UGC NET June 2025 Live: यूजीसी नेट जून की सिटी स्लिप का इंतजार! जल्द होगी जारी; 25 जून से शुरू होंगे एग्जाम
{"_id":"684ff10fe62062554b0c9288","slug":"ugc-net-june-2025-live-city-intimation-slip-admit-card-release-date-how-to-download-at-ugcnet-nta-ac-in-2025-06-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"UGC NET June 2025 Live: यूजीसी नेट जून की सिटी स्लिप का इंतजार! जल्द होगी जारी; 25 जून से शुरू होंगे एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 17 Jun 2025 03:27 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:27 PM IST
खास बातें
UGC NET June 2025 Exam intimation slip Admit Card @ugcnet.nta.ac.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप और बाद में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 से किया जाना है। एनटीए द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आज या कल तक उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 21 जून 2025 तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
यूजीसी नेट जून 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:26 PM, 17-Jun-2025
UGC NET City Slip: परीक्षा शहर पर्ची कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?
जारी होने के बाद यूजीसी-नेट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप नीचे बताए चरणों का पालन करके डाउनलोड की जा सकेगी।- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- परीक्षा शहर का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पर्ची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
- परीक्षा केंद्र शहर के हिसाब से यात्रा की व्यवस्था अवश्य करें।
12:04 PM, 17-Jun-2025
UGC NET Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में दो खंड शामिल होंगे। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और पेपर के बीच कोई समय अंतराल नहीं होगा।
विज्ञापन
11:10 AM, 17-Jun-2025
UGC NET 2025: एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार
एनटीए द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आज या कल तक उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 21 जून 2025 तक जारी होने की संभावना है।09:56 AM, 17-Jun-2025
UGC NET June 2025 Exam City Slip: कब होगी परीक्षा?
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 से 29 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।09:17 AM, 17-Jun-2025
UGC NET 2025: न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अर्हता प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अर्हता प्रतिशत 40% निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35% रखी गई है। केवल वे उम्मीदवार जो निर्धारित कटऑफ को पूरा करते हैं, उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।08:20 AM, 17-Jun-2025
UGC NET 2025 City Slip: क्या जारी हुई है जून सत्र के लिए परीक्षा सिटी स्लिप?
नहीं, जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा सिटी स्लिप अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सिटी इंटिमेशन स्लिप अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 AM, 17-Jun-2025
UGC NET 2025: एडमिट कार्ड में इन विवरणों को जरूर करें चेक
यूजीसी नेट जून 2025 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को कुछ अहम जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए ताकि किसी भी तरह की गलती परीक्षा में परेशानी न पैदा करे। उम्मीदवार को अपने नाम, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, श्रेणी, परीक्षा शहर, विषय, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारियों को विशेष रूप से सत्यापित करना चाहिए। यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।08:10 PM, 16-Jun-2025
UGC NET June Exam: कब जारी होगी शहर सूचना पर्ची
एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाली है। एजेंसी द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आज या कल तक उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 21 जून 2025 तक जारी होने की संभावना है।07:35 PM, 16-Jun-2025
UGC NET 2025: न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अर्हता प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अर्हता प्रतिशत 40% निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35% रखी गई है। केवल वे उम्मीदवार जो निर्धारित कटऑफ को पूरा करते हैं, उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।06:55 PM, 16-Jun-2025
कमेंट
कमेंट X