Rail Accident LIVE: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में दो और मौतें, मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंचा
Train Accident LIVE: सोमवार को दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में कंजनजंगा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी। अब वहां ट्रेन सेवा फिर से बहाल हो गई है। सोमवार को यहीं हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राजद नेता मनोज झा का मोदी सरकार पर निशाना
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा का कहना है कि ममता बनर्जी ने जो भी कहा, वह सही कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शयनयान (स्लीपर कोच) में यात्रियों का कैसा हाल है?
#WATCH | Delhi: On Mamata Banerjee's statement, RJD leader Manoj Jha says, "There is nothing wrong in what Mamata Banerjee said...The Railway Minister and Prime Minister are busy inaugurating the Vande Bharat train...What is the condition of sleeper coaches? ...What are the… pic.twitter.com/nLd3twCNgf
— ANI (@ANI) June 18, 2024
जांच के बाद ही हादसे की वजह पता चलेगी
हादसे पर नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के चीफ कमिश्नर सेफ्टी जनक कुमार गर्ग ने कहा कि 'हादसे की जांच की जाएगी। दोपहर में जांच शुरू होगी। अगर सिग्नल खराब थे तो ड्राइवरों को तय प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था। क्या गलती हुई, यह जांच में पता चलेगा। सभी रिकॉर्ड सील कर दिए गए हैं।'#WATCH | Kanchenjunga Express train accident | Chief Commissioner of Railway Safety North East Frontier Railway, Janak Kumar Garg says, "Investigation is going to be started, an inquiry will start in the afternoon... It is an automatic signal territory and if the signals weren't… pic.twitter.com/oh1r591T8r
— ANI (@ANI) June 18, 2024
मृतकों का आंकड़ा 10 तक पहुंचा
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में दो और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है। नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. संदीप कुमार सेनगुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल लोगों में से दो और लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।'अप्रत्याशित घटनाएं हो जाती हैं'
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी रेल मंत्री रही हैं। वह जानती हैं कि कई बार अप्रत्याशित चीजें हो जाती हैं। घटना के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य कराए।'अप लाइन का काम भी थोड़ी देर में पूरा हो जाएगा
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के DRM सुरेन्द्र कुमार ने बताया, 'घटना के बाद लगातार कर्मचारी काम कर रहे हैं...आज सुबह से डाउन लाइन पर बिजली पर ट्रेन चलने लगी है। अप लाइन का काम 2-3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा... घटना की जांच आज से शुरू हो जाएगी।'#WATCH सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल): कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के DRM सुरेन्द्र कुमार ने बताया, "घटना के बाद लगातार कर्मचारी काम कर रहे हैं...आज सुबह से डाउन लाइन पर बिजली पर ट्रेन चलने लगी है। अप लाइन का काम 2-3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा... घटना की जांच आज से शुरू… https://t.co/yDx51xjF7z pic.twitter.com/Loccsa0nN8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2024
हादसे में घायल हुए बीएसएफ इंस्पेक्टर ने सुनाई आपबीती
रेल हादसे में घायल हुए बीएसएफ के इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा कि 'मेरी मां कोमा में हैं, इसलिए मैं उनसे मिलने छुट्टियों पर घर जा रहा था। सुबह करीब 8.30-8.40 बजे हादसा हुआ। लोगों को बचाते वक्त मेरे पैर में चोट लग गई। फिलहाल हालत बेहतर है। मुझे मुआवजे की रकम मिल गई है।'#WATCH | Kanchenjunga Express train accident | West Bengal: Latest drone visuals from Phansidewa area of Darjeeling district, where the accident occurred, show the current situation at the site.
— ANI (@ANI) June 18, 2024
8 people died and around 25 got injured in the accident. Train services resumed… pic.twitter.com/QzlReDsFB5
सिग्नल खराब थे फिर भी ड्राइवरों को दी गई सिग्नल क्रॉस करने की लिखित मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश के चलते बंगाल के रानीपात्रा स्टेशन और छत्तर हाट जंक्शन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम सुबह 5.50 बजे खराब हो गया था। नियमों के अनुसार, जब सिग्नल खराब हो जाते हैं तो स्टेशन मास्टर द्वारा ड्राइवर को टीए-912 नामक लिखित मंजूरी देता है, जिससे ड्राइवर सभी रेड सिग्नल पार कर सकता है। आरोप है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के साथ ही मालगाड़ी के ड्राइवर को भी टीए-912 फॉर्म दिया गया और दोनों को महज 15 मिनट के अंतराल पर ये लिखित मंजूरी दी गई। ऐसे में इसकी जांच की जा रही है कि क्या हादसे के समय ड्राइवरों ने तय स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज गति से ट्रेन दौड़ाई और लिखित मंजूरी देते समय अंतराल मेंटेन क्यों नहीं किया गया?Rail Accident LIVE: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में दो और मौतें, मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंचा
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में हुए घायलों का सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।#WATCH | West Bengal: Train services resume from the Phansidewa area of the Darjeeling district.
— ANI (@ANI) June 18, 2024
Kanchenjunga Express train met with an accident in the Phansidewa area of the Darjeeling district, yesterday. 8 people died and around 25 got injured in the accident. pic.twitter.com/Xfx7EPhlfv
#WATCH | Kanchenjunga Express train accident | Medical treatment of the injured people admitted at North Bengal Medical College & Hospital in Siliguri.
— ANI (@ANI) June 18, 2024
8 people died and around 25 got injured in the accident.#WestBengal pic.twitter.com/JmsCrxZMzX