Entertainment News Live Updates: काली पोस्टर विवाद में आयोजकों ने मांगी माफी, साउथ में डेब्यू करेंगी रिया चक्रवर्ती
{"_id":"62c4fc07a9ad65571706304b","slug":"entertainment-news-live-updates-bollywood-tv-hollywood-latest-news-in-hindi-6-july","type":"live","status":"publish","title_hn":"Entertainment News Live Updates: काली पोस्टर विवाद में आयोजकों ने मांगी माफी, साउथ में डेब्यू करेंगी रिया चक्रवर्ती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wed, 06 Jul 2022 09:32 PM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:32 PM IST
खास बातें
Entertainment News Live Updates: डॉक्युमेंट्री काली पर विवाद बढ़ते जा रहा है। वहीं भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन छुटि्टयां मनाने यूरोप के लिए रवाना हो गए हैं। मनोरंजन जगत की ऐसी ही ताजा खबरों से खुदको अपडेट करने के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला का 'एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग'.....
विज्ञापन
एश्वर्या और काली फिल्म मेकर लीना
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:29 PM, 06-Jul-2022
एस.एस. राजामौली के पिता हैं वी. विजयेंद्र प्रसाद
वी. विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। बता दें कि वी. विजयेंद्र प्रसाद मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। इन्होंने तेलुगू सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी पैन इंडिया फिल्मों की पटकथा भी इनकी कलम से लिखी गई है। वी. विजयेंद्र प्रसाद दक्षिण सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली के पिता हैं। इन्हें राज्यसभा भेजे जाने की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने भी इनका बड़ा शानदार परिचय दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'वी. विजयेंद्र प्रसाद दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हैं। उनकी रचनाएं भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई।'

इस गाने से बॉलीवुड में छा गए थे इलैयाराजा
मशहूर संगीतकार इलैयाराजा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड में भी इनकी एक खास पहचान है। उन्होंने अपने करियर में कई एवरग्रीन गाने दिए हैं, जिनको आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है। अपने लंबे करियर में उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में खबर आई है कि संगीतकार इलैयाराजा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनको बधाई दी है। तमिल सिनेमा के म्यूजिक डायरेक्टर ने बॉलीवुड में सदमा फिल्म के गाने 'ए जिंदगी गले लगा ले' से मशहूर हुए थे।
विज्ञापन
07:04 PM, 06-Jul-2022
साउथ में डेब्यू करेंगी रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह जल्द ही टॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खबर है कि वह बंगाली प्रोड्यूसर राणा सरकार के साथ अभिनेत्री एक फिल्म करने वाली हैं।
06:22 PM, 06-Jul-2022
पोस्टर विवाद में आयोजकों ने मांगी माफी
लीना मणिमेकलाई की फिल्म 'काली' का इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हो रहा है। बवाल के बाद टोरंटो मेट्रोपोलियन यूनिवर्सिटी द्वारा इस मामले पर माफी मांगी गई है। उनका कहना है कि इस फिल्म ने संवेदनशीलता पैदा की है, इसलिए अब इसको दिखाने की कोई योजना नहीं है।

04:23 PM, 06-Jul-2022
मौनी रॉय का बिकिनी लुक
अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह फ्लावर प्रिंटेड बिकिनी में कहर ढा रही हैं।
03:53 PM, 06-Jul-2022
आपने देखा सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक?
विज्ञापन
विज्ञापन
02:40 PM, 06-Jul-2022
महंत ने मेकर्स को दी धमकी
डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर शुरू हुए विवाद ने सियासी रूप ले लिया है। जहां एक तरफ राजनेता और पॉलिटिकल पार्टी इस पोस्टर की निंदा कर रहे हैं। वहीं अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत ने मेकर को मारने की धमकी दी है। जी हां, राम नगरी के संत ने पोस्टर विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, क्या चाहते हो तुम्हारा भी सर तन से जुदा हो जाए ... क्या यही इच्छा है तुम्हारी। पढ़िए पूरी खबर...02:28 PM, 06-Jul-2022
पीएस-1 से सामने आया ऐश्वर्या राय का लुक
Vengeance has a beautiful face! Meet Nandini, the Queen of Pazhuvoor! #PS1 releasing in theatres on 30th September in Tamil, Hindi, Telugu, Malayalam and Kannada. 🗡@madrastalkies_ #ManiRatnam @arrahman pic.twitter.com/HUD6c2DHiv
— Lyca Productions (@LycaProductions) July 6, 2022
01:31 PM, 06-Jul-2022
आ गया मिस मार्वल का नया एपिसोड
11:49 AM, 06-Jul-2022