Anant Radhika Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन की तस्वीरें आईं सामने, इन सितारों से सजी महफिल
{"_id":"65e2a1be232db095b7020397","slug":"anant-ambani-radhika-merchant-pre-wedding-ceremony-live-updates-see-photos-videos-latest-news-in-hindi-2024-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन की तस्वीरें आईं सामने, इन सितारों से सजी महफिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
खास बातें
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Live News in Hindi: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में चल रहे हैं। इसमें देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल हैं। आज कार्यक्रम का दूसरा दिन है।
विज्ञापन
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:44 PM, 02-Mar-2024
बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। जामनगर में बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग की मौजूदगी ने शाम में चार-चांद लगा दी है। प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
11:40 PM, 02-Mar-2024
सान्या नेहवाल , सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में सान्या नेहवाल अपने पति के साथ शामिल हुईं। एथनिक अवतार में सान्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वही, सचिन तेंदुलकर ने भी पार्टी में अपनी पत्नी के साथ शिरकत की है।
विज्ञापन
11:37 PM, 02-Mar-2024
रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे काफी रॉयल लुक में नजर आईं। दोनों की तस्वीरों से फैंस अपना ध्यान नहीं हटा पा रहे हैं। रानी ने रेड कलर की साड़ी में कहर ढाया है। वही, सोनाली ने ब्लैक आउटफिट में सारी लाइमलाइट लूटी है।
11:27 PM, 02-Mar-2024
भावुक हुईं मुकेश अंबानी की बहू
प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान राधिका मर्चेंट ने सभी को अपनी और अनंत की प्रेम कहानी के बारे में बताया। इस दौरान उन्हें इमोशनल होते हुए भी देखा गया। राधिका ने बताया कि दोनों की लव स्टोरी जामनगर में शुरू हुई थी।
10:51 PM, 02-Mar-2024
सचिन तेंदुलकर-नीता अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फोटो में वह और नीता अंबानी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। प्रिंटेड व्हाइट शर्ट के साथ गॉगल्स लगाए तेंदुलकर काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं, नीता अंबानी ऑलिव ग्रीन शर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
10:41 PM, 02-Mar-2024
ईशा अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में ईशा अंबानी का नया कॉक्टेल लुक काफी वायरल हो रहा है। यही नहीं, ईशा के फोटोशूट को भी लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:39 PM, 02-Mar-2024
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के तीन दिवसीय प्री वेडिंग समारोह का आज दूसरा दिन है, देखिए प्री वेडिंग बैश के दूसरे दिन जल्द माता-पिता बनने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेहद अलग खास अंदाज में नजर आए हैं। फैंस को कपल का लुक काफी भा रहा है।
09:53 PM, 02-Mar-2024
मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में मुकेश अंबानी ने बहू राधिका के साथ कई तस्वीरों में जमकर पोज दिए हैं। दोनों की इन तस्वीरों को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
09:05 PM, 02-Mar-2024
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का कूल अंदाज में नजर आए है। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
08:36 PM, 02-Mar-2024
ननद-भाभी का दिखा जलवा
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में करीना कपूर और आलिया भट्ट का जलवा देखने को मिला है। दोनों की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है और इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।