Assembly election LIVE: 'तेलंगाना में BJP सरकार बनने पर ओवैसी और भाई जेल जाएंगे'; रोड शो में CM हिमंत का बयान
Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: चुनाव आयोग द्वारा तेलंगाना सरकार की रायथु बंधु योजना को दी गई इजाजत वापस लेने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बीआरएस की एमएलसी और सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने योजना पर रोक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। के कविता ने कहा कि 'कांग्रेस ने चुनाव आयोग से रायथु बंधु योजना की शिकायत की, जिसके तहत राज्य सरकार राज्य के 65 लाख किसानों को 72 हजार करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है। यह योजना चुनाव से संबंधित नहीं थी बल्कि यह पहले से चल रही योजना है। कांग्रेस को डर है कि किसानों का वोटबैंक बीआरएस सरकार के साथ है और यही वजह है कि वह तेलंगाना के किसानों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कांग्रेस के खिलाफ काम करेगा।'
लाइव अपडेट
चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर सिख समुदाय के बीच पहुंचे पीएम मोदी
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक कार्यक्रम से इतर पीएम मोदी हैदराबाद में सिख समुदाय के बीच भी पहुंचे। उन्होंने अमीरपेट में गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका। उन्होंने प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरुनानक देव के आदर्श सभी को प्रेरित करें, ऐसी कामना है।Today, on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji, went to Gurudwara Sahib Ameerpet in Hyderabad and offered prayers. May Sri Guru Nanak Dev Ji always inspire us with his thoughts and ideals. pic.twitter.com/3gQdl2v93R
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023
तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनने पर ओवैसी और उनके भाई को जेल भेज देंगे: असम के CM
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि तीन दिन पहले उन्होंने हैदराबाद दौरे के दौरान देखा था कि ओवैसी ने हमास के समर्थन में पोस्टर लगा रखा था। भाजपा के फायरब्रांड नेता ने इब्राहिमपट्टनम में रोड शो के दौरान कहा, "मैंने उन्हें कहा कि हैदराबाद में हमास का समर्थन करने से क्या फायदा मैं आपका पासपोर्ट और वीजा बना देता हूं आप गाजा में जाकर लड़ों। लेकिन वो वहां नहीं जाते हैं और हैदराबाद में लड़ते रहते हैं इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हम हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर देंगे।" AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन के बयान से जुड़े विवाद पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कुछ दिन पहले ओवैसी ने पुलिस को धमकाया था..बीजेपी की सरकार आएगी तो हम ओवैसी और उसके भाई को जेल में डाल देंगे।"#WATCH तेलंगाना: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "तीन दिन पहले मैं हैदराबाद में था उस दौरान मैंने देखा कि ओवैसी ने हमास के समर्थन में पोस्टर लगा रखा हुआ था। मैंने उन्हें कहा कि हैदराबाद में हमास का समर्थन करने से क्या फायदा मैं आपका पासपोर्ट और वीजा बना देता हूं आप… https://t.co/HoVfTesfSG pic.twitter.com/mI1AEI1yHH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2023
तेलंगाना में कांग्रेस का आचरण निंदनीय, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए: भाजपा
तेलंगाना चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा, कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और नीतियों को कमजोर करती रहती है...उन्होंने तेलंगाना में भी ऐसा ही किया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया और भ्रष्ट आचरण किया। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आचरण को निंदनीय बताते हुए कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की।#WATCH | Union Minister Bhupendra Yadav says, " Congress keeps undermining the democratic institutions and policies...they did the same in Telangana also. It is very unfortunate that on the last days of election campaigns, Congress broke model code of conduct and did corrupt… pic.twitter.com/8ioMPL7vJF
— ANI (@ANI) November 27, 2023
तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो; जनसैलाब उमड़ा
तेलंगाना में भाजपा का प्रचार कर रहे कद्दावर नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़ा चेहरा हैं। राजधानी हैदराबाद में पीएम मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा। बता दें कि भाजपा अपनी चुनावी रैलियों में लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग का बनाया जाएगा। रोड शो में पीएम मोदी के अलावा भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पूर्व केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।#WATCH | Telangana Elections: Prime Minister Narendra Modi begins a roadshow in Hyderabad. pic.twitter.com/VeyF7Q4CxK
— ANI (@ANI) November 27, 2023
गौरतलब है कि पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरीखे नेता भी पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री का वादा लगातार दोहरा रहे हैं।
#WATCH | Telangana Elections: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Hyderabad. pic.twitter.com/7u66pEVJja
— ANI (@ANI) November 27, 2023
ईंधन की कीमतों पर कठघरे में बीआरएस और कांग्रेस; CM हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना
हनमकोंडा जिले के परकाल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के फायरब्रांड नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "बीजेपी असम पर शासन कर रही है और बीआरएस तेलंगाना पर शासन कर रही है। तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर है और असम में पेट्रोल की कीमत केवल 97 रुपये है। बीजेपी यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में शासन कर रही है। पेट्रोल की कीमत 97-98 रुपये के बीच है...कांग्रेस शासित राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये है, इसलिए आपको समझना चाहिए कि बीजेपी या बीआरएस में कौन सी सरकार बेहतर है।#WATCH | Parkal, Telangana: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, " BJP is ruling Assam and BRS is ruling Telangana. In Telangana, petrol costs Rs 110 per litre and in Assam, petrol costs only Rs 97. BJP is ruling states like UP, Haryana and Uttarakhand and there the cost of petrol… pic.twitter.com/NXukmkJkab
— ANI (@ANI) November 27, 2023
तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में भाजपा का रोड शो, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी हुए शामिल
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की मदद से जनाधार मजबूत करने के प्रयास कर रही है। तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो किया। उन्होंने परकाल इलाके में खुली गाड़ी में स्थानीय नेताओं के साथ रोड शो कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील भी की।#WATCH | Telangana Elections | Assam CM Himanta Biswa Sarma holds a roadshow in Parkal, in Hanamkonda district. pic.twitter.com/eq2mXjw6rW
— ANI (@ANI) November 27, 2023
तेलंगाना में भाजपा की सरकार का दावा
सीएम सरमा ने रोड शो के दौरान कहा, तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब केसीआर ने तेलंगाना के लिए आंदोलन किया तो क्या कहा था? उन्होंने कहा कि बीसी (पिछड़ा समुदाय) का एक व्यक्ति तेलंगाना का सीएम बनेगा लेकिन क्या तेलंगाना को पिछड़ी जाति का मुख्यमंत्री मिला? हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि जब बीजेपी तेलंगाना में सरकार बनाएगी तो सीएम पिछड़ी जाति का कोई व्यक्ति होगा। यह भाजपा का वादा है।
#WATCH | Parkal, Telangana: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, " BJP govt will be formed in Telangana. When KCR did agitation for Telangana, what did he say? He said a person from BC (Backward Community) will become Telangana CM but did Telangana get a BC CM? When BJP will form… pic.twitter.com/h2ESp7yEHB
— ANI (@ANI) November 27, 2023
तेलंगाना में असंवैधानिक आरक्षण दे रहे CM केसीआर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
तेलंगाना के कामारेड्डी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ''आज के समय में आकाश, समुद्र और धरती कांग्रेस के भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे।" उन्होंने कहा कि केसीआर तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। वह एक समुदाय को असंवैधानिक आरक्षण दे रहे हैं।#WATCH | Kamareddy, Telangana: BJP national president JP Nadda says, "The sky, ocean and the earth have not been left untouched by Congress' corruption...KCR is doing appeasement politics...Through appeasement, he is giving unconstitutional reservation to one community..." pic.twitter.com/yPNDsMhviI
— ANI (@ANI) November 27, 2023