फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Live: 'स्पष्ट बहुमत से बनाएंगे सरकार, ओड़िया व्यक्ति ही बनेगा सीएम', बोले धर्मेंद्र प्रधान

Thu, 30 May 2024 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 May 2024 09:29 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम गया। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Lok Sabha Chunav Rally Congress BJP Vote Counting Result Date
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:55 PM, 30-May-2024

धर्मेंद्र प्रधान बोले- भाजपा का कोई ओड़िया व्यक्ति ही सीएम बनेगा

ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा है लेकिन यह निश्चित है कि इस बार ओडिशा में भाजपा की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है और भाजपा का कोई ओड़िया व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा... पार्टी सही समय पर सही निर्णय लेगी।'

07:50 PM, 30-May-2024

कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, ध्यान मंडपम का दौरा किया और जहां स्वामी विवेकानन्द ने ध्यान किया था।

विज्ञापन
06:49 PM, 30-May-2024

यूसुफ पठान बोले- बंगाल में अच्छे नंबर से टीएमसी जीतेगी

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार यूसुफ पठान ने कहा, 'अपेक्षाएं बहुत ज्यादा हैं...यहां अच्छे नंबर आएंगे...4 जून को बंगाल में अच्छे नंबर(सीटों) से TMC जीतेगी।'

06:05 PM, 30-May-2024

ओडिशा के मुख्यमंत्री पर बरसे असम के CM हिमंत; पांडियन के अनुभव पर सवालिया निशान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर विस्तृत पोस्ट में लिखा कि सीएम नवीन पटनायक का उत्तराधिकारी महत्वहीन है। उन्होंने कहा कि पटनायक के करीबी पांडियन के पास ओडिशा को चलाने के लिए पहले से ही एक मजबूत बैक डोर एंट्री है। मुख्यमंत्री और नवीन निवास पर उनका व्यापक नियंत्रण है। नवीन बाबू ओडिशा के लोगों को यह भरोसा दिलाने में नाकाम रहे हैं कि ऐसा नहीं होगा।
Image
05:01 PM, 30-May-2024

थम गया आखिरी दौर का चुनाव प्रचार, अब एक जून को मतदान

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी दौर का चुनाव प्रचार थम गया। अब एक जून को मतदान कराए जाएंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाने जा रहे हैं। पीएम मोदी भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। गौरतलब है कि सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
02:08 PM, 30-May-2024
खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा  कि चार जून के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी को खाली वक्त मिले तो उन्हें महात्मा गांधी की आत्मकथा पढ़नी चाहिए। भाजपा ने वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनगिनत प्रयास किए, लेकिन लोगों ने हमारे द्वारा उठाए गए वास्तविक मुद्दों को चुना। प्रधानमंत्री ने पिछले 15 दिन में भाषणों में कांग्रेस का नाम 232 बार और अपना नाम 758 बार लिया, लेकिन एक भी बार भी बेरोजगारी पर बात नहीं की। 

उन्होंने कहा कि जनता हमारे इस विचार से सहमत है कि अगर इस सरकार को दोबारा मौका दिया गया तो यह लोकतंत्र का अंत होगा। निर्वाचन आयोग ने कहा कि जाति, धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगे जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर-मस्जिद और विभाजनकारी मुद्दों पर 421 बार बोला। ‘इंडिया’ गठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। यह देश को समावेशी और राष्ट्रवादी सरकार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:43 PM, 30-May-2024

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि प्रधानमंत्री ने गांधी के बारे में नहीं पढ़ा हो लेकिन महात्मा गांधी को पूरी दुनिया जानती है।

 

12:22 PM, 30-May-2024
पंजाब के होशियारपुर में पीएम मोदी की जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने लाल किले से कहा था, 'यही समय है, सही समय है'। आज फिर कह रहा हूं 21वीं सदी भारत की सदी होगी। पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है वो अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही तीसरे टर्म में अगले 125 दिन में क्या होगा, सरकार क्या करेगी, सरकार कैसे करेगी, सरकार किसके लिए करेगी, सरकार कब तक करेगी, इसके रोड मैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए केंद्रीत किए गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं इसकी भी रूपरेखा खींची जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा 'विरासत भी, विकास भी' इस मंत्र पर चल रही है। जब अफगानिस्तान में संकट आया, वहां पर हमारे जो सिख भाई-बहन रहते थे। वहां जो हमारा गुरुद्वारा था, बहुत खतरे पैदा हो गए तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को पूरे अदब के साथ माथे पर रख कर भारत लाए। इतना ही नहीं, हमने साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाना तय किया... हमने द्वारा हिंदुस्तान की भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए वीर बाल दिवस की शुरूआत की है।
11:32 AM, 30-May-2024
भाजपा नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, "पीएम मोदी सभी के दिलों में बसे हैं... आप(INDIA गठबंधन) सबके दिलों का रास्ता रोकेंगे क्या?... जो विपक्ष है वो अपने कर्मों से रसातल में जा चुका है।"
10:06 AM, 30-May-2024
एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण के लिए टीवी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी को ओडिशा में एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार एक टीवी चैनल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ईसीआई ने 28 मार्च, 2024 के अपने आदेश के तहत 19 अप्रैल, 2024 (सुबह 7 बजे) से 1 जून, 2024 (शाम 6:30 बजे) तक की प्रतिबंधित अवधि अधिसूचित की थी।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed