PM Modi on NEP Live: प्रधानमंत्री ने कहा- मातृभाषा में पढ़ाई बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम
{"_id":"6102820d8ebc3e587500a83b","slug":"pm-narendra-modi-live-to-address-teachers-students-on-first-nep-anniversary-new-education-policy","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi on NEP Live: प्रधानमंत्री ने कहा- मातृभाषा में पढ़ाई बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 29 Jul 2021 05:35 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:35 PM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की घोषणा के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर गुरुवार, 29 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के नीति निर्माताओं और हितधारकों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट सहित कई शैक्षणिक पहल भी शुरू कीं। प्रधानमंत्री का संबोधन शाम साढ़े चार बजे शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:29 PM, 29-Jul-2021
प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन समाप्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन समाप्त हो चुका है। 2020 में लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया था। करीब 24 मिनट लंबे उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने बापू राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सपनों के भारत से लेकर आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत का मंत्र साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर उल्लेखित किया है।
प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां देखें --
प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां देखें --
Addressing a programme to mark a year of the National Education Policy. #TransformingEducation https://t.co/65x9i0B0g1
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2021
05:26 PM, 29-Jul-2021
हमारा देश एक नए युग का साक्षात्कार करेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में जैसे - जैसे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अलग - अलग फीचर्स हकीकत में बदलेंगे, हमारा देश एक नए युग का साक्षात्कार करेगा।
प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां देखें --
विज्ञापन
05:18 PM, 29-Jul-2021
14 इंजीनियरिंग कॉलेज में हो सकेगी भारतीय भाषाओं में पढ़ाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आठ राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेज, पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी - तमिल, तेलुगू, मराठी और बांग्ला में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने जा रहे हैं। इंजीनियरिंग के कोर्स का 11 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन के लिए एक टूल भी विकसित किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय साइन लैंग्वेज को पहली बार एक भाषा विषय का दर्जा प्रदान किया गया है। अब छात्र इसे एक भाषा के तौर पर भी पढ़ पाएंगे। इससे भारतीय साइन लैंग्वेज को बहुत बढ़ावा मिलेगा, हमारे दिव्यांग साथियों को बहुत मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में पढ़ाई का प्रावधान बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक और कदम है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय साइन लैंग्वेज को पहली बार एक भाषा विषय का दर्जा प्रदान किया गया है। अब छात्र इसे एक भाषा के तौर पर भी पढ़ पाएंगे। इससे भारतीय साइन लैंग्वेज को बहुत बढ़ावा मिलेगा, हमारे दिव्यांग साथियों को बहुत मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में पढ़ाई का प्रावधान बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक और कदम है।
प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां देखें --
Addressing a programme to mark a year of the National Education Policy. #TransformingEducation https://t.co/65x9i0B0g1
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2021
05:14 PM, 29-Jul-2021
देश को हर दिशा में समर्थ और आत्मनिर्भर होना होगा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पहली वर्षगांठ पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने-आपने दशकों से ये माहौल देखा है जब समझा जाता था कि अच्छी पढ़ाई करने के लिए विदेश ही जाना होगा। लेकिन अच्छी पढ़ाई के लिए विदेशों से स्टूडेंट्स भारत आएं, बेस्ट इंस्टीट्यूशन भारत आएं, ये अब हम देखने जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज बन रही संभावनाओं को साकार करने के लिए हमारे युवाओं को दुनिया से एक कदम आगे होना पड़ेगा, एक कदम आगे का सोचना होगा। हेल्थ हो, डिफेंस हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो, टेक्नोलॉजी हो, देश को हर दिशा में समर्थ और आत्मनिर्भर होना होगा।

05:04 PM, 29-Jul-2021
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोग्राम युवाओं को फ्यूचर ओरिएंटेड बनाएगा
प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को ये विश्वास दिलाती है कि देश अब पूरी तरह से उनके साथ है, उनके हौसलों के साथ है। जिस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रोग्राम को अभी लॉन्च किया गया है, वह भी हमारे युवाओं को फ्यूचर ओरिएंटेड बनाएगा, एआई ड्र्रिवन इकोनॉमी के रास्ते खोलेगा।
05:00 PM, 29-Jul-2021
आज के युवा को एक्सपोजर चाहिए
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का आज का युवा अपनी व्यवस्थाएं, अपनी दुनिया खुद अपने हिसाब से बनाना चाहता है। इसलिए, उसे एक्सपोजर चाहिए, उसे पुराने बंधनों, पिंजरों से मुक्ति चाहिए। मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की जो व्यवस्था आज शुरू हुई है, इसने विद्यार्थियों को एक ही क्लास और एक ही कोर्स में जकड़े रहने की मजबूरी से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:55 PM, 29-Jul-2021
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में बड़े फैक्टर्स में से एक
भविष्य में हम कितना आगे जाएंगे, कितनी ऊंचाई प्राप्त करेंगे, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि हम अपने युवाओं को वर्तमान में यानी आज कैसी शिक्षा दे रहे है, कैसी दिशा दे रहे हैं। मैं मानता हूं भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में बड़े फैक्टर्स में से एक है।
04:53 PM, 29-Jul-2021
PM Modi on NEP Live: प्रधानमंत्री ने छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक साल पूरा होने पर सभी देशवासियों और सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बीते एक वर्ष में देश के आप सभी महानुभावों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, नीतिकारों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में बहुत मेहनत की है।
04:49 PM, 29-Jul-2021
PM Modi on NEP Live: प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां लाइव देखें
PM Modi on NEP Live: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन यहां लाइव देखें --
Addressing a programme to mark a year of the National Education Policy. #TransformingEducation https://t.co/65x9i0B0g1
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2021
04:33 PM, 29-Jul-2021
राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री
PM Modi on NEP Live: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री। पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में बारे में जानकारी दे रहे हैं -
#TransformingEducation, realising goals envisaged under NEP, 2020. https://t.co/4njmiDi98Y
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 29, 2021
कमेंट
कमेंट X