CBSE Board Exam 2021: शिक्षा मंत्री का एलान, दसवीं की परीक्षाएं रद्द व बारहवीं की स्थगित
CBSE Board Exam 2021 Cancellation Update: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होते जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1.84 लाख नए मामले सामने आए हैं। यही कारण है कि देश में 4 मई से आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द, स्थगित या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग बढ़ते जा रही है। पहले परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। तत्पश्चात प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, अभिनेता सोनू सूद, महाराष्ट्र बोर्ड, शिव सेना अधिकारी अरविंद सावंत और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसके सपोर्ट में सामने आए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। पढ़िए...
लाइव अपडेट
प्रियंका गांधी का ट्विट
प्रियंका गांधी ने सरकार के इस फैसले पर ट्विट कर कहा, खुशी है कि सरकार ने आखिरकार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, लेकिन 12वीं कक्षा के लिए भी अंतिम निर्णय जल्द लिया जाना चाहिए। जून तक छात्रों को अनुचित दबाव में रखने का कोई मतलब नहीं है। यह उचित नहीं है। मैं सरकार से बारहवीं बोर्ड परीक्षा का जल्द निर्णय लेने का आग्रह करती हूं।Glad the government has finally cancelled the 10th standard exams however a final decision MUST be taken for the 12th grade too. Keeping students under undue pressure until June makes no sense.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 14, 2021
It’s unfair. I urge the government to decide now.#cancelboardexam2021
बाेर्ड परीक्षा रद्द होने पर मनीष सिसोदिया ने जाहिर की अपनी खुशी
दिल्ली के डिप्टी सीएम कहते हैं कि मुझे खुशी है कि कक्षा दसवीं की परीक्षाएं रद्द और कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कक्षा 10वीं के छात्रों की तरह, मैं आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 12वीं के छात्रों को प्रमोशन देने के लिए सरकार से अपील करता हूं।I am happy that Class 10 exams are being cancelled and dates are being rescheduled for class 12 exams. Like Class 10 students, I appeal to the govt to promote Class 12 students on the basis of internal assessment: Delhi Deputy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/Qb1i5JuUJ0
— ANI (@ANI) April 14, 2021
दसवीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने का मिलेगा अवसर
अगर कोई भी विद्यार्थी इस आधार पर मिले अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो उसे परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा।Any candidate who is not satisfied with the marks allocated to him/her on this basis will be given an opportunity to sit in an exam as and when the conditions are conducive to hold the exams.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
ऐसे तैयारी होगा दसवीं बोर्ड का परिणाम
कक्षा दसवीं बोर्ड का अंतिम परिणाम बोर्ड द्वारा विकसित ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया जाएगा।2. The Board Exams for Class Xth to be held from 4th May to June 14th, 2021 are hereby cancelled. The results of Class Xth Board will be prepared on the basis of an objective criterion to be developed by the Board.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
1 जून के बाद तैयार होगा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
शिक्षा मंत्री ने ट्विट कर जानकारी दी है कि कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल 1 जून 2021 को देश में कोरोना की स्थिति को देखकर तैयार किया जाएगा। तय समय से 15 दिन पहले स्टूडेंट्स को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।The situation will be reviewed on 1st June 2021 by the Board, and details will be shared subsequently. A notice of at least 15 days will be given before the start of the examinations.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 1 जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा।Board Exams for Class 10th cancelled & 12th postponed. Results of Class 10th will be prepared on the basis of an objective criterion to be developed by the Board. Class 12th exams will be held later, the situation will be reviewed on 1st June by the Board: Ministry of Education pic.twitter.com/ljVuUkEChB
— ANI (@ANI) April 14, 2021
कमेंट
कमेंट X