फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Afghanistan crisis live and updates: सेना वापसी को बाइडन ने फिर बताया सही, कहा- झूठे आश्वासन से अमेरिकी लोगों को धोखा नहीं दे सकता

Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
खास बातें

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे बाद यहां भारी अफरातफरी का माहौल है। लोग देश छोड़ने की पुरजोर कोशिशों में हैं और हवाई अड्डे पर बेतहाशा भीड़ है। वहीं इस बीच भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित वतन लाया गया है। वहीं इससे पहले देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार अफगानिस्तान संकट पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि अमेरिकी फौज का यहां से जाने का फैसला बिल्कुल सही था, अफगान सेना ने बिना लड़े ही हथियार डाल दिए। जर्मनी ने अफगानिस्तान के लिए विकास सहायता पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर भारत ने अफगानिस्तान के हालात को लेकर फिलहाल चुप रहने का फैसला किया है। वहीं, अफगानिस्तान के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। दूसरी ओर एक प्रेसवार्ता में तालिबान ने अपने आगामी शासन का खाका पेश किया। जानिए अब तक के ताजा अपडेट...
 

विज्ञापन
Afghanistan crisis live and updates: Antony Blinken talks to S Jaishankar and Russia to talk with Taliban today
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

लाइव अपडेट

10:55 PM, 17-Aug-2021

अफगानिस्तान से सेना बुलाने का फैसला सही: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ़डन ने मंगलवार को एक बार फिर अफगानिस्तान से सेना वापस बुलाने के फैसले को सही बताया। ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, मैं चौथा ऐसा अमेरिकी राष्ट्रपति हूं जिसने अफगानिस्तान में युद्ध की स्थिति देखी है। ऐसे दो डेमोक्रेट और दो रिपब्लिकन राष्ट्रपति रहे हैं। मैं यह जिम्मेदारी पांचवें राष्ट्रपति के लिए नहीं छोड़ूंगा। मैं यह दावा करके अमेरिकी लोगों को धोखा नहीं दूंगा कि अफगानिस्तान में थोड़ा समय और गुजार कर हम परिवर्तन ले आएंगे।

09:16 PM, 17-Aug-2021

पहले से अधिक अनुभवी हुए हैं: तालिबान

टोलो न्यूज के अनुसार 1990 के तालिबान और आज के तालिबान के बीच अंतर के सवाल पर तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी विचारधारा और विश्वास वही है क्योंकि हम मुसलमान हैं, लेकिन अनुभव के मामले में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अब हम अधिक अनुभवी हैं और अलग नजरिया रखते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम ऐसी सरकार स्थापित करना चाहते हैं जो सभी पक्षों को समाहित करे। 
विज्ञापन
09:02 PM, 17-Aug-2021

महिलाओं के साथ नहीं होगा भेदभाव: तालिबान

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि काबुल में दूतावासों की सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी देशों को आश्वासन देना चाहते हैं कि सभी दूतावासों, मिशनों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मदद एजेंसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे बल यहां मौजूद हैं। एएनआई ने टोलो न्यूज के हवाले से बताया कि मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि तालिबान इस्लाम के आधार पर महिलाओं को उनके अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं स्वास्थ्य और अन्य ऐसे क्षेत्रों में काम कर सकती हैं, जहां जरूरत है। महिलाओं के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होगा।
 
08:30 PM, 17-Aug-2021

तालिबान से खतरा नहीं: पेंटागन

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के संकट के बीच अमेरिका के पेंटागन ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेंटागन ने कहा है कि तालिबान से हमें कोई खतरा नहीं है।
08:15 PM, 17-Aug-2021

अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया कार्यवाहक राष्ट्रपति

अफगानिस्तान के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा कि मैं सभी नेताओं से उनके सहयोग और समर्थन के लिए संपर्क कर रहा हूं।  
 
07:55 PM, 17-Aug-2021

भारत-अफगानिस्तान सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम स्थगित

सितंबर में होने वाले भारत-अफगानिल्तान सांस्कृतिक सप्ताह को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। रायसीना हाउस के प्रबंध निदेशक राहुल बनर्जी ने बताया कि कुछ दिन पहले हमने भारत-अफगानिस्तान सांस्कृतिक सप्ताह की घोषणा की थी। चार दिन का (दो से पांच सितंबर) यह कार्यक्रम अफगान संस्कृति मंत्रालय के सहयोग के साथ होना था। बनर्जी ने कहा कि ताजा हालात को देखते हुए हमने कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:49 PM, 17-Aug-2021

भारत के लिए स्थिति खतरनाक: शशि थरूर

अफगानिस्तान में हालात को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि वहां हमें निशाना बनाने वाला पाक समर्थित आतंकी माहौल तैयार हो सकता है। यहां एक बड़ा भर्ती बेस भी बन सकता है जहां से लड़ाके हम पर हमला करने के लिए भेजे जा सकते हैं। इसलिए हमें स्थिति को बहुत ध्यान से देखने की जरूरत है। थरूर ने कहा कि मैं इसे लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि पाकिस्तान इस बात से 100 फीसदी खुश होगा कि तालिबान सत्ता में आ गया है। क्योंकि, जरूरी नहीं है कि जो भी सत्ता में आए वह पाकिस्तान का समर्थन करे। उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत खतरनाक है, विशेष तौर पर हमारे लिए।
06:38 PM, 17-Aug-2021

तालिबान को प्रभाव में लेने की कोशिश कर सकती है आईएसआई

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई तालिबान को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करेगी। फिर भी, इसका असर बहुत सीमित रहेगा क्योंकि तालिबान ने ने ताकत की स्थिति में सत्ता हासिल की है। आईएसआई केवल कमजोर तालिबान को ही प्रभावित कर सकती है। ऐसे में वर्तमान स्थिति में इसकी संभावना कम ही दिखती है।
06:29 PM, 17-Aug-2021

कश्मीर में सख्त की जाएगी सुरक्षा निगरानी

सूत्रों ने कहा कि कश्मीर को लेकर तालिबान अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है। वह इसे द्विपक्षीय और आतंरिक मामला मानता है और उसका ध्यान कश्मीर पर रहने की उम्मीद नहीं है। सूत्रों ने आगे कहा कि कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षा निगरानी और सख्त की जाएगी। अफगानिस्तान में मौजूद पाकिस्तानी आतंकी संगठन हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
06:21 PM, 17-Aug-2021

अफगानिस्तान में मौजूद हैं पाकिस्तानी आतंकी गुट

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी गुट जैसे लश्कर-ए-तैयबा और लश्कर-ए-झांगवी की अफगानिस्तान में मौजूदगी है। उन्होंने कुछ गांवों में और काबुल के हिस्सों में तालिबान के साथ अपने चेकपोस्ट बनाए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed