फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: 'तेलंगाना में भाजपा सरकार बनी तो सीएम पिछड़ी जाति से होगा', रैली में अमित शाह का एलान

Sun, 19 Nov 2023 12:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Nov 2023 12:57 AM IST
खास बातें

Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। हैदराबाद में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में विजयशांति ने पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि हाल ही में विजयशांति ने भाजपा से इस्तीफा दिया था। वहीं कांग्रेस ने भी विजयशांति के पार्टी में शामिल होते ही उन्हें अहम पद सौंप दिया है। कांग्रेस ने विजयशांति को प्रचार और योजना समिति का प्रमुख समन्वयक बनाया है। 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav Bjp brs Congress Rally News in Hindi
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

लाइव अपडेट

12:57 AM, 19-Nov-2023
हैदराबाद में छह कारों से करीब 7.5 करोड़ रुपये जब्त
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के बीच हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को शहर के मोइनाबाद इलाके में छह कारों से लगभग 7.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। पुलिस ने कहा कि फ्लाइंग सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कारों को रोका गया और इनमें नकदी पाई गई। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई कि यह नकदी कहां से लाई गई थी या किसकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दल बदलते ही अभिनेत्री विजयाशांति ने बदले सुर, कहा- बीआरएस-भाजपा एक
हैदराबाद। चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं नेता बनीं अभिनेत्री विजयाशांति ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में भाजपा और बीआरएस आपस मिले हुए हैं। विजयाशांति ने शनिवार को कहा कि भाजपा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को भ्रष्ट कहती रही है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे साफ है कि बीआरएस और भाजपा मिली हुई हैं। उन्होंने कहा, ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों ने कई नेताओं के खिलाफ तलाशी ली, लेकिन राव के खिलाफ नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अन्य नेताओं की तरह ईडी-सीबीआई केसीआर के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगी, लेकिन सबसे भ्रष्ट आदमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। विजयाशांति ने 1998 में भाजपा के साथ राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत की, 2009 में अपनी पार्टी बनाई। 2009 में पार्टी का बीआरएस में विलय कर दिया।  बीआरएस से सांसद रहीं। 2014 में वे कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2020 में वे भाजपा में आईं और अब फिर कांग्रेस में चली गई हैं। 

तेलंगाना में 214 करोड़ नकद समेत 603 करोड़ की बरामदगी
हैदराबाद। तेलंगाना में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 214 करोड़ की नकदी, सोना, शराब, ड्रग्स समेत 603 करोड़ की सामग्री जब्त हुई है। मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, 179 करोड़ का सोना, 96 करोड़ की शराब और 34 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए गए है। इसके अलावा 78 करोड़ के अन्य सामान जब्त किए गए हैं। 

मप्र में 340 करोड़ की नकदी ड्रग्स, जेवर बरामद
मध्य प्रदेश चुनाव में आचार संहिता के दौरान 340 करोड़ रुपये की नकदी, ड्रग्स और जेवरात बरामद किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव से यह 4 गुना है। 2018 में 73 करोड़ रुपये की नकदी, शराब व सामान बरामद हुए थे। इस बार जब्त सामग्री में 40.18 करोड़ की नकदी, 66 करोड़ से अधिक की शराब, 17 करोड़ से अधिक के ड्रग्स, 93 करोड़ के सोना-चांदी के जेवरात और 124 करोड़ से ज्यादा की ऐसी वस्तुएं थीं, जिन्हें मतदाताओं के बीच मुफ्त बांटा जाना था। 
08:35 PM, 18-Nov-2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने तेलंगाना में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष चार मुफ्त गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया गया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि भाजपा बीआरएस सरकार द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति गठित करेगी।
विज्ञापन
03:43 PM, 18-Nov-2023
तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा 'पीएम मोदी ने तय किया है कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से होगा।'
 
02:57 PM, 18-Nov-2023

'कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है'

राजस्थान में बोले असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा- राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा शोषण के मामले भी राजस्थान में ही हुए हैं। हर दिन कोई ना कोई घटना होती ही है। भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। 
02:09 PM, 18-Nov-2023

बीआरएस को सता रहा हार का डर

कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा बीआरएस पार्टी को हार का डर सता रहा है और इसके चलते वह अपने प्रचार में झूठ फैला रही है। हमारे घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली दी जाएगी। 
01:13 PM, 18-Nov-2023

के कविता की बिगड़ी तबीयत

चुनाव प्रचार के दौरान बीआरएस नेता के कविता की बिगड़ी तबीयत। पार्टी ने बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से के कविता की तबीयत बिगड़ी और कुछ देर आराम के बाद फिर से वह चुनाव प्रचार में जुट जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 18-Nov-2023

ओवैसी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे

घर-घर जाकर पारंपरिक तरीके से चुनाव प्रचार में जुटे ओवैसी
 
12:07 PM, 18-Nov-2023
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि साल 2018 में कांग्रेस धोखे से सत्ता में आई। उन्होंने वादा किया था कि 1.40 करोड़ महिलाओं को मोबाइल फोन देंगे लेकिन बाद में 40 लाख महिलाओं को देने की बात हुई और अंत में 15 अगस्त 2023 तक सिर्फ 17 लाख महिलाओं को मोबाइल फोन दिये गए।  उज्जवला योजना के लिए उन्होंने होर्डिंग लगाए लेकिन उन्हें ये भी बताना चाहिए कि 500 रुपये में से 300 रुपये मोदी सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। 
 
10:50 AM, 18-Nov-2023

Assembly Election Live: 'तेलंगाना में भाजपा सरकार बनी तो सीएम पिछड़ी जाति से होगा', रैली में अमित शाह का एलान

भाजपा ने बीआरएस सरकार पर धरानी पोर्टल और कलेश्वरम योजनाओं में घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा बीआरएस ने राज्य को जमकर लूटा है। धरानी घोटाला  जमीन रिकॉर्ड घोटाला है। हम इसकी जांच कराएंगे साथ ही जमीन के असली मालिकों को जमीन सौंपी जाएगी। बांध सुरक्षा की रिपोर्ट से साफ है कि कलेश्वरम का राज्य का डिजाइन गलत था। जावड़ेकर ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा को जीत मिलेगी और बीआरएस तीसरे  स्थान पर आएगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed