Raju Srivastav Funeral Live: पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, लोगों ने लगाए 'अमर रहे' के नारे
Raju Srivastav (Gajodhar Bhaiya) Last Rites News in Hindi: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए मौन हो गए। आज यानी गुरुवार को राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया। उनके परिवारवालों, दोस्तों और प्रशंसकों ने नम आंखों से विदाई दी। कुछ लोगों ने भावुक मन से राजू अमर रहे...के नारे भी लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
आखिरी सलाम
राजू श्रीवास्तव को अंतिम बार विदाई देने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री, सुनील पाल, मधुर भंडारकर, ऐहसान कुरैशी आदि श्मशान घाट पहुंचे थे। सभी ने उन्हें नम आंखों से अलविदा कहा।अलविदा कॉमेडी किंग
राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हुए। कॉमेडियन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों ने 'अमर रहे' के नारे लगाए।सुनील ग्रोवर ने दी राजू को श्रद्धांजलि, कहा- लीजेंड को मिस करेंगे
अंतरा ने कहा धन्यवाद
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने शोक संदेशों का जवाब दिया। अंतरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता को श्रद्धांजलि देने वाले कुछ संदेशों को दोबारा पोस्ट कर उन्हें धन्यवाद कहा।सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि
Hasate Hasate Rula Diya...….. #RajuSrivastav #OmShanti🙏 pic.twitter.com/8EDQYdio9g
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) September 22, 2022
निगमबोध घाट पहुंचा राजू का पार्थिव शरीर
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंच चुका है। बता दें कि राजू की अंतिम यात्रा उनके भाई के घर दशरथपुरी से शुरू हुई थी। थोड़ी ही देर में राजू को मुखाग्नि दी जाएगी।
नम आंखों से दी जा रही राजू को अंतिम विदाई
नम आंखों से अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने पहुंचे सुनील पाल, कहा- वह आज के चार्ली चैप्लिन थे।Raju Srivastava passes away: "He was today's Charlie Chaplin," says comedian Sunil Pal
— ANI Digital (@ani_digital) September 22, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/SandhKRD6J#RajuSrivastav #SunilPal #RajuSrivastavaDeath #CharlieChaplin #RajuSrivastavaRIP pic.twitter.com/K2eLJ4FnWU
अपनी अंतिम यात्रा पर राजू...
राजू की पार्थिव देह को दिल्ली के द्वारिका के दशरथपुर से निगमबोध शमशान ले जा रहा है। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।Delhi | Mortal remains of comedian #RajuSrivastav being taken to Nigambodh Ghat crematorium for last rites.
— ANI (@ANI) September 22, 2022
He passed away at AIIMS yesterday after being admitted here on August 10 after experiencing chest pain & collapsing while working out at the gym. pic.twitter.com/xosdquZoAY
10 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई
लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह 10 बजे निगमबोध घाट पर राजू को अंतिम विदाई दी जाएगी।अंतिम विदा देने पहुंचे एहसान कुरैशी और सुनील पाल
राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदा देने के लिए उनके दोस्त और कॉमेडियन एहसान कुरैशी और सुनील पाल भी पहुंच चुके हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुनील पाल ने कहा कि, ''उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह हमारे शिक्षक थे।''Delhi | Last rites of comedian #RajuSrivastav to be performed today; comedians Ahsaan Quresh and Sunil Pal arrived to pay their last respects
— ANI (@ANI) September 22, 2022
"He will always be remembered. He was our teacher," says Sunil Pal pic.twitter.com/zqSIZunqjJ