फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CTET Result Dec 2021 Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर और सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Wed, 16 Feb 2022 11:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 11:40 PM IST
खास बातें

CTET December Result 2021 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी 2021 दिसंबर परीक्षा, और टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने वाला है। रिजल्ट के समय पर अपडेट, रिजल्ट देखना का तरीका, स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in के लिंक समेत सीबीएसई की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में लाइव अपडेट भी यहां दिए गए हैं।

विज्ञापन
CTET Result 2021 Live Updates: CBSE Will Release CTET Dec 2021 Result At Ctet.Nic.In Soon, Sarkari Result News in Hindi
CTET Dec 2021 Result Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:40 PM, 16-Feb-2022

CTET 2021 Live: नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड होंगे सर्टिफिकेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (CTET) सीटेट या सीटीईटी के सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है। 
07:51 PM, 16-Feb-2022

सीटीईटी परिणाम: क्या है नैड और कैसे बनाएं नि:शुल्क आईडी?

केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए एकेडमिक अवॉर्ड्स और दस्तावेजों के लिए नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स को डिजिटलाइजेशन के जरिये सुरक्षित रखा जाता है। नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आईडी बनाना पूरी तरह से निशुल्क है। नैड पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी देख और उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:30 PM, 16-Feb-2022

Ctet result: सीटेट स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी

नियुक्तियों के दौरान कई अभ्यर्थियों द्वारा सर्टिफिकेट में जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। लेकिन नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में सुरक्षित किए गए दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।




 
06:40 PM, 16-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट : CTET Results पास होने के लिए इतने अंक लाना जरूरी

सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं। 
06:00 PM, 16-Feb-2022

CBSE CTET Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर कार्ड

सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in आदि पर विजिट कर सकते हैं।
05:00 PM, 16-Feb-2022

CBSE CTET Results 2022: प्रश्न पत्र और रिस्पांस शाट जारी 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 के प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:08 PM, 16-Feb-2022

CBSE CTET Result Certificates

सीबीएसई ने इस बार भी सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है। दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 सेशन के सीटेट प्रमाण-पत्र नैड डिजिलॉकर में अपलोड किए गए थे। 
03:29 PM, 16-Feb-2022

CTET 2021 Result: इनके रिजल्ट नहीं होंगे जारी

ऐसे कोई भी उम्मीदवार जिन्होंने सीबीएसई के नियमों के खिलाफ जाकर एक से अधिक शिफ्ट की परीक्षा दी है, उनके परिणाम नहीं घोषित किए जाएंगे।
02:47 PM, 16-Feb-2022

CTET Sarkari Result: डिजिलॉकर पर अपलोड होंगे सीटेट सर्टिफिकेट

सीटेट परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र और स्कोरकार्ड डिजिटल लॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा जल्द ही इन्हें डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा। 
01:58 PM, 16-Feb-2022

CBSE Results: फाइनल आंसर की भी जारी होगी

सीबीएसई द्वारा सीटेट रिजल्ट के साथ ही सीटीईटी की फाइनल आंसर की भी ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।  यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद तैयार की जाती है। इसी के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार होता है।





 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed