फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Maharashtra SSC 10th Result: परिणाम जारी, इस बार लड़कियों ने मारी बाजी

Fri, 16 Jul 2021 01:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Jul 2021 01:58 PM IST
खास बातें

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) शुक्रवार को कक्षा दसवीं का परिणाम जारी करने जा रहा है। यह परिणाम एमएसबीएसएचएसई द्वारा दोपहर 1 बजे result.mh-ssc.ac.in और mahahsscboard.in पर जारी होगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की वजह से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद विद्यार्थियों का अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन नीति जारी की गई। इसके मुताबिक कक्षा 10वीं या एसएससी का परिणाम कक्षा 9वीं व 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
maharashtra ssc class 10th result live updates MSBSHSE will declare result today
महाराष्ट्र एसएससी 2021

लाइव अपडेट

01:36 PM, 16-Jul-2021

रिजल्ट देखने के लिए यह है डायरेक्ट लिंक

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने एसएससी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

रिजल्ट चेक करने के लिए यहा है सीधा लिंक
01:09 PM, 16-Jul-2021

स्कूलों से प्राप्त होगी मार्कशीट

महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार दोपहर 1 बजे के बाद आधिकारिक साइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वे अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
12:52 PM, 16-Jul-2021

कुछ ही देर में जारी होने वाला है परिणाम

केवल 10 मिनट में एसएससी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। 16 लाख विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
12:39 PM, 16-Jul-2021

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2021: ऐसे देखें अपना परिणाम

• आधिकारिक साइट mahresult.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
• रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
• सबमिट दबाएं और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
• परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
• आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
12:24 PM, 16-Jul-2021

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.96 फीसदी रहा है वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.95 रहा है।
12:09 PM, 16-Jul-2021

वेबसाइट पर 1 बजे जारी होगा परिणाम

10वीं कक्षा का परिणाम 2021 दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा। 1,04,633 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। उम्मीदवार दोपहर 1 बजे mahresult.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 16-Jul-2021

22767 विद्यालयों ने किया था पंजीकृत

राज्य में पंजीकृत स्कूलों की कुल संख्या 22767 है, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 1658614 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। प्रदेश के 22767 विद्यालयों में से 22384 विद्यालयों का शत-प्रतिशत परिणाम आया है।
11:58 AM, 16-Jul-2021

4922 विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं हुआ है जारी

एमएसबीएसएचएसई के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने संवाददाताओं को सूचित किया है कि 4922 छात्रों का परिणाम आरक्षित किया गया है क्योंकि अधिकांश छात्र आरक्षित हैं। कई मामलों में, छात्रों का डेटा प्राप्त नहीं हुआ है क्योंकि ये छात्र पुनरावर्तक हैं।
11:52 AM, 16-Jul-2021

957 ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2021 दोपहर 1 बजे से आधिकारिक साइट पर चेक किया जा सकता है। परीक्षा में 957 छात्रों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कुल 15.70 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है।
11:49 AM, 16-Jul-2021

15.70 ने पास की परीक्षा

कक्षा 10 के 15,75,806 पंजीकृत छात्रों में से परीक्षा 15,70,996 छात्रों ने पास की परीक्षा। 83,262 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed