फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE 12th Exam 2021 LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान,कहा- फैसले के करीब, जल्द करेंगे घोषणा

Sun, 23 May 2021 06:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 23 May 2021 06:05 PM IST
खास बातें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आगामी बोर्ड परीक्षा, जेईई मेन, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर फैसले को लेकर रविवार सुबह 11.30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बेठक हुई है। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिव के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हुए। पढ़िए...

विज्ञापन
cbse class 12 exams 2021 education minister meeting with defence minister rajnath singh live: will take decision on neet jee main
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:30 PM, 23-May-2021

परीक्षाओं पर फैसले के करीब, जल्द करेंगे घोषणा : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर अन्य राज्यों के साथ बैठक फलदायी रही, क्योंकि हमें अत्यधिक मूल्यवान सुझाव मिले। मैंने राज्य सरकारों से 25 मई तक अपने विस्तृत सुझाव मुझे भेजने का अनुरोध किया है। 

निशंक ने कहा कि इससे हम कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक निर्णय पर पहुंचने में सक्षम होंगे और छात्रों और अभिभावकों के बीच अनिश्चितता को दूर करने के लिए उन्हें अपने निर्णय के बारे में जल्द से जल्द सूचित करेंगे। छात्रों और शिक्षकों दोनों की सुरक्षा हमारे लिए बेहद जरूरी है। 

05:03 PM, 23-May-2021

गोवा के मुख्यमंत्री ने की अहम घोषणा

उधर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने रविवार शाम पांच बजे वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेस करके राज्य बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण, गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। कक्षा 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाना है। वहीं, 12वीं की परीक्षा पर अगले 2 दिनों में फैसला होगा। 
 
विज्ञापन
04:45 PM, 23-May-2021
04:37 PM, 23-May-2021

सीबीएसई के साथ-साथ राज्यों पर भी पड़ेगा फैसले का असर

शिक्षा मंत्री द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा वह न केवल सीबीएसई पर लागू होगा, बल्कि उसका प्रभाव राज्य स्तरीय परीक्षाओं पर भी पड़ेगा। अप्रैल माह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री की बैठक के बाद सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद एक-एक करके सभी अधिकत्म राज्यों में भी सीबीएसई को देखते हुए राज्य दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया था।
04:08 PM, 23-May-2021

1 जून की बैठक में होगा अंतिम फैसला

सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक केंद्र ने सभी राज्यों से लिखित में दवाब मांगे और उन्हें दो दिन में प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया है। इन प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने के बाद 30 मई तक कोई फैसला किया जा सकता है। बता दें 1 जून को शिक्षा मंत्री की सीबीएसई के साथ बैठक होनी है, संभावना है कि इस बैठक में ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
03:56 PM, 23-May-2021

झारखंड 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश भर में कोरोना महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद केंद्र से सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की तिथियां तय करने को कहा है। मुख्यमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:38 PM, 23-May-2021

जानिए कौन-सा राज्य है परीक्षा के पक्ष में और कौन विरुद्ध में

दिल्ली सरकार बारहवीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने के खिलाफ है। सरकार का कहना है कि कम-से-कम बोर्ड के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को टीकाकरण करने से पहले परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र ने भी ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने का विरोध किया है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में आने के बाद तमिलनाडु में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करने की उम्मीद है।
03:35 PM, 23-May-2021

मनीष सिसोदिया की प्रेस वर्ता, 12वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में की बड़ी बात

03:23 PM, 23-May-2021

छात्रों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि छात्रों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। सीबीएसई के साथ हुई आज आयोजित हुई बैठक में हमने इसी विषय पर चर्चा की। अब हम जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब पेश करेंगे। उन्हें बताएंगे कि पिछला साल छात्रों के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है और एक प्रत्याशित तीसरी लहर अभी बाकी है।
03:12 PM, 23-May-2021
सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि बैठक में बारहवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर सहमति बनी है। परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। दिल्ली को छोड़ सभी राज्य बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं, परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी। वहीं सीबीएसई का कहना है कि वह जून के आखिरी सप्ताह में परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed