फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: अमित शाह-हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस; आठ ज्ञापन सौंपे

Wed, 25 Oct 2023 09:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2023 09:56 PM IST
खास बातें

Election 2023, Vidhan Sabha Chunav 2023 News: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा चुनावों के नतीजे को लेकर दावा किया कि वह पांच राज्यों में जरूर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर है। भाजपा अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Updates 5 States Chunav MP Chhattisgarh Rajasthan Telangana Mizoram News in Hindi
Mallikarjun Kharge - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:13 PM, 25-Oct-2023
कांग्रेस अमित शाह, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची
कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी टिप्पणियों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आठ अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। इस प्रतिनिधिमंडल में एआईसीसी महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश, पार्टी नेता सलमान खुर्शीद, तेलंगाना के लिए एआईसीसी राज्य प्रभारी माणिकराव ठाकरे, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) प्रमुख रेवंत रेड्डी, पूर्व टीपीसीसी प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी और सीएलपी नेता भट्टि विक्रमार्क शामिल थे।

 
03:44 PM, 25-Oct-2023

प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज हम चुनाव आयोग के सामने हैं, 20 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाषण के दौरान एक बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया। हमने ECI को अभ्यावेदन दिया है, क्या प्रियंका गांधी आचार संहिता से ऊपर हैं? धार्मिक भावनाओं से आप झूठ नहीं फैला सकते। धार्मिक भावनाओं से प्रचार भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
03:07 PM, 25-Oct-2023
खरगे ने कहा, ‘तेलंगाना में कांग्रेस की गारंटी और राज्य के लोगों के साथ हमारा जो जबरदस्त स्नेह है, उसके परिणामस्वरूप न्याय, कल्याण और प्रगति होगी।’
03:06 PM, 25-Oct-2023
खरगे ने कहा, 'तेलंगाना बदलाव के लिए तैयार है। तेलंगाना कांग्रेस को चुनेगा! आसन्न हार को देखते हुए बीआरएस नेता लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला करके अपनी घोर निराशा दिखा रहे हैं। बीआरएस, भाजपा, एआईएमआईएम एकसाथ हैं, वे दीवार पर लिखी इबारत को जानते हैं। उनके पास तेलंगाना के लोगों को झूठ, लूट और कमीशन के अलावा दिखाने के लिए कुछ नहीं है!'

 
03:06 PM, 25-Oct-2023

कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि तेलंगाना बदलाव के लिए तैयार है और कांग्रेस को चुनेगा। खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना प्रभारी माणिक राव ठाकरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कई अन्य नेता शामिल हुए। कांग्रेस तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से 55 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
 
02:44 PM, 25-Oct-2023
केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। पटेल ने नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात की। कहा, 'आज मेरे लिए अविस्मरणीय दिन है, आज शिवराज सिंह चौहान मेरा नामांकन दाखिल कराने आए थे। ये मेरा पहला चुनाव है, लेकिन मैं अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि से लड़ रहा हूं। सबका आर्शीवाद है तो मैं विजय की कामना भी करता हूं, जनता से अपेक्षा भी करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:42 PM, 25-Oct-2023
तेलंगाना में भाजपा पार्टी छोड़ने के बाद कोमाटिरेड्डी राजगोपाल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मेरा फैसला लोगों के लिए है।'
 
01:41 PM, 25-Oct-2023
भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की।

01:40 PM, 25-Oct-2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मुझे संतोष है कि प्रह्लाद सिंह पटेल नरसिंहपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आज वो नामांकन दाखिल करेंगे, इसलिए मैं यहां आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नई भूमिका में प्रह्लाद सिंह पटेल एक नया इतिहास रचेंगे।'
01:40 PM, 25-Oct-2023
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचीं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed