Entertainment News Live: 'झलक दिखला जा' शो की 5 साल बाद वापसी, ये सेलेब्स बिखेरेंगे स्टेज पर जलवा
{"_id":"62d8d35d7eca9f217e42a614","slug":"entertainment-news-live-updates-bollywood-tv-hollywood-latest-news-in-hindi-21-july","type":"live","status":"publish","title_hn":"Entertainment News Live: 'झलक दिखला जा' शो की 5 साल बाद वापसी, ये सेलेब्स बिखेरेंगे स्टेज पर जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fri, 22 Jul 2022 12:33 AM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:33 AM IST
खास बातें
Entertainment News Live Updates: आज हॉलीवुड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिनेप्रेमियों को 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' और 'लाइगर' की झलक देखने को मिली है। वहीं मनोज बाजपेयी ने पुष्पा 2 में शामिल होने की खबरों से इनकार किया है। मनोरंजन जगत की इन्हीं छोटी-बड़ी खबरों से खुदको अपडेट रखने के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला का लाइव ब्लॉग-
विज्ञापन
झलक दिखला जा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:24 AM, 22-Jul-2022
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' एक बार फिर से छोटे पर्दे पर अपने दसवें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलेब्स स्टेज पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, झलक दिखला जा 10 में निया शर्मा, धीरज धूपर, नीति टेलर और पारस कलनावत जैसे सितारे पार्टिसिपेट करने वाले हैं।
08:45 AM, 21-Jul-2022
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कल यानी 22 जुलाई 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम चार बजे की जाएगी। कला क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति के लिए इस समारोह का बेसब्री से इंतजार रहता है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कई हस्तियों को सिनेमा और कला जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
08:12 AM, 21-Jul-2022
कॉफी विद करण के सातवें सीजन के तीसरे एपिसोड में सामंथा रुथ प्रभु और अक्षय कुमार ने शिरकत की। इस दौरान करण जौहर ने रैपिड राउंड में दोनों से कई सवाल पूछे, जिसमें अक्षय और सामंथा ने मजेदार जवाब दिए। राउंड पूरा होने के बाद ऑडियंस पोल करवाया गया, जिसमें अक्षय कुमार को 83 पर्सेंट वोट मिले जबकि सामंथा को सिर्फ 17 प्रतिशत वोट मिले। इस तरह खिलाड़ी कुमार ने रैपिड राउंड अपने नाम किया।
07:33 AM, 21-Jul-2022
कॉफी विद करण का सातवां सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो में कई जाने-माने सेलेब्स आते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक की कई गपशप करते हैं। कॉफी विद करण के सातवें सीजन के तीसरे एपिसोड में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने शिरकत की है। इस दौरान अक्षय सामंथा को गोद में लेकर एंट्री करते दिखाई दिए।
05:48 PM, 21-Jul-2022
छोटे पर्दे पर आएगी विद्या बालन की 'जलसा'
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और शेफाली शाह की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'जलसा' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। बता दें कि यह फिल्म 22 जुलाई को रात 9 बजे सेट मैक्स पर टेलीकास्ट होने वाली है।
05:30 PM, 21-Jul-2022
टॉप 10 शोज की लिस्ट में शामिल हुई बोमन ईरानी की सीरीज
हाल ही में जारी की गई ऑरमैक्स रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'मासूम' का नाम सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 10 शोज (जनवरी-जून 2022) की लिस्ट में शामिल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शो को अब तक 16.4 मिलियन दर्शकों ने देख चुके हैं। मिहिर देसाई (मिर्जापुर) के निर्देशिन में बनी इस सीरीज में बोमन ईरानी, मंजरी फडनीस, समारा तिजोरी, वीर राजवंत सिंह, सारिका सिंह, उपासना सिंह और मनु ऋषि चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:23 PM, 21-Jul-2022
केसरिया गाने पर ट्रोल हुए मेकर्स
रविवार को जब केसरिया गाना रिलीज हुआ तो लाखों लोगों ने इसकी खूब तारीफ की तो वहीं इसके कॉपीराइट होने की वजह से मेकर्स को ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये गाना पाकिस्तानी गाने लारी छूटे से पूरी तरह मैच करता है। जब इस गाने का म्यूजिक चुराकर ब्रह्मास्त्र के टाइटल ट्रैक में इस्तेमाल किया गया तो पाकिस्तान के अभिनेता को बॉलीवुड के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया। पढ़िए पूरी खबर...
03:25 PM, 21-Jul-2022
विक्रम वेधा को पूरे हुए पांच साल
02:25 PM, 21-Jul-2022
धनुष ने रस्सो ब्रदर्स का किया वेलकम
01:25 PM, 21-Jul-2022