फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HBSE 12th Result 2024 (Out) Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 85.31 फीसदी नियमित छात्र हुए पास

Tue, 30 Apr 2024 01:45 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 01:45 PM IST
खास बातें

Haryana Board Class 12th Result, HBSE Result 2024 Live: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) ने आज 30 अप्रैल, 2024 को एचबीएसई 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।  

विज्ञापन
HBSE 12th Result 2024 Live Updates Haryana Board Class 12th Result BSEH Login Topper List at bseh.org.in
HBSE 12th Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

लाइव अपडेट

01:44 PM, 30-Apr-2024

Haryana Board 12th Result 2024: 20 दिनों के भीतर करें रीचेकिंग के लिए अप्लाई

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वो 20 दिनों के अंदर जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
01:26 PM, 30-Apr-2024

HBSE 12th Result 2024: स्कूलों को समय पर प्राप्त करना होगा परिणाम

कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
01:26 PM, 30-Apr-2024

HBSE Haryana 12th Result 2024: कब से कर सकेंगे चेक?

बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। 
01:23 PM, 30-Apr-2024

HBSE 12th Result 2024: महेन्द्रगढ़ जिला रहा अव्वल

पास प्रतिशतता में जिला महेन्द्रगढ़ टॉप और जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।
01:20 PM, 30-Apr-2024

Haryana Board Result: ये रही पास प्रतिशतता

  • राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही।
  • निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.12 रही है।
  • ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 86.17 रही है।
  • शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है।
01:16 PM, 30-Apr-2024

HBSE 12th Result: रिकॉर्ड समय में जारी हुआ रिजल्ट

इस वर्ष परीक्षाएं समाप्त होने के सिर्फ 27 दिन के रिकॉर्ड समय में 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 30-Apr-2024

HBSE Haryana Board Result 2024: लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशत 88.14 रहा, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशत 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
01:06 PM, 30-Apr-2024

HBSE Result: कितने छात्र हुए पास/फेस

सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। 
01:02 PM, 30-Apr-2024

HBSE 12th Pass Percentage: इतने फीसदी रहा परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया। सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 फीसदी रहा है। 
01:01 PM, 30-Apr-2024

HBSE 12th Result 2024: जारी हुआ रिजल्ट

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed