फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Result Reaction: इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश मजबूत होगा, भाजपा मुख्यालय में बोले पीएम मोदी

Sun, 03 Dec 2023 07:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 Dec 2023 07:44 PM IST
खास बातें

Election Results Political Reaction: राजस्थान के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि 'जादूगर का जादू खत्म हो गया है। भाजपा इस चुनाव में प्रचंड बहुमत  के साथ जीतेगी।' 

विज्ञापन
Assembly Election Result live updates politician leaders reaction on results cm face celebration news
जानिए चुनाव नतीजों पर नेताओं के रिएक्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:44 PM, 03-Dec-2023

4 State Election Result: 'कांग्रेस को आत्मचिंतन करना होगा'

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'कांग्रेस को आत्मचिंतन करना होगा... छत्तीसगढ़ में सरकार उनकी थी, उन्होंने जो काम किए थे वह शायद जनता तक नहीं पहुंचे, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जिसे भाजपा ने गिराई थी लेकिन 2018 की जीत के 3 साल बाद भी कांग्रेस की गति नहीं बन पाई तो कहां कमी रह गई?... सपा और कांग्रेस में जो टकराव हुआ था उसे भी टाला जा सकता था, अगर आप(कांग्रेस) बड़ी पार्टी हैं और INDIA गठबंधन में भी बड़ी जिम्मेदारी ले रहे हैं तो कहीं तो आपको उदारता दिखानी पड़ेगी।'
07:38 PM, 03-Dec-2023

पीएम मोदी बोले- देश में ये चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां

भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। इन जातियों में नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार शामिल हैं। 

विज्ञापन
07:05 PM, 03-Dec-2023

Assembly Election Result: 'कांग्रेस नारों पर ही जीवित है'

चार राज्यों के चुनाव नतीजों पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर कसा तंज

06:41 PM, 03-Dec-2023

खरगे का चुनाव नतीजों पर बयान- ये अस्थायी झटके, लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा, मैं तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं। साथ ही मैं उन्हें भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हमें वोट दिया। इन तीन राज्यों में हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन हम पूरे समर्पण के साथ फिर से इन राज्यों में वापसी करेंगे। कांग्रेस पार्टी पूरे मन से चारों राज्यों में चुनाव लड़ी, जिसमें हमारे कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की। हम इन अस्थायी झटकों से उबर जाएंगे और विपक्षी गठबंधन के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। 

06:01 PM, 03-Dec-2023

Election Results: अमित शाह ने लिखा- तुष्टीकरण और जाति में बांटने की राजनीति के दिन खत्म हुए

अमित शाह ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट कर लिखा- 'तुष्टीकरण और जाति में बांटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं'।

05:30 PM, 03-Dec-2023

MP Election Result: कमलनाथ बोले- हम मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं

चुनाव नतीजे जारी होने के बाद कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हम मध्य प्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं और भाजपा को बधाई देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:26 PM, 03-Dec-2023

'जनादेश स्वीकार लेकिन विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी'

राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद, प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।'
 
05:19 PM, 03-Dec-2023

तेलंगाना की जीत पर प्रियंका गांधी खुश, एमपी-राजस्थान पर साधी चुप्पी

तेलंगाना की जीत पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- तेलंगाना की जनता ने इतिहास रच दिया है। यह तेलंगाना की जीत है। 
 
05:08 PM, 03-Dec-2023

पीएम मोदी ने लिखा- यह सुशासन और विकास की जीत

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणामों पर जनता को किया नमन।
 
05:00 PM, 03-Dec-2023

पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'तेलंगाना के भाइयों-बहनों, भाजपा के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। बीते कुछ सालों से आपका समर्थन भाजपा के लिए बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में यह जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम राज्य के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी तारीफ करता हूं।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed