LS Election Reaction: लोकसभा चुनाव के लिए यूएन प्रमुख ने दी बधाई, पाकिस्तानी नेता बोले- भारत से सीखना चाहिए
{"_id":"665eb2fd017eeb3a790b28ab","slug":"ls-election-reaction-parties-top-leaders-reaction-over-lok-sabha-election-result-2024-vote-counting-pm-modi-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"LS Election Reaction: लोकसभा चुनाव के लिए यूएन प्रमुख ने दी बधाई, पाकिस्तानी नेता बोले- भारत से सीखना चाहिए","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Tue, 04 Jun 2024 07:24 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:24 PM IST
खास बातें
लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके बाद से देश के विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं की प्रतिक्रियांए आनी शुरू हो गई हैं। भाजपा नेता जहां जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि भाजपा इस बार चुनाव हारेगी।
विज्ञापन
मतगणना पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:47 PM, 04-Jun-2024
पाकिस्तान की मंत्री ने भी दीं भारत को शुभकामनाएं
सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की एक प्रांतीय मंत्री ने मंगलवार को भारत में आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये नतीजे क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि ला सकते हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने चुनाव परिणामो के बाद कहा, पाकिस्तान भारत के लोगों और चुनाव के विजेताओं को बधाई देता है और उम्मीद करता है कि नतीजे उपमहाद्वीप में शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, पाकिस्तान भारत के लोगों के लिए शुभकामनाएं देता है और नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्रालय बयान जारी करेगा। वहीं, पूर्व संघीय मंत्री हम्माद अजहर ने अपने लंबे सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान को भारत से सीखना चाहिए।
11:35 PM, 04-Jun-2024
यूएन प्रमुख ने दी भारत के लोगों को बधाई
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लोकतंत्र के बड़े अभ्यास में शामिल होने के लिए भारत के लोगों को बधाई दी है। उनके प्रवक्ता फ्लोरेंसिया सोटो नीनो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने अपनी दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय आम चुनाव के परिणामों पर एक सवाल के जवाब में कहा, हम आधिकारिक तौर पर तब तक टिप्पणी नहीं कर सकते जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती। हम समझते हैं कि मतगणना अभी भी हो रही है। हमें उम्मीद है सबकुछ हो जाने के बाद आधिकारिक बयान आएगा। उन्होंने कहा, हम निश्चित तौर पर बड़े लोकतांत्रिक अभ्यास में शामिल होने के लिए भारत के लोगों को बधाई देना चाहते हैं, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव था।
प्रवक्ता ने अपनी दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय आम चुनाव के परिणामों पर एक सवाल के जवाब में कहा, हम आधिकारिक तौर पर तब तक टिप्पणी नहीं कर सकते जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती। हम समझते हैं कि मतगणना अभी भी हो रही है। हमें उम्मीद है सबकुछ हो जाने के बाद आधिकारिक बयान आएगा। उन्होंने कहा, हम निश्चित तौर पर बड़े लोकतांत्रिक अभ्यास में शामिल होने के लिए भारत के लोगों को बधाई देना चाहते हैं, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव था।
विज्ञापन
07:21 PM, 04-Jun-2024
डिंपल यादव ने जनता को किया धन्यवाद, कहा- भाजपा को यूपी ने सिखाया सबक
मैनपुरी में लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को ठीक से सबक सिखाया है। लगभग सभी लोग भारतीय जनता पार्टी से त्रस्त हो चुके हैं। लेकिन फिर भी मौजूदा सरकार इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है। परेशान जनता की यह जीत है। उन्होंने कहा कि मैं मैनपुरी की जनता का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने समाजवादी विचारधारा का समर्थन किया।07:16 PM, 04-Jun-2024
ममता ने किया भाजपा पर तीखा वार, कहा- अहंकार कभी स्वीकार नहीं,
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अहंकार कभी स्वीकार नहीं होता। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी की हार पर कहा कि जनता ने उनको परास्त किया है। उन्होंने युसूफ पठान को जीत की बधाई दी।
07:16 PM, 04-Jun-2024
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का भाजपा पर तंज, कहा- 400 पार के दावे थे, 260 तक नहीं पहुंचे
पटना में आरजेडी के नेता ने भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह 400 पार, 400 पार के नारे लगाती घूम रही थी। लेकिन हकीकत में तो 260 भी नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि मीसा दीदी की जीत तया थी। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता ने उन्होंने बहुत प्यार दिया। ये उनकी जीत है।07:01 PM, 04-Jun-2024
बारामती सीट पर सुप्रिया आगे, बोलीं, महाराष्ट्र के गौरव बनाने की कोशिश
बारामती लोकसभा सीट की एनसीपी सपा नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी पार्टी और विपक्ष की महा विकास अघाड़ी ने चुनावों में महाराष्ट्र के गौरव को बनाए रखने की कोशिश की है। बता दें कि इस सीट पर आठवें दौर की मतगणना में सुप्रिया सुले अपनी प्रतिद्वंद्वी और एनसीपी की सुनेत्रा पवार से 50,000 वोटों से आगे चल रही थीं।उन्होंने कहा कि हमने इन चुनावों में महाराष्ट्र के गौरव और संस्कृति को बनाए रखने की कोशिश की। उन्होंने बारामती के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता से अपील की कि बीती बातें भूल जाइए। प्रचार के दौरान जो कुछ हुआ, वह महाराष्ट्र की राजनीति की परंपरा के अनुकूल नहीं था। भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:45 PM, 04-Jun-2024
असम कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा पर वार, बोले- इंडी गठबंधन की नैतिक जीत
असम में कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत नैतिक जीत है। इंडी गठबंधन की जीत ने साबित कर दिया कि लोगों यहां धार्मिक ध्रुवीकरण पर लोग अब आकर्षित नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और एआईयूडीएफ के बीच दोस्ती है, जो कि गुप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी ब्लॉक की जीत नैतिक जी साबित हुई है। यह लोगों के प्रेम का प्रमाण है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा और एग्जिट पोल और उनकी धर्म की राजनीति को लोगों ने नकार दिया है।
06:34 PM, 04-Jun-2024
केरल में लोकसभा चुनाव में करारी हार का विश्लेषण करेगी माकपा, बोले- गोविंदन
केरल में लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद माकपा अपनी हार पर विश्लेषण करेगी। माकपा के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि एलडीएफ 2019 में लोकसभा चुनाव में हारी थी, लेकिन बाद में उसने स्थानीय स्वशासन चुनाव और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।गोविंदन ने कहा, "हम उम्मीदवारों के चयन, सरकार से जुड़े मामलों आदि सहित सभी कारकों की जांच करेंगे। इसके बार जो भी सुधार की जरूरत होगी हम करेंगे। केरल में भाजपा के लिए चुनावी सूखे को समाप्त करते हुए, भगवा पार्टी के उम्मीदवार अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी ने एलडीएफ और यूडीएफ के अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मध्य केरल निर्वाचन क्षेत्र में 75,079 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
05:26 PM, 04-Jun-2024
मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट की लहर, बोले- जेडपीएम उम्मीदवार रिचर्ड
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उम्मीदवार रिर्चड वनलालहमंगईहा ने कहा कि मिजोरम में उनकी पार्टी की लहर है। लागों ने दिल खोलकर उनको वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब से मिजोरम में जेडपीएम आई हैं, तब से पार्टी की ओर लोगों का रुझान बहुत ज्यादा है। वह भी सिर्फ पार्टी के राजनीतिक मुद्दों के कारण। उन्होंने कहा कि लोगों न हमें बहुत समर्थन कया है।वहीं भाजपा या इंडी ब्लॉक को ज्वाइन करने की बात पर उन्होंने कहा कि यदि वे जीतते हैं तो किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं करेंगे।
05:17 PM, 04-Jun-2024
इस चुनाव में सबसे बड़ी विजेता बनीं ईवीएम- भाजपा नेता नकवी
वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मतगणना के दौरान कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) लोकसभा चुनावों में ‘सबसे बड़ी विजेता’ बनकर सामने आईं हैं। ये ईवीएम वंशवादियों के हाथों ‘हार’ से बच गईं हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लगातार खलनायक के रूप में दिखाया जा रहा था। लेकिन ये तो नायक बनकर सामने आईं हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईवीएम 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘सबसे बड़ी विजेता’ बनकर उभरी हैं।