फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड में बोले राजनाथ- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ये ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा

Tue, 08 Feb 2022 03:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 08 Feb 2022 03:06 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 08 February 2022
राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:06 PM, 08-Feb-2022

अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, 'आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा।'

 
03:00 PM, 08-Feb-2022

कांग्रेस की ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत: मोदी 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के गंगोलिहाट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।
विज्ञापन
02:52 PM, 08-Feb-2022

कांग्रेस नकारात्मक सोच में डूबी हुई है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी ताकत से हम 21वीं सदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, देश का दुर्भाग्य है कि नकारात्मक सोच में डूबी हुई, विकृत मानसिक विचारों से प्रभावित कांग्रेस उतनी ही ताकत से देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है।
02:40 PM, 08-Feb-2022

कांग्रेस की नीयत का अनुमान इनके नारों से लगाया जा सकता है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन से, इनके नारों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे। लेकिन तब इनको चार धाम की याद नहीं आई।
02:35 PM, 08-Feb-2022

कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने बरसों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन चुनावों में आपके सामने कुछ अन्य दल भी हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने बरसों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली और कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से यहां आए हैं। वो लोग आए हैं जिन्होंने कोरोना के कठिन काल में बसें भरकर उत्तराखंडियों को दिल्ली से धकेल दिया था।
02:30 PM, 08-Feb-2022

ये चुनाव त्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ये चुनाव अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 08-Feb-2022

मोदी की उत्तराखंड मं वर्चुअल रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं।
02:21 PM, 08-Feb-2022
Punjab Chunav: ईडी ने चन्नी के भांजे की रिमांड मांगी 
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे को चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया। यहां ईडी के वकीलों ने कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है और बहुत कुछ रिकवर करना व पूछना शेष है। हनी के जिन-जिन लोगों से तार जुड़े हुए हैं उनका पता लगाना और उनसे भी पूछताछ करनी अभी शेष है। इसलिए हनी का रिमांड बढ़ाया जाए। इस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। 
02:17 PM, 08-Feb-2022
मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ना बनाए जाने पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का दर्द छलक पड़ा। नवजोत कैर ने कहा कि इस बड़ी कुर्सी के लिए एक मापदंड निर्धारित किए जाने चाहिए। कौर ने कहा, उन्हें लगता है कि इस कुर्सी के लिए उनके पति सही उम्मीदवार थे।

नवजोत ने प्रचार के दौरान आरोप भी लगाया। कहा कि सीएम उम्मीदवार घोषित करने से पहले राहुल गांधी को मिसलीड किया गया है। उनके पति इस पद के लिए उचित उम्मीदवार थे। इस पद पर किसी को भी बिठाने से पहले एक मापदंड निर्धारित होना चाहिए। सीएम पद के नाम घोषित किए जाने से पहले उसकी एजुकेशन, उसके काम, ईमानदारी आदि को देखा जाना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू इस पद के लिए सही उम्मीदवार थे। 
11:48 AM, 08-Feb-2022

केजरीवाल ने बताया उत्तराखंड के विकास का एजेंडा

आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में कहा कि हमारे पास उत्तराखंड का विकास करने का एजेंडा है। हम गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल और शिक्षा देंगे। हम बच्चों को रोजगार देंगे, बेरोजगार बच्चों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, 24 घंटे बिजली देंगे, सरकारी स्कूल अच्छे करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed