फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Session Live: खड़गे बोले- देश में बेरोजगारी चरम पर, बड़े कारखाने बंद हो रहे, सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही

Wed, 02 Feb 2022 11:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Feb 2022 11:08 PM IST
खास बातें

कोरोना प्रतिबंधों के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का समय बदल दिया गया है। आज राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे ही शुरू हो गई। इस दौरान सांसदों ने मलेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों की याद में मौन रखा और  इसके बाद फिर चर्चा शुरू हुई। इसके अलावा आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी साथ ही एक फरवरी को पेश किए गए बजट पर भी बहस होगी। हालांकि दोनों सदनों में पेगासस के मुद्दे पर हंगामे के भी आसार हैं। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Budget Session 2022 Live Updates: Debate on Union Budget 2022 in Rajya Sabha and Lok Sabha News in Hindi,  Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Pegasus, Farmer, Nirmala Sitharaman, Pm Narendra Modi
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संसद टीवी

लाइव अपडेट

11:08 PM, 02-Feb-2022

लोकसभा: भ्रष्टाचार के आरोपी 55 अधिकारी अब भी सेवा में

कार्मिक मामलों के मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा को बताया कि सीबीआई ने 2018 से 2021 के दौरान भ्रष्टाचार मामले में 96 में से 55 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए। ये अधिकारी अब भी सेवा में हैं। सीबीआई ने जनवरी 2011 से सितंबर 2021 के बीच विभिन्न अदालतों में 662 आरोपपत्र दाखिल किए।
11:06 PM, 02-Feb-2022

राज्यसभा : सभी पुरुषों को दुष्कर्मी कहना ठीक नहीं : स्मृति

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि देश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हर पुरुष को दुष्कर्मी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि  वैवाहिक दुष्कर्म को लेकर कानूनों में व्यापक संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भाकपा नेता विनोद विश्वम ने पूछा था कि क्या सरकार ने घरेलू हिंसा की परिभाषा में अधिनियम की धारा 3 के साथ-साथ दुष्कर्म पर आईपीसी की धारा 375 पर भी ध्यान दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा यह नियम ऐसे किसी विषय पर विस्तार से जानकारी की अनुमति नहीं देता, जो वर्तमान में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास राज्य सरकारों के सहयोग से महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करना है। इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
07:33 PM, 02-Feb-2022

विपक्ष ने लगाया अरोप

राज्यसभा में विपक्ष ने सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और कोरोना के कारण उत्पन्न हालात से परेशान लोगों की मदद के लिए कोई भी ठोस उपाय नहीं करने का आरोप लगाया। विपक्ष ने दावा किया कि वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग एवं संघीय व्यवस्था पर सर्जिकल हमले कर रही है।
07:31 PM, 02-Feb-2022

नायडू ने की सांसदों से अपील

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदस्यों से बजट सत्र के दौरान सदन का निर्बाध कामकाज सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका आचरण ऐसा होना चाहिए, जिससे लोगों का भारत के संसदीय लोकतंत्र में भरोसा बना रहे।
03:10 PM, 02-Feb-2022

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी तीन फरवरी सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
02:02 PM, 02-Feb-2022

खड़गे बोले- देश में बेरोजगारी चरम पर

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में व्यापक बेरोजगारी व्याप्त है। युवा संकट में हैं क्योंकि बड़े कारखाने बंद हो रहे हैं, निवेश नहीं आ रहा है और सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही है। खड़गे ने कहा कि आपने 2014 में आपने (भाजपा ने) हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। आपको अब तक 15 करोड़ नौकरियां देनी चाहिए थीं। लेकिन आपने वास्तव में कितनी नौकरियां प्रदान कीं? इस साल के बजट में अगले 5 वर्षों में सिर्फ 60 लाख नौकरियों का वादा किया गया है। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार में नौ लाख पद खाली हैं। रेलवे में लगभग 15% पद, रक्षा में 40% और गृह मामलों में 12% पद रिक्त हैं। आज शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2% है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 02-Feb-2022

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद 439 आतंकवादी मारे गए: गृह मंत्रालय

राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद 439 आतंकवादी मारे गए। इस अवधि के दौरान 98 नागरिक और 109 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए और आतंक की 541 घटनाएं हुईं। 
12:20 PM, 02-Feb-2022

भारत में आतंकवादी संगठनों की संख्या 42 हुई

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यसभा को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में आतंकवादी संगठनों के रूप में नामित संगठनों की संख्या 42 है। यूएपीए की अनुसूची चार के तहत 31 व्यक्तियों को आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
12:13 PM, 02-Feb-2022

28 जनवरी, 2022 तक भारत में 16,427 निजी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय थीं: गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यसभा को जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी, 2022 तक भारत में 16,427 निजी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय थीं। 
10:45 AM, 02-Feb-2022

Video: मनसुख मंडाविया(Mansukh Mandaviya) आज साइकिल से संसद पहुंचे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज साइकिल से संसद पहुंचकर सांसदों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed