फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट; देश-विदेश की हस्तियों ने यादगार बनाई शादी

Sat, 13 Jul 2024 01:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jul 2024 01:48 AM IST
खास बातें

Anant Ambani Radhika Merchant Marriage Live News: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां शादी की शुभ घड़ी में मौजूद रहे। यादगार शादी समारोह के साक्षी बनने वाले दिग्गजों में उद्योग-राजनीति, फिल्म और खेल जगत के सितारे शामिल रहे। शादी का हर इंतजाम बेहद खास रहा।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Marriage Live Updates Mukesh Ambani Nita Ambani Guest List Celebs Photos Videos
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

02:59 AM, 13-Jul-2024

शादी में सितारों का जमघट, डांस-मस्ती-हंगामा और बहुत कुछ

अनंत और राधिका की शादी के मौके पर अंबानी परिवार की मेजबानी खास तौर पर सुर्खियों में रही। इसके अलावा मेहमान बनकर पहुंचे फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। शादी में रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित सरीखे सितारे मस्ती में झूमते-नाचते दिखे। शाहरूख खान और सलमान खान ने भी लगाए ठुमके। संगीत पर झूमते दिखे सितारों ने 12 जुलाई की शाम को अंबानी परिवार के साथ-साथ नई दंपती- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
01:25 AM, 13-Jul-2024

चीनी राजदूत बोले- भारत की किसी शादी में पहली बार आया, अनंत-राधिका को शुभकामनाएं

भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग भी अंबानी के मेहमान बने। अनंत और राधिका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को एक्स पर शेयर कर राजदूत ने कहा कि वे भारत में पहली बार किसी शादी समारोह में शरीक हुए हैं। उन्होंने दंपती को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
01:05 AM, 13-Jul-2024

अनंत और राधिका की शादी में माही की मौजूदगी

अनंत और राधिका की शादी में माही यानी महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र रही। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इससे पहले आई तस्वीरों में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिखे थे।
12:29 AM, 13-Jul-2024
अनंत-राधिका की शादी में जमकर थिरकीं माधुरी दीक्षित। वही, अनन्या पांडे ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
 
 
12:20 AM, 13-Jul-2024
नीता अंबानी ने किम किम कार्दशियन और क्लो कार्दशियन का शानदार वेलकम किया। दोनों भारतीय परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
 
12:13 AM, 13-Jul-2024
अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने वेडिंग वेन्यू पर ममता बनर्जी भी पहुंच चुकी हैं। सोशल मीडिया उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 PM, 12-Jul-2024

गौतम अडानी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में भाग लेने के बाद कलिना हवाई अड्डे की ओर जाते हुए। 
 

 

11:53 PM, 12-Jul-2024
अनंत-राधिका की शादी में रेखा का जुदा अंदाज सभी को काफी पसंद आया। अभिनेत्री गोल्डन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
 
11:46 PM, 12-Jul-2024
नीता अंबानी की मेहंदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खास डिजाइन समझाती दिखाई दे रही हैं। नीता ने अपनी मेहंदी में अनंत-राधिका का नाम लिखा हुआ है। वही, अपने दूसरे हाथ में आकाश और श्लोका का नाम लिखा है। यही नहीं नीता ने अपनी हथेली पर राधा-कृष्ण का डिजाइन भी बनवाया है।
 
11:40 PM, 12-Jul-2024
अनंत-राधिका की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत के माता-पिता उन्हें साफा पहना रहे हैं। वीडियो में बाकी मेहमानों को भी साफा पहने देखा जा सकता है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed