फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP BEd Result 2025 Out Live: यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित, सूरज पटेल बने टॉपर; डाउनलोड करें रैंक कार्ड

Tue, 17 Jun 2025 02:43 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 17 Jun 2025 02:43 PM IST
खास बातें

UP Bed JEE 2025 declared, bujhansi.ac.in: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से 1 जून को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
UP BEd Result 2025 Out LIVE Check Scorecard at bujhansi.ac.in cutoff counselling details
UP BEd Entrance Exam Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

02:06 PM, 17-Jun-2025

UP B.Ed Result 2025: देखें टॉप-10 टॉपर्स लिस्ट

इस बार टॉप पर रहे मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल, जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर रहीं भदोही की शीबा परवीन, तीसरे स्थान पर जौनपुर की शिवांगी यादव रहीं।
 
रैंक नाम जिला
1 सूरज कुमार पटेल मिर्जापुर
2 शीबा परवीन भदोही
3 शिवांगी यादव जौनपुर
4 प्रद्युम्न सिंह यादव मऊ
5 रोशन रंजन अररिया (बिहार)
6 अजीत शर्मा शाहजहांपुर
7 विप्रष्ठ त्यागी मेरठ
8 विवेक शुक्ला उन्नाव
9 मनीष मिश्रा अलीगढ़
10 विवेक कुमार पटेल वाराणसी
02:00 PM, 17-Jun-2025

UP BEd Result 2025: इन प्रमुख विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से जुड़ी कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची है, जिनके अंतर्गत बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। वर्ष 2025 में इस परीक्षा का संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा से संबंधित विश्वविद्यालयों की सूची इस प्रकार है:
  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (2025 के लिए नोडल विश्वविद्यालय)
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
  • सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
  • राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज
  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
  • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़
  • माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
  • माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
  • माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर
  • गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
विज्ञापन
01:52 PM, 17-Jun-2025

UP BEd Entrance Exam Result OUT: मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल बने टॉपर

मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल करके राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है।

01:48 PM, 17-Jun-2025

UP BEd Result 2025 Out: यूपी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। उम्मीदवार रोल नंबर और लॉगिन डिटेल के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। 
01:24 PM, 17-Jun-2025

UP BEd Entrance Exam Result: रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

यूपी बीएड जेईई एक एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। एडमिशन केवल उन्हीं कॉलेजों में मिलेगा जो इस परीक्षा से संबद्ध हैं।
12:59 PM, 17-Jun-2025

UP B.Ed Result 2025: कुछ ही क्षणों में जारी होगा परिणाम

UP B.Ed प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम कुछ ही क्षणों में जारी किया जाएगा। अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 17-Jun-2025

UP BEd Result: लाखों अभ्यर्थियों को जल्द ही उनका रिजल्ट मिलने की संभावना

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए लिखा- "लखनऊ में बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों को जल्द ही उनका रिजल्ट मिलने की संभावना है।"
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
12:01 PM, 17-Jun-2025

UP BEd Result 2025: इन आसान स्टेप्स से देख सकेंगे परिणाम

परिणाम की घोषणा होने पर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए चरणो का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधाकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाएं।
  • अब ऊपर ही दिख रहे "UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025" बटन पर क्लिक करें।
  • आपको एक नये पेज पर पुनर्निर्देशित कर दिया जाएगा।
  • अब अगले चरण में "CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD" वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपसे लॉगिन डिटेल मांगी जाएंगी।
  • अपनी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
11:13 AM, 17-Jun-2025

UP BEd Topper Name: पिछले साल मनोज कुमार ने किया था टॉप

पिछले वर्ष यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने टॉप किया था। वे आर्ट्स स्ट्रीम से थे और उन्हें प्रथम रैंक प्राप्त हुई थी। दूसरे स्थान पर प्रयागराज के शिव मंगल रहे, जो साइंस स्ट्रीम से थे और उन्होंने 400 में से 339.33 अंक हासिल किए थे। वहीं, तीसरी रैंक वाराणसी के नजीर अहमद को मिली थी, जो आर्ट्स स्ट्रीम से थे और उनके 400 में से 338.66 अंक आए थे।
10:45 AM, 17-Jun-2025

UP BEd Result 2025: इन प्रमुख विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से जुड़ी कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची है, जिनके अंतर्गत बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। वर्ष 2025 में इस परीक्षा का संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा से संबंधित विश्वविद्यालयों की सूची इस प्रकार है:
  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (2025 के लिए नोडल विश्वविद्यालय)
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
  • सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
  • राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज
  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
  • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़
  • माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
  • माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
  • माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर
  • गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed