फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pm Narendra Modi Live Today: जॉनसन से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- यूक्रेन में तुरंत हो युद्धविराम, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का हो सम्मान

Fri, 22 Apr 2022 04:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Apr 2022 04:47 PM IST
खास बातें

Pm Modi Live, british pm boris johnson live 2022, PM borish jhonsan and pm modi meet today : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। बोरिस जॉनसन को यहां गॉर्ड ऑफ ऑनर से भी नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उन्होंने इस तरह का भव्य व परंपरागत स्वागत कभी नहीं देखा है। ब्रिटिश पीएम इस दौरान गदगद नजर आए। 

विज्ञापन
British PM Borish Jhonsan PM Narendra Modi Live Prime Minister Modi Today Discussion On These Topics Today News In Hindi
pm boris johnson narendra modi Meet 2022 - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:47 PM, 22-Apr-2022
नीरव मोदी-विजय माल्या पर भी बोले जॉनसन
नीरव मोदी, विजय माल्या और खालिस्तानी चरमपंथियों के संबंध में सवाल पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम चरमपंथी समूहों द्वारा दूसरे देशों को धमकी देने, भारत को धमकी देने को बर्दाश्त नहीं करते हैं। हमने एक चरमपंथी विरोधी कार्यबल का गठन किया है। प्रत्यर्पण के मामलों में कानूनी प्रक्रियाएं हैं जिसने इसे बहुत मुश्किल बना दिया है। यूके सरकार ने उनके प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। हम उन लोगों का स्वागत नहीं करते हैं जो भारत में कानून से बचने के लिए हमारी कानूनी प्रणाली का उपयोग करना चाहते हैं।


04:36 PM, 22-Apr-2022
पुतिन पर भी साधा निशाना
पश्चिमी खुफिया अधिकारियों के आकलन पर कि यूक्रेन युद्ध अगले साल के अंत तक चल सकता है और रूस जीत सकता है, इस पर यूके के पीएम ने कहा कि यह एक यथार्थवादी संभावना है। पुतिन के पास एक विशाल सेना है। उनके पास अब एकमात्र विकल्प हथियारों के दम पर अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते रहना है। पुतिन यूक्रेन के लोगों के जज्बे को जीत नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
04:22 PM, 22-Apr-2022
रूस पर भारत की स्थिति सर्वविदित: जॉनसन
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि जिस तरह से सिर्फ यूक्रेन में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में स्थिति ब्रिटेन और भारत को और अधिक काम करने के लिए बाध्य कर रही है। रूस पर भारत की स्थिति सर्वविदित है। यह बदलने वाला नहीं है।
04:18 PM, 22-Apr-2022
दिवाली तक मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने की तैयारी
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने दिल्ली में कहा कि ब्रिटेन अगले सप्ताह यूक्रेन के कीव में अपना दूतावास फिर से खोलेगा। ब्रिटेन और हमारे सहयोगी मामले में शांत नहीं बैठेंगे। पुतिन इस हमले को अंजाम दे रहे हैं, हम उनका मुकाबला करते रहेंगे। उन्होंने भारत के साथ ट्रेड डील पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने अपने वार्ताकारों से दिवाली तक मुक्त व्यापार समझौते को समाप्त करने के लिए कहा है।
03:56 PM, 22-Apr-2022
भारत ने खालिस्तान का मुद्दा उठाया
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत ने ब्रिटेन के पीएम जॉनसन के सामने खालिस्तान का मुद्दा उठाया। इस पर जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन भारत की चिंताओं के प्रति संवेदनशील है और इस मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
03:34 PM, 22-Apr-2022
विदेश सचिव ने जारी किया बयान
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी और यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने चल रही एफटीए वार्ता पर चर्चा की। दोनों पक्ष ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, व्यापार, रक्षा पर निगम के लिए सहमत हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जॉनसन की यह भारत की पहली यात्रा है। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों, व्यापार और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष और अन्य तकनीकों पर भी चर्चा हुई। विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी और यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन मुद्दे पर अपने विचारों पर चर्चा की। हम चाहते हैं कि यह विवाद जल्द ही सुलझ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 22-Apr-2022

यूक्रेन संकट बातचीत से हो हल- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन के साथ साझा बयान में कहा कि, यूक्रेन संकट में हमने तुरंत युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर बल दिया है। इसके साथ ही हमने सभी देशों की क्षेत्री अखंडता और संप्रभुता के सम्मान के महत्व को भी दोहराया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, भारत और ब्रिटेन के बीच जलवायु और उर्जा पार्टनरशिप को और अधिक गहन करने का निर्णय लिया गया है। हम ब्रिटेन को भारत के राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।  

01:14 PM, 22-Apr-2022

रक्षा सहयोग और फ्री ट्रेड को लेकर हुई बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई। हम रक्षा क्षेत्र में  अपने सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा फ्री ट्रेड पर भी वार्ता हुई है। 

01:03 PM, 22-Apr-2022

भारत को अच्छे से समझते हैं जॉनसन- मोदी

पीएम मोदी बोले, प्रधानमंत्री जॉनसन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री के रूप में भले ही उनकी पहली यात्रा हो, लेकिन पुराने मित्र के रूप में भारत को अच्छे से समझते हैं। इस समय जब भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम जॉनसन का यहां आना एतिहासिक पल है। द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। 

12:01 PM, 22-Apr-2022

जॉनसन व पीएम मोदी के बीच चल रही बैठक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में रूस-यूक्रेन संघर्ष और रक्षा सहयोग अहम मुद्दा होगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed