RBSE 12th Result Out: विज्ञान संकाय में 97.52% बच्चे पास; 93.64 फीसदी कॉमर्स में तो 97.54% आर्ट्स में सफल
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 released, Check Marksheet Toppers list at rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों विषय के जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए करीब 9 लाख अभ्यर्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट केवल रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं।
इस बार तीनों संकायों का प्रदर्शन शानदार रहा। विज्ञान वर्ग में 97.52% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स में 97.54% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।
यहां क्लिक करें और देखें रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
RBSE 12th Result 2026: विज्ञान में दिव्या भादु ने हासिल किए 499 अंक
राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में दिव्या भादु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल प्रतिशत 99.80% रहा।RBSE 12th Result 2026: 12वीं परिणाम के आंकड़े
| विवरण | विज्ञान | कॉमर्स | आर्ट्स | वरिष्ठ उपाध्याय |
|---|---|---|---|---|
| परीक्षा के लिए पंजीकृत | 2,87,068 | 30,798 | 5,91,023 | 4,114 |
| परीक्षा में शामिल | 2,81,299 | 30,580 | 5,83,201 | 4,067 |
| प्रथम श्रेणी में पास छात्र | 1,46,644 | 13,976 | 1,56,818 | 832 |
| प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं | 98,736 | 8,096 | 2,27,252 | 1,328 |
| छात्रों का पास प्रतिशत | 97.02% | 94.04% | 96.68% | 96.46% |
| छात्राओं का पास प्रतिशत | 98.34% | 92.82% | 98.20% | 97.77% |
| कुल पास प्रतिशत | 97.52% | 93.64% | 97.54% | 97.20% |
RBSE Board 12th Result: अधिकारी बनना चाहती है विज्ञान की टॉपर दीपिका
दीपिका ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझा और हमेशा एक तय शेड्यूल के अनुसार तैयारी की। उन्होंने कहा कि उनके पापा, मम्मी, ताऊ और शिक्षकों ने उन्हें लगातार प्रेरित किया, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।टाइम टेबल के बारे में उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से रिवीजन और प्रैक्टिस पर ध्यान देती थीं। अपने भविष्य को लेकर दीपिका ने कहा कि वह सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं और अधिकारी बनकर देश की सेवा करना उनका सपना है।
RBSE 12th Result 2026: शिक्षा विभाग ने सफल बच्चों को दी बधाई
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को दिल से बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।राजस्थान बोर्ड :- 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। @Rajasthanboard !! #RajasthanBoard ll #12thClassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 31, 2026
Rajasthan Board 12th Result: देखें अपना रिजल्ट
- अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
- या फिर आप यहां क्लिर करके भी सीधे रिजल्ट चेक करने के पेज पर जा सकते हैं।
RBSE 12th Result 2026: छात्र और छात्राओं में किसका परिणाम बेहतर ?
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। विज्ञान वर्ग में जहां 97.02% छात्र पास हुए, वहीं 98.34% छात्राएं सफल रहीं। कला (आर्ट्स) में भी छात्राओं ने 98.20% के साथ छात्रों (96.68%) से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग में स्थिति थोड़ी अलग रही, जहां 94.04% छात्रों ने सफलता हासिल की, जबकि 92.82% छात्राएं पास हुईं।
| संकाय | छात्र पास (%) | छात्राएं पास (%) |
|---|---|---|
| विज्ञान | 97.02% | 98.34% |
| वाणिज्य | 94.04% | 92.82% |
| कला | 96.68% | 98.20% |
RBSE 12th Result 2026: आर्ट्स में 97.54% बच्चे पास
आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% रहा, जबकि छात्राओं ने 98.20% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर आर्ट्स वर्ग का पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया।


कमेंट
कमेंट X