Assembly Election Live: मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें
{"_id":"652630434184260f06056147","slug":"assembly-election-2023-live-mp-cg-rajasthan-telangana-mizoram-election-polling-result-date-schedule-news-2023-10-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 11 Oct 2023 09:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:07 PM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: भाजपा ने मध्य प्रदेश में अधिकतर सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सोमवार को 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी हुई। इनमें मालवा-निमाड़ की 14 सीटों पर भी भाजपा ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, लेकिन मालवा-निमाड़ की दस विधानसभा सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। इनमें महू, धार, उज्जैन, नीमच, गरोठ जैसी सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:07 PM, 11-Oct-2023
चुनावी राज्यों में 25 पुलिस आयुक्तों का तबादला, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई
चुनाव आयोग ने काम में ढिलाई के लिए पांच चुनावी राज्यों में 9 जिला मजिस्ट्रेट, 25 पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक, चार सचिवों व विशेष सचिवों का तबादला कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि आयोग ने इन सभी को तत्काल कनिष्ठों को कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित राज्य सरकारों को बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे तक पैनल भेजने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि समीक्षा के दौरान चुनाव आयोग ने पाया कि कुछ अधिकारियों का प्रदर्शन असंतोषजनक है और संभावित चुनाव प्रलोभन के रूप में शराब की अवैध आपूर्ति सहित विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई को उचित नहीं पाया गया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में 7 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होने हैं।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 15 अक्तूबर को होगी। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। नई दिल्ली में शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा। इससे पूर्व 1 अक्तूबर को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था। एजेंसी

06:52 PM, 11-Oct-2023
मिजोरम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं: सेलो
सेलो ने विधानसभा उपाध्यक्ष एच लालबियाकजौवा को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि मिजोरम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। मैं अपने राज्य के विकास के लिए भाजपा में शामिल होऊंगा। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को एक ही चरण में होंगे जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
06:51 PM, 11-Oct-2023
मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता लालरिनलियाना सेलो ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह राज्य में विकास की शुरुआत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में चाल्फिल सीट जीतने वाले सेलो को अगले माह नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एमएनएफ ने टिकट देने से इनकार कर दिया था।02:27 PM, 11-Oct-2023
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कुमारी शैलजा ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि हम पिछले पांच साल से ही तैयार हैं। कांग्रेस भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। हमारी सरकार ने अपने सारे वादे पूरे किए हैं और यही भाजपा और कांग्रेस में अंतर है।01:09 PM, 11-Oct-2023
निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइंस
विधानसभा चुनाव का एलान होते ही मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक प्रत्याशी अधिकतम चार फॉर्म भर सकेंगे। नामांकन में प्रत्याशियों को 10 हजार फीस जमा करनी होगी। एससी/एसटी प्रत्याशियों के लिए यह फीस पांच हजार रखी गई है। साथ ही राजनीतिक दलों को समाचार पत्र और टीवी चैनल के माध्यम से आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों के चयन का आधार बताते हुए तीन अलग-अलग तारीख में उद्घोषणा करानी होगी।11:02 AM, 11-Oct-2023
रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या
भाजपा जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए सूर्या ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सीएम आवास में भाजपा को स्थापित करें। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और भाजपा ने यहां अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। सूर्या ने कहा कि मैं पहले भी दो बार छत्तीसगढ़ आ चुका हूं और दो बार सीएम आवास को युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ घेरा था। अब समय आ गया है कि हम भाजपा को सीएम आवास के भीतर स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 11-Oct-2023