JEE Main Result 2022 Live: जेईई मेन जून परीक्षा के परिणाम जारी, यहां जानें हर अपडेट
{"_id":"62ca46cacdda7615994a5dda","slug":"jee-main-result-2022-session-1-live-nta-likely-to-declare-scorecard-today-on-10-june-at-jeemain-nta-nic-in","type":"live","status":"publish","title_hn":"JEE Main Result 2022 Live: जेईई मेन जून परीक्षा के परिणाम जारी, यहां जानें हर अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 11 Jul 2022 01:49 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:49 PM IST
खास बातें
JEE Main Result 2022 Live: लाखों छात्रों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से अब जेईई मेन जून 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम 11 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया है। इसलिए हम लेकर आए हैं आपके लिए यह लाइव ब्लॉग जहां आपको परिणाम से जुड़ा हर अपडेट आसानी से प्राप्त होगा।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:49 PM, 11-Jul-2022
JEE Mains Result: इतने छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल
एनटीए की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार कुल 14 छात्रों को जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है।11:36 AM, 11-Jul-2022
JEE Mains Result 2022: स्नेहा पारीक को मिले 100 परसेंटाइल
असम की स्नेहा पारीक को जेईई मेन परीक्षा में 100 परसेंटाइल यानी 300 में से 300 अंक प्राप्त हुए हैं। स्नेहा ने अपनी जेईई मेन की पढ़ाई कोटा से की है। उनकी कामयाबी की चर्चा अब देश भर में हो रही है।
विज्ञापन
10:35 AM, 11-Jul-2022
JEE Mains Result: इन वेबसाइट पर भी चेक करें नतीजे
- www.jeemain.nta.nic.in 2022
- nta.ac.in
- ntaresults.nic.in result 2022
09:17 AM, 11-Jul-2022
sarkari result: इतने छात्रों ने किया आवेदन
बता दें कि JEE Main आवेदन की संख्या के आधार पर देश की तीसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। डेटा के मुताबिक 9 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।08:57 AM, 11-Jul-2022
JEE Main Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 शुरू किया गया था। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद 24 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था।08:45 AM, 11-Jul-2022
JEE MAIN 2022: परिणाम के लिए इन जानकारियों की जरूरत
जल्द ही पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:33 AM, 11-Jul-2022
Sarkari Naukri: ऐसे चेक करें परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने इस बार इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दाखिला परीक्षा जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।08:25 AM, 11-Jul-2022
JEE Main Result 2022: जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा का परिणाम जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main 2022 की सत्र एक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है।11:40 PM, 10-Jul-2022
JEE Main Session 1 Result: जेईई मेन जून सत्र के परिणाम के बाद क्या?
जेईई मेन 2022 के पहले चरण के परिणाम की घोषणा के साथ ही इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। जेईई मेन 2022 के पहले चरण में प्राप्त अंकों की रैंक सूची तैयार करते समय दूसरे चरण में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की रैंक भी देखी जाएगी।
11:05 PM, 10-Jul-2022
JEE Main Session 1 Result: चेक करने का आसान तरीका
- चरण 1: सबसे पहले एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: यहां होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन रिजल्ट जून 2022 सेशन लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: इसके बाद अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करें।
- चरण 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, और आपका जेईई मेन सत्र-1 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
कमेंट
कमेंट X