01:36 PM, 16-Jul-2021
रिजल्ट देखने के लिए यह है डायरेक्ट लिंक
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने एसएससी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए यहा है सीधा लिंक
01:09 PM, 16-Jul-2021
स्कूलों से प्राप्त होगी मार्कशीट
महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार दोपहर 1 बजे के बाद आधिकारिक साइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वे अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं।
12:52 PM, 16-Jul-2021
कुछ ही देर में जारी होने वाला है परिणाम
केवल 10 मिनट में एसएससी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। 16 लाख विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
12:39 PM, 16-Jul-2021
महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2021: ऐसे देखें अपना परिणाम
• आधिकारिक साइट mahresult.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
• रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
• सबमिट दबाएं और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
• परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
• आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
12:24 PM, 16-Jul-2021
लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.96 फीसदी रहा है वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.95 रहा है।
12:09 PM, 16-Jul-2021
वेबसाइट पर 1 बजे जारी होगा परिणाम
10वीं कक्षा का परिणाम 2021 दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा। 1,04,633 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। उम्मीदवार दोपहर 1 बजे mahresult.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
12:05 PM, 16-Jul-2021
22767 विद्यालयों ने किया था पंजीकृत
राज्य में पंजीकृत स्कूलों की कुल संख्या 22767 है, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 1658614 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। प्रदेश के 22767 विद्यालयों में से 22384 विद्यालयों का शत-प्रतिशत परिणाम आया है।
11:58 AM, 16-Jul-2021
4922 विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं हुआ है जारी
एमएसबीएसएचएसई के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने संवाददाताओं को सूचित किया है कि 4922 छात्रों का परिणाम आरक्षित किया गया है क्योंकि अधिकांश छात्र आरक्षित हैं। कई मामलों में, छात्रों का डेटा प्राप्त नहीं हुआ है क्योंकि ये छात्र पुनरावर्तक हैं।
11:52 AM, 16-Jul-2021
957 ने हासिल किए 100 फीसदी अंक
महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2021 दोपहर 1 बजे से आधिकारिक साइट पर चेक किया जा सकता है। परीक्षा में 957 छात्रों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कुल 15.70 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है।
11:49 AM, 16-Jul-2021
15.70 ने पास की परीक्षा
कक्षा 10 के 15,75,806 पंजीकृत छात्रों में से परीक्षा 15,70,996 छात्रों ने पास की परीक्षा। 83,262 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
कमेंट
कमेंट X