फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: राहुल-प्रियंका के वीडियो को लेकर कांग्रेस ने यूट्यूब पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 20 Oct 2023 02:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Oct 2023 02:36 AM IST
खास बातें

Election 2023, Vidhan Sabha Chunav 2023 News: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चल रहा है। आज राहुल गांधी ने तेलंगाना में विजयभेरी यात्रा निकाली। इस दौरान राहुल गांधी ने बीआरएस सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि राहुल गांधी मिजोरम का दौरा करने के बाद बुधवार को तेलंगाना पहुंचे। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी तेलंगाना आईं थी लेकिन वह बुधवार को ही दिल्ली लौट गईं। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Updates 5 States Chunav MP Chhattisgarh Rajasthan Telangana Mizoram News in Hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

लाइव अपडेट

02:36 AM, 20-Oct-2023
भाजपा ने बीआरएस-कांग्रेस पर साधा निशाना
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल एक्शन मोड में आ गए हैं। इस बीच भाजपा ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने फैसला किया है कि वह चुनावों में उसे ही वोट देगी। जनता जानती है कि राज्य में कांग्रेस को वोट देने का मतलब है कि बीआरएस को वोट देना। भाजपा के राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस-बीआरएस के बीच मौन समझ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ध्यान से सुनें। तेलंगाना के मतदाता जानते हैं कि कांग्रेस को वोट देना बीआरएस को वोट देने के बराबर है।
10:34 PM, 19-Oct-2023
राहुल-प्रियंका के वीडियो को लेकर कांग्रेस ने की यूट्यूब की आलोचना
तेलंगाना में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषणों के एक वीडियो को लेकर कांग्रेस ने यूट्यूब इंडिया की आलोचना की है। कांग्रेस ने यूट्यूब इंडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सत्तारूढ़ सरकार के हाथों में है।  

दरअसल, यूट्यूब इंडिया ने कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर बुधवार को तेलंगाना में दिए गए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भाषणों के वीडियो पर एक चेतावनी दी। जिसमें कहा गया था कि 'निम्नलिखित सामग्री में आत्महत्या या आत्म-नुकसान के विषय हो सकते हैं'।

एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कुछ ही दिन पहले, वाशिंगटन पोस्ट ने खुलासा किया था कि कैसे यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत में सत्तारूढ़ सरकार के हाथों में हैं। लेख में यह भी बताया गया था कि विपक्ष के संदेशों को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
04:42 PM, 19-Oct-2023
भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की है। ये छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
 Image
04:21 PM, 19-Oct-2023
केटीआर ने कसा राहुल प्रियंका पर तंज
इस बीच, तेलंगाना भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कल, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तेलंगाना आए। वे रामप्पा मंदिर गए। यह अच्छी बात है। वापस आने के बाद वहां से उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया । केटीआर ने कहा कि राहुल गांधी आते हैं और कहते हैं कि केसीआर का शासन वंशवादी है। राहुल गांधी कौन हैं? वह सोनिया गांधी के बेटे हैं, राजीव गांधी कौन हैं, इंदिरा गांधी के बेटे हैं , जो जवाहरलाल नेहरू की बेटी हैं। वह यहां आ रहे हैं और कह रहे हैं कि केसीआर का शासन वंशवादी है। यह कैसा न्याय है?
04:17 PM, 19-Oct-2023
अगला चुनाव गरीबों और पूंजीपतियों के बीच की लड़ाई है: आंध्र सीएम
इस समय जबकि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है उसी समय आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को राज्य में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव गरीबों और प्रमुख पूंजीपति वर्ग के बीच होगा। कुरनूल जिले के येम्मिगनुरु में एक सार्वजनिक बैठक में उन्होंने कहा कि ये एक 'वर्ग युद्ध' होगा। 
जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि लड़ाई जातियों के बीच नहीं है, यह एक वर्ग युद्ध है जिसमें एक तरफ गरीब आदमी है और दूसरी तरफ प्रमुख पूंजीपति वर्ग है।
04:11 PM, 19-Oct-2023
आप ने जारी की मिजोरम विधानसभा के लिए पहली सूची
आम आदमी पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। आप ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। इनमें वे सीटें शामिल हैं जहां कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मैदान में उतारा है। आप के पूर्वोत्तर प्रभारी राजेश शर्मा ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख पर एक या दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा आइजोल उत्तर-III सीट पर एमएनएफ के मौजूदा उम्मीदवार सी लालमुआनपुइया, राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाल थंजारा और जेडपीएम के कार्यकारी अध्यक्ष के सपडांगा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आप के राज्य सचिव जोसेफ बायकथियानघलीमा को आइजोल पश्चिम-III सीट पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता, जेडपीएम विधायक वीएल जैथनजामा और एमएनएफ उम्मीदवार के सॉमवेला के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। साथ ही आप ने आइजोल पश्चिम-I सीट से वनलालमाविया वानचावंग और आइजोल दक्षिण-I सीट से लालनगैहावमा पचुआउ को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 19-Oct-2023

'तेलंगाना में कांग्रेस की हार'

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में खत्म होने की राह पर है। तेलंगाना में भी ऐसा ही होगा। भाजपा पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतेगी। जो नेता अपनी जड़ों से जुड़े हैं, वह राज्य के लोगों को समझते हैं। 
02:31 PM, 19-Oct-2023
मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'एक महिला ने एक बार कहा था कि भगवान की इच्छा से आपको चौथी बार सीएम बनना चाहिए। तो मैंने उनसे कहा कि मैं सीएम बनना चाहता हूं लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा है।' सीएम पद के उम्मीदवार के सवाल में अशोक गहलोत ने कहा कि यह विपक्ष का दर्द है कि इसे लेकर कांग्रेस पार्टी में मतभेद क्यों नहीं है। मुझे पक्का यकीन हैं आप सचिन पायलट के बारे में पूछ रहे हैं। कांग्रेस में सभी की सलाह से फैसले होते हैं। 
 
01:30 PM, 19-Oct-2023

आप की सूची जारी

आम आदमी पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इनमें आइजोल की चार सीटें शामिल हैं। 
 
01:26 PM, 19-Oct-2023

छत्तीसगढ़ तीन बार मनाएगा दिवाली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'इस बार छत्तीसगढ़ तीन बार दिवाली मनाएगा। एक बार जब दिवाली होगी तब, दूसरी बार जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार तब जब जनवरी में राम मंदिर का निर्माण होगा।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed