04:52 PM, 18-May-2024
RBSE Result 2024 Live: पिछले साल 12वीं का रिजल्ट कब आया?
पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 02 जून को घोषित किए गए थे, जबकि विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं के स्कोर 18 मई को और कला स्ट्रीम के लिए 25 मई को जारी किए गए थे।
02:13 PM, 18-May-2024
RBSE 12th Result 2024 Live: पिछले साल 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत
पिछले साल राजस्थान बोर्ड में 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 92.35%, कॉमर्स का 96.60% और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी दर्ज किया गया था।
11:32 AM, 18-May-2024
RBSE 10th Result 2024 Live: कक्षा दसवीं की परीक्षा कब आयोजित हुई?
इस साल 2024 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हुई थी।
09:53 AM, 18-May-2024
RBSE Result 2024 Live: रिजल्ट की जांच के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। चूकिं रिजल्ट की घोषणा जल्द ही होने वाली है, इसलिए छात्र अभी से रोल नंबर और एडमिट कार्ड अपने पास रख लें।
05:15 PM, 17-May-2024
Rajasthan board Result 2024 Live: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट देखने के लिए 10वीं/12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
04:11 PM, 17-May-2024
RBSE Result Date Time Live: कितने अंक वाले होंगे पास?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल ग्रॉस अंकों में कम से कम 33% अंक या ग्रेड डी प्राप्त करना होगा।
02:48 PM, 17-May-2024
RBSE Result 2024 live: पिछले साल इस दिन जारी हुआ रिजल्ट
पिछले साल 2023 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2 जून को जारी किए गए थे। वहीं कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 18 मई को जारी किया गया था। इसके अलावा, कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था।
02:02 PM, 17-May-2024
RBSE 10th, 12th Result 2024 live: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
पिछले साल 2023 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 89.78 और लड़कियों का पास प्रतिशत 91.31 दर्ज किया गया था।
01:38 PM, 17-May-2024
RBSE Result 2024 live: अंकों से संतुष्ट नहीं तो क्या करें?
ऐसे छात्र जो राजस्थान बोर्ड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं मे प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो उनके पास अपनी कॉपी री-चेक कराने का भी ऑप्शन रहेगा। इसके लिए छात्रों को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा।
12:58 PM, 17-May-2024
RBSE 10th 12th Result 2024 Live: कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? जानें क्या है ताजा अपडेट
Rajasthan RBSE Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। इस साल करीब 20 लाख छात्र आरबीएसई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख को लेकर कोई नोटिस नहीं जारी किया है। इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 29 फरवरी से 04 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X