फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

Mon, 13 Apr 2026 05:37 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 13 Apr 2026 05:37 PM IST
खास बातें

Asha Bhosle Funeral Live Updates: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार सुबह से उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद आशा ताई अपने अंतिम सफर पर निकलीं। सफेद और पीले रंग के फूलों से उनका मोक्ष रथ सजाया गया। कुछ ही देर पहले दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
asha bhosle funeral live updates last rites in evening at shivaji park celebs pay last respects
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:34 PM, 13-Apr-2026

आशा भाेसले के परिवार से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले की पोती और परिवार से मिलते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका आशा भाेसले के अंतिम संस्कार के बाद महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस उनकी पोती और परिवार से मिले।  
05:30 PM, 13-Apr-2026

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन

आशा भोसले की पोती और परिवार से मिले आमिर खान और राज ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर खान और विक्की कौशल के अलावा कई सेलेब्स पहुंचे थे। राज ठाकरे ने भी उनके परिवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन
05:22 PM, 13-Apr-2026

मुंबई पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

मुंबई पुलिस ने दिया सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका आशा भोसले को मुंबई पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 
05:18 PM, 13-Apr-2026

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान और राज ठाकरे

विक्की कौशल, राज ठाकरे, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में विक्की कौशल के अलावा आमिर खान भी पहुंचे। आमिर बहुत भावुक दिखे। साथ में राज ठाकरे भी मौजूद दिखे। 
05:10 PM, 13-Apr-2026

विक्की कौशल ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि

विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने भी पुष्प अर्पित किए। वो आशा भोसले की पोती जनाई से बात करते नजर आए।
05:06 PM, 13-Apr-2026

बॉलीवुड हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले को बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
गायक शान, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, निर्देशक रमेश सिप्पी और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने आशा ताई को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 PM, 13-Apr-2026

आशा भोसले के पार्थिव शरीर के परिवार ने किए अंतिम दर्शन

परिवार ने किए अंतिम दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने किए आशा भोसले के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। सभी भावुक नजर आए।   
04:52 PM, 13-Apr-2026

बहन उषा मंगेशकर आशा भोसले के अंतिम संस्कार पर पहुंचीं

दिवंगत आशा भोसले की बहन उषा मंगेशकर गायिका के अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क पहुंचीं।
 

 

 

04:46 PM, 13-Apr-2026

आशा भोसले का पार्थिव शरीर शमशान भूमि पहुंचा

अनु मलिक आशा भोसले के अंतिम संस्कार पर पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक भी शमशान भूमि पहुंचे। सुदेश भोसले ने आशा भोसले के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सीएम और डिप्टी सीएम ने पुष्प अर्पित किए।

04:39 PM, 13-Apr-2026

गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार स्थल भी फूलों से सजाया गया

आशा भोसले के अंतिम संस्कार स्थल को भी फूलों से सजाया गया है। उनकी एक तस्वीर भी भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ वहां पर लगाई गई है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed