 9930 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां से भाजपा के ब्रह्मानंद नेतम पीछे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:57 AM, 08-Dec-2022
ओडिशा: पदमपुर में बीजद को बढ़त
ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा काफी पीछे हो गई है। यहां बीजद प्रत्याशी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
11:55 AM, 08-Dec-2022
राजस्थान: सरदारशहर में कांग्रेस 19 हजार वोट से आगे
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं । यहां कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा अपने भाजपा प्रतिद्वंदी से 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:27 AM, 08-Dec-2022
उपचुनाव में कहां से कौन आगे
कुढ़नी(बिहार)- जदयूपदमपुर(ओडिशा)- बीजद
सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस
रामपुर (यूपी)- सपा
खतौली(यूपी)- रालोद
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस
---------
मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा
10:20 AM, 08-Dec-2022
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली-रामपुर विधानसभा सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।