सर्वदलीय बैठक में बोले जयशंकर: अफगानिस्तान में हालात अच्छे नहीं, लोगों को जल्द से जल्द निकालना जरूरी
{"_id":"612727fab892916e5e1f05b7","slug":"all-party-meeting-today-on-afghanistan-crisis-live-taliban-crisis-central-government-mea-to-discuss-present-situation-taliban-s-jaishankar","type":"live","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय बैठक में बोले जयशंकर: अफगानिस्तान में हालात अच्छे नहीं, लोगों को जल्द से जल्द निकालना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 26 Aug 2021 03:34 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:34 PM IST
खास बातें
अफगानिस्तान संकट पर चर्चा करने के सर्वदलीय बैठक जारी है। इस बैठक में अफगानिस्तान को लेकर भारत की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में अफगानिस्तान में भारत के निकासी मिशन और राजधानी काबुल समेत तालिबान के कब्जे वाले शहरों में बिगड़ते हालात पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
एस जयशंकर
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:32 PM, 26-Aug-2021
कांग्रेस ने उठाया महिला अफगान राजनयिक का मुद्दा
बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने एक महिला अफगान राजनयिक का मुद्दा उठाया जिन्हें डिपोर्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी, ऐसा दोबारा नहीं होगा और वो इस मामले को देखेंगे।
03:10 PM, 26-Aug-2021
देश के हितों के लिए मिलकर काम करने की जरूरत: खड़गे
अफगानिस्तान को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह पूरे देश की समस्या है। हमें लोगों और देश के हितों के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने हमसे इंतजार करने और नजर बनाए रखने को लिए कहा है। सभी दलों ने ऐसा ही विचार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
02:41 PM, 26-Aug-2021
हमने छह निकासी उड़ानें संचालित की: डॉ. एस जयशंकर
डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन 'देवी शक्ति' के तहत हमने छह निकासी उड़ानें संचालित की हैं। हम अधिकांश भारतीयों को वापस लाए हैं, लेकिन उन सभी को नहीं, क्योंकि उनमें से कुछ लोग उड़ान के दिन नहीं पहुंच सके। हम निश्चित रूप से कोशिश करेंगे और सभी को बाहर लाएंगे।
02:38 PM, 26-Aug-2021
अफगान नागरिकों के लिए ई-वीजा प्रणाली शुरू की गई: एस जयशंकर
अफगान नागरिकों के लिए ई-वीजा प्रणाली शुरू की गई है। एक सुव्यवस्थित तरीके से अफगानिस्तान से प्रत्यावर्तन और अन्य अनुरोधों के समन्वय के लिए 16 अगस्त को विशेष अफगान सेल की स्थापना की गई थी। कॉल, ईमेल और व्हाट्सएप संदेशों पर अनुरोधों का जवाब देने के लिए 24X7 सेवा दी जा रही है।
02:37 PM, 26-Aug-2021
बैठक में 31 पार्टियों के 37 नेता मौजूद थे
अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर ने कहा कि 31 पार्टियों के 37 नेता बैठक में मौजूद थे। इस मुद्दे पर सरकार और सब राजनीतिक पार्टियों की एक जैसी राय है।
02:36 PM, 26-Aug-2021
हम सभी की कर रहे मदद: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि हम ज्यादातर भारतीयों को वापस ले आए हैं लेकिन सबको वापस नहीं लाए हैं। हम कुछ अफगान नागरिकों को भी लाए हैं जो इस समय भारत आना चाहते थे। सरकार जल्दी से जल्दी लोगों की पूरी वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 26-Aug-2021
अब तक 565 लोग अफगानिस्तान से निकाले गए
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अब तक अफगानिस्तान से 175 दूतावास कर्मियों, 263 अन्य भारतीय नागरिक, हिंदुओं और सिखों सहित 112 अफगान नागरिक, 15 तीसरे देश के नागरिक यानी कि कुल 565 लोगों को निकाला गया। भारत सरकार ने अन्य एजेंसियों द्वारा भारतीयों को निकालने में भी मदद की।
12:41 PM, 26-Aug-2021
अफगानिस्तान से जल्द से जल्द लोगों को निकालना जरूरी: डॉ. एस जयशंकर
अफगान संकट पर चल रही सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात अच्छे नहीं हैं। जितनी जल्दी हो सके लोगों को वहां से निकालना जरूरी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
12:19 PM, 26-Aug-2021
विदेश सचिव श्रृंगला ने दी अफगानिस्तान संकट पर जानकारी
केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला द्वारा अफगानिस्तान संकट पर अहम जानकारी दी गई। इसके बाद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा सवाल पूछे जा रहे हैं और सुझाव दिए जा रहे हैं।
11:29 AM, 26-Aug-2021
असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी के प्रतिनिधि ने भी लिया भाग
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस बैठक में भाग लिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए हैं।